एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमले पर यशवंत सिन्हा का बड़ा बयान, कहा- 'मैं मानता हूं बिहार चुनाव...',

कपिल सिब्बल के साथ पॉडकास्ट में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान तिरंगा यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि बीजेपी खुद क्रेडिट लेना चाहती है.

Yashwant Sinha on Pahalgam Terror Attack: पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने कपिल सिब्बल के साथ पॉडकास्ट में पहलगाम आतंकी हमला और पुलवामा समेत कई मुद्दों पर बात की. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. यशवंत सिन्हा ने कहा कि आज की बीजेपी में हिंदू-मुसलमान छोड़कर कोई मुद्दा नहीं है और इसी आधार पर वो चुनाव जीतते हैं. 
 
मोदी सरकार के पाकिस्तान के साथ बातचीत को लेकर सिन्हा ने कहा कि पहले की सरकारों में जब पाकिस्तान से बात होती थी तो उनमें तमाम मुद्दे समेत आतंकवाद के भी मुद्दे होते थे. उन्होंने आगे कहा कि शार्क सम्मेलन के लिए हम लोग जनवरी 2004 में पाकिस्तान गए थे, वाजपेयी जी के साथ जब हम इस्लामाबाद गए थे. उस दौरान पाकिस्तान ने ये माना था कि हम भारत में आतंकवाद फैलाते हैं और आगे से ऐसा नहीं करेंगे. 

'आप भूल गए बिहार में चुनाव आ रहा है'

कपिल सिब्बल ने सवाल करते हुए कहा कि अभी सरकार कहती है कि सिर्फ वो पाकिस्तान के साथ आतंकवाद और पीओके के ही मसले पर बात करेंगे तो फिर कैसे बात होगी? इस पर यशवंत सिन्हा ने कहा कि फिर तो पाकिस्तान के साथ बातचीत नहीं हो पाएगी. कपिल सिब्बल ने आगे कहा कि सरकार ने अब तो बदला भी ले लिया, पाकिस्तान को सबक भी सिखा दिया. अब सरकार क्या सोच रही है? इसके जवाब में सिन्हा ने कहा कि आप भूल गए बिहार में चुनाव आ रहा है. 

'पुलवामा हमले के शहीदों के नाम पर वोट मांगा गया' 

उन्होंने आगे कहा कि पुलवामा हुआ. उसके बाद चुनाव था. उरी अटैक के बाद हुई सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए यशवंत सिन्हा ने कहा कि पीएम मोदी के भाषण में पुलवामा हमले को लेकर लोगों से वोट की अपील की गई. पुलवामा हमले के शहीदों के नाम पर वोट मांगा गया. मैं मानता हूं कि अभी जो कुछ भी हो रहा है, वो बिहार चुनाव को ध्यान में रखकर किया जा रहा है.  

तिरंगा यात्रा को लेकर निशाना साधते हुए कहा पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीजेपी खुद क्रेडिट लेना चाहती है. कपिल सिब्बल के सवाल कि पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई उसका जिम्मेदार कौन होगा? इसके जवाब में यशवत सिन्हा ने कहा कि पुलवामा हमले की तरह इसका भी कभी खुलासा नहीं होगा. 

ये भी पढ़ें:

'ऑपरेशन सिंदूर तो झांकी है, हल्दी-मेहंदी अभी बाकी है', धीरेंद्र शास्त्री ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget