एक्सप्लोरर

Don Babloo Srivastava: यूपी की जेल में बंद डॉन ने उड़ाई पाकिस्तान की नींद, पाक के मंत्री खुद ले रहे नाम, जानिए क्या है वजह

Pakistan: पाक ने बबलू श्रीवास्तव को रॉ का फ्रंट मैन बताया है और कहा है कि वह रॉ के टेरर फाइनेंसिंग और फैसिलेटिंग नेटवर्क को चलाता है. संजय कुमार तिवारी नाम के एक और व्यक्ति का नाम भी उसने लिया है.

Pakistan Political Crisis: अपने न्यूक्लियर बम की वजह से समय-समय पर भारत को आंख दिखाने वाले पाकिस्तान के होश इन दिनों उत्तर प्रदेश के एक माफिया डॉन से उड़ा दिए हैं. स्थिति यह है कि पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने खुद यूपी की जेल में बंद उस माफिया डॉन का नाम लिया है. सनाउल्लाह का कहना है कि यह माफिया डॉन भारत की खुफिया एजेंसी रॉ का एजेंट है और इसी ने लश्कर-ए-तैयबा सरगना हाफिज सईद के लाहौर स्थित घर के बाहर 23 जून, 2021 को विस्फोट कराया था. इस विस्फोट में तीन लोगों की मौत हुई थी, जबकि एक पुलिस कॉन्स्टेबल सहित 24 अन्य लोग घायल हुए थे. सनाउल्लाह जिस माफिया का नाम ले रहे हैं वह कोई और नहीं, बल्कि यूपी की बरेली जेल में बंद डॉन बबलू श्रीवास्तव है.

टेरर नेटवर्क का बताया सुपरवाइजर

राणा सनाउल्लाह ने ये आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए हैं. इस दौरान उनके साथ पंजाब काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट के इंस्पेक्टर जनरल इमरान महमूद भी मौजूद थे और उन्होंने भी बबलू श्रीवास्तव का नाम उस विस्फोट के लिए लिया और उसे मास्टरमाइंड बताया. दोनों ने कहा कि बबलू रॉ का फ्रंट मैन है और वह रॉ के टेरर फाइनेंसिंग और फैसिलेटिंग नेटवर्क को चलाता है. इमरान महमूद ने संजय कुमार तिवारी नाम के एक और व्यक्ति के रॉ ऑपरेटर होने का दावा किया. उन्होंने संजय कुमार तिवारी को बबलू श्रीवास्तव के टेरर नेटवर्क का सुपरवाइजर बताया. उन्होंने यह भी दावा किया कि संजय तिवारी समी उल हक और नवीद अख्तर का हेंडलर था, जिन्होंने इस विस्फोट को अंजाम दिया था.

कौन है बबलू श्रीवास्तव?

अब बात करते हैं उस बबलू श्रीवास्तव की जिसने पाकिस्तान की नींद उड़ा दी है. बबलू श्रीवास्तव किडनैपिंग किंग के नाम से भी जाना जाता है. उसका असली नाम ओम प्रकाश श्रीवास्तव है. मूल रूप से यूपी के गाजीपुर जिले का रहने वाले बबलू के पिता विश्वनाथ प्रसाद श्रीवास्तव एक कॉलेज प्रिंसिपल थे. बड़े भाई सेना में अधिकारी पद पर कार्यरत हैं. फिलहाल बबलू श्रीवास्तव एक अधिकारी की हत्या में उम्रकैद की सजा काट रहा है. वह जून 1999 से ही सेंट्रल जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद है. जुर्म की दुनिया में उसने कॉलेज लाइफ से ही एंट्री मारी थी.

इस तरह आया क्राइम की दुनिया में

दरअसल, वह 1982 में लखनऊ विश्वविद्यालय से लॉ कर रहा था. उस साल यूनविर्सिटी में स्टूडेंट्स यूनियन इलेक्शन थे. चुनाव में बबलू के दोस्त नीरज जैन महामंत्री पद के प्रत्याशी थे. उनके चुनाव प्रचार के दौरान छात्रों के दो गुटों में झगड़ा हुआ, जिसमें एक गुट ने दूसरे गुट के एक छात्र को चाकू मार दी. घायल छात्र लखनऊ के माफिया अरुण शंकर शुक्ल उर्फ अन्ना का करीबी था. इसके बाद अन्ना ने बबलू श्रीवास्तव को मुख्य आरोपी बनवाकर जेल भिजवा दिया था. यहीं से बबलू क्राइम की दुनिया में घुस गया. कुछ दिनों बाद, वह जब जमानत पर बाहर आया तो लगातार क्राइम करने लगा.

ये भी पढ़ें

Gujarat News:15 साल की नाबालिग लड़की बनी मां, नवजात बेटी को बिल्डिंग से फेंककर मार डाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'
CJI-NALSAR विवाद: बार काउंसिल ने फैसला पलटा, दीपके करेंगे मनन मिश्रा के खिलाफ आंदोलन?
CJI-NALSAR विवाद: बार काउंसिल ने फैसला पलटा, दीपके करेंगे मनन मिश्रा के खिलाफ आंदोलन?
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक'
'युवाओं की एक और बड़ी जीत...' NALSAR विवाद पर सौरव दास
'युवाओं की एक और बड़ी जीत...' NALSAR विवाद पर सौरव दास

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
Batwara 1947 First Review Out: आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, दिल को छू लेने वाली है 'बंटवारा 1947'
आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, , दिल को छू लेने वाली है 'बंटवारा 1947'
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Nag Panchami 2026: करियर, शादी या बिजनेस में आ रही है रुकावट? नाग पंचमी पर करें भारत के इन 5 चमत्कारिक नाग मंदिरों के दर्शन
Nag Panchami 2026: नागरकोइल से उज्जैन तक, ये हैं 5 मशहूर नाग मंदिर... जानिए किस मंदिर में जाने से दूर होंगी आपकी कौन-सी परेशानियां!
Embed widget