एक्सप्लोरर

'आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा', पहलगाम हमले पर PM मोदी बोले- नापाक एजेंडा नहीं होगा कामयाब

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की पीएम मोदी ने निंदा की. पीएम ने कहा कि आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अडिग है और यह और भी मजबूत होगा.

Pahalgam Terror Attack: दक्षिण कश्मीर के प्रमुख पर्यटक स्थल पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई. इसके हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा, "मैं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदना है. मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं."

आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, "प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है. इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा...उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. उनका नापाक एजेंडा कभी सफल नहीं होगा. आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अडिग है और यह और भी मजबूत होगा."

श्रीनगर के लिए रवाना हुए गृह मंत्री अमित शाह

पहलगाम हमले के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने इमरजेंसी बैठक बुलाई जिसमें आईबी चीफ, गृह सचिव बैठक शामिल हुए. बैठक के बाद गृह मंत्री श्रीनगर के लिए रवाना हो गए. गृह मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस घटना की जानकारी दी, जिसमे बाद पीएम ने उन्हें घटनास्थल पर जाने के लिए कहा. गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को घटना के बारे में जानकारी दी है और आतंकवादी हमले के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की.

कड़ी कार्रवाई करेंगे- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले से दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ हैं. इस जघन्य आतंकी हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और हम अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे. उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देंगे.’’ गृह मंत्री ने कहा, ‘‘मैं सभी एजेंसियों के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक करने के लिए शीघ्र ही श्रीनगर रवाना हो रहा हूं.’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलहाल सऊदी अरब में हैं.

ये भी पढ़ें : 'खोखले दावों के बजाय सख्त कदम उठाए सरकार', पहलगाम हमले पर राहुल गांधी बोले- आतंक के खिलाफ पूरा देश एकजुट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संसद में बिल पारित कराने में बाधा न बने कांग्रेस', रिजिजू की खरगे को चिट्ठी
'संसद में बिल पारित कराने में बाधा न बने कांग्रेस', रिजिजू की खरगे को चिट्ठी
जगनमोहन के नेता ने ट्रैक्टर से खुदवाई सड़क, DCM पवन कल्याण का जांच के निर्देश
जगनमोहन के नेता ने ट्रैक्टर से खुदवाई सड़क, DCM पवन कल्याण का जांच के निर्देश
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
Embed widget