एक्सप्लोरर

Pahalgam Terror Attack: हनीमून के लिए हिमांशी के साथ यूरोप जाने वाले थे नेवी ऑफिसर विनय, किस्मत ने खेला बहुत बुरा खेल, पढ़ें पूरी कहानी

Pahalgam Terror Attack: लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की 8 दिन पहले ही शादी हुई थी और 21 अप्रैल को वह पत्नी हिमांशी नरवाल के साथ कश्मीर पहुंचे थे. अगले दिन दोनों पहलगाम गए.

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मरने वालों में एक नौसेना का अधिकारी भी शामिल है. लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की 8 दिन पहले ही हिमांशी नरवाल से शादी हुई थी और वह हनीमून के लिए कश्मीर गए थे. हालांकि, उनका प्लान यूरोप जाने का था, लेकिन वीजा न मिल पाने की वजह से उन्हें प्लान बदलना पड़ा और वह कश्मीर चले गए.

लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की उम्र 26 साल थी और हिमांशी नरवाल से आठ दिन पहले ही उनकी शादी हुई थी. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार दोनों पहले हनीमून के लिए यूरोप जाना चाह रहे थे, लेकिन उन्हें वीजा नहीं मिल पाया, जिसकी वजह से प्लान कैंसिल करना पड़ा. विनय हरियाणा के करनाल के रहने वाले हैं.  उनका परिवार हरियाणा के करनाल के सेक्टर 7 में रहता है.

आतंकियों ने विनय को हिंमाशी के सामने ही गोली मार दी. हालांकि, हिमांशी को कुछ नहीं किया और वह ठीक हैं. विनय और हिमांशी 21 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर पहुंचे थे और 22 अप्रैल को पहलगाम के होटल में चेकइन किया. हिमांशी नरवाल का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया कि विनय और वह पहलगाम के पास मिनी स्विटजरलैंड के नाम से मशहूर टूरिस्ट प्लेस बैसरन घाटी में घूमने गई थीं. तभी आतंकी आए और फायरिंग कर दी. वीडियो में हिमांशी कहती हुई दिख रही हैं, 'मैं अपने पति के साथ भेलपुरी खा रही थी तभी एक आदमी आया और उसने विनय की ओर इशारा करके कहा- यह मुस्लिम नहीं है और फिर उसने गोली चला दी.'

विनय नरवाल इंजीनियरिंग ग्रेजुएट थे और तीन साल पहले ही उन्होंने नेवी जॉइन की थी. फिलहाल वह केरल के कोच्चि में पोस्टेड थे. उनके पिता राजेश कुमार हैं, जो पानीपत के कस्टम्स डिपार्टमेंट में सुपरीटेंडेंट हैं. विनय की माता का नाम आशा देवी और दादी का नाम बीरू देवा है. आशा देवी हाउस वाइफ हैं. विनय की बड़ी बहन सृष्टि दिल्ली में रहकर सिविल सर्विस के लिए तैयारी कर रही हैं. विनय के दादा हवा सिंह हरियाणा पुलिस में थे और साल 2004 में वह रिटायर हो गए थे.

 

यह भी पढ़ें:-
Pahalgam Terror Attack: ये जंग की आहट! पूर्व मेजर जनरल बक्शी भड़के- जगुआर, राफेल, 5th जेनरेशन एयरक्राफ्ट निकालो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget