एक्सप्लोरर

'ऑपरेशन सिंदूर तो झांकी है, हल्दी-मेहंदी अभी बाकी है', धीरेंद्र शास्त्री ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

Dhirendra Krishna Shastri: धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हमारी सेना ने आतंकियों की जड़ों को हिलाया और 100 से ज्यादा आतंकवादियों को मार गिराया. उन्होंने कहा कि हिंदुओं को जगाना बहुत अनिवार्य है.

Dhirendra Krishna Shastri: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह किया. ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने आतंकियों की मदद कर रहे पाकिस्तानी सेना को भी मुंहतोड़ जवाब देते हुए उनसे एयरबेस और कई कैंप ध्वस्त किए. इस बीच बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बार फिर ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ करते हुए आतंकियों के पनाहगार पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा.

'ऑपरेशन सिंदूर तो झांकी है, हल्दी-मेहंदी बाकी है'

एक टीवी चैनल से बातचीत में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर तो झांकी है अभी हल्दी, मेहंदी बाकी है. उन्होंने कहा, "आतंकियों ने धर्म पूछकर मारा है वो ये जान लें कि ये नया भारत है जो घर में घुसकर मारता है. वर्तमान का भारत शास्त्र संपन्न और शस्त्र संपन्न है. अगर कोई छेड़ेगा तो छोड़ नहीं जाएगा. इस देश में अब वो हिंदुस्तानी रहते हैं जो भारत के ऊपर उंगली उठाए तो हम सब एक होकर मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार हैं."

'हिंदू नहीं रहेगा तो हिंदुस्तान नहीं रहेगा'

एक टीवी चैनल से बातचीत में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, "हम सब ने एकता दिखाई और भारत की आर्मी ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को नेस्तनाबूद किया. हमारी सेना ने आतंकियों की जड़ों को हिलाया और 100 से ज्यादा आतंकवादियों को मार गिराया. आतंकियों ने पहलगाम में 26 निर्दोष लोगों की हत्या की. इस देश कोने-कोने में जाकर हम यह करना चाह रहे हैं कि हिंदू नहीं रहेगा तो हिंदुस्तान नहीं रहेगा. हिंदुओं को जगाना और हिंदुस्तान को बचाना बहुत अनिवार्य है. ऑपरेशन सिंदूर में बेटियों ने जो काम किया वह अभूतपूर्व था."

भारतीय सेना ने आतंकी ठिकाने तबाह किए

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत नौ में से सात हमले जम्मू-कश्मीर में पीर पंजाल रेंज के दक्षिणी इलाकों से किए, जिससे सीमा पार आतंकी ठिकानों को प्रभावी ढंग से नष्ट कर दिया गया. भारत के इस ऑपरेशन के बाद पाकिस्तानी सैनिकों का मनोबल गिर गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत का न्यू नॉर्मल है.

ये भी पढ़ें :  ऑपरेशन सिंदूर पर विवादित सोशल मीडिया पोस्ट के लिए गिरफ्तार प्रोफसर खान को अंतरिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने जांच का जिम्मा एसआईटी को सौंपा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालकिले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी? खड़ा हुआ विवाद
लालकिले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी? खड़ा हुआ विवाद
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget