एक्सप्लोरर

'खोखले दावों के बजाय सख्त कदम उठाए सरकार', पहलगाम हमले पर राहुल गांधी बोले- आतंक के खिलाफ पूरा देश एकजुट

Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की और उन्हें सख्त कदम उठाने के लिए कहा है.

Rahul Gandhi On Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में टूरिस्टों पर मंगलवार (22 अप्रैल, 2025) को हुए आतंकी हमले की विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने निंदा की है. उन्होंने कहा कि ये घटना दिल दहला देने वाली है और आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में पर्यटकों के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने की ख़बर बेहद निंदनीय और दिल दहलाने वाली है. मैं शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं.

उन्होंने आगे कहा, आतंक के खिलाफ पूरा देश एकजुट है. सरकार जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य होने के खोखले दावों के बजाय अब जवाबदेही लेते हुए ठोस कदम उठाए- ताकि आगे ऐसी बर्बर घटनाएं न होने पाएं और निर्दोष भारतीय यूं अपनी जान न गंवाएं.

मल्लिकार्जुन खरगे ने क्या कहा?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट पर लिखा, मैं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं. पूरा देश सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है. ये कायराना तरीके से किए गए हमले मानवता पर एक धब्बा हैं. समाचार रिपोर्टों से पता चलता है कि कई अनमोल जानें चली गई हैं. कांग्रेस पार्टी की ओर से, पीड़ितों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं घायलों के साथ हैं. भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है और हम भारत सरकार से इसे सुनिश्चित करने के लिए सुधारात्मक उपाय करने का आग्रह करते हैं.  

पहलगाम के बैसरन इलाके में हुआ हमला 

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम हिल स्टेशन पर मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य लोग घायल हो गए. घायलों में नौ पर्यटक और तीन स्थानीय लोग शामिल हैं. यह हमला पहलगाम के बैसरन इलाके में हुआ, जहां आतंकवादियों ने पर्यटकों के एक समूह को निशाना बनाया.

ये भी पढ़ें: 'आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा', पहलगाम हमले पर PM मोदी बोले- नापाक एजेंडा नहीं होगा कामयाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब पूर्व चुनाव कमिश्नर को भी नहीं SIR पर भरोसा! SY कुरैशी बोले- यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़
अब पूर्व चुनाव कमिश्नर को भी नहीं SIR पर भरोसा! SY कुरैशी बोले- यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़
ट्रोल्स के निशाने पर आमिर खान! पारिवारिक फैसले को 'मजहब और राजनीति' का चश्मा पहनाने की क्या है वजह?
ट्रोल्स के निशाने पर आमिर खान! पारिवारिक फैसले को 'मजहब और राजनीति' का चश्मा पहनाने की क्या वजह?
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
'मम्मी, दरवाजा बंद करके मेरे साथ...', 6 साल के मासूम के साथ घिनौना काम, सुनकर दंग रह गए परिजन, जानिए मामला
'मम्मी, दरवाजा बंद करके मेरे साथ...', 6 साल के मासूम के साथ घिनौना काम, सुनकर दंग रह गए परिजन

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया PAK, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget