एक्सप्लोरर

Pahalgam Terror Attack: 'पहलगाम आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दे सरकार', कश्मीर पहुंचकर बोले ओवैसी; पाकिस्तान को लेकर कही ये बात

पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार ने सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी की बैठक बुलाई थी, जिसमें सिंधु जल समझौते को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया था और पाकिस्तानी वीजा भी रद्द कर दिया गया था.

Owaisi on Pahalgam Attack: एआईएमआईएम चीफ और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कश्मीर पहुंचकर पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की. उन्होंने कहा कि यह दहशतगर्दाना और बुजदिलाना हमला था, इसकी जितनी निंदा की जाए, वो कम है. ओवैसी ने कहा कि हम चाहते हैं कि सरकार इस हमले का मुंहतोड़ जवाब दे. 

ओवैसी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'हमने देखा कि कैसे पाकिस्तान से आए हुए दहशतगर्दों ने यहां 26 लोगों की जान ले ली. सबसे दर्दनाक बात ये है कि महिलाओं और बच्चों को अलग करके पुरुषों से मजहब पूछना और वो कलमा नहीं बोल सके तो उनको गोली मारना दरिंदगी है. जाहिर ये वाकिया बहुत दर्दनाक है. इससे सबसे बड़ा नुकसान कश्मीर के लोगों का हो रहा है.'

पहलगाम हमले में गई थी 26 लोगों की जान

हैदराबाद सांसद ने कहा कि हम चाहते हैं कि इसका मुंहतोड़ जवाब हमारी सरकार दे. हमने ऑल पार्टी मीटिंग में भी ये बात कही थी. बता दें कि पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल हो गए थे. पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए इस हमले में आतंकियों ने चुन-चुनकर लोगों को निशाना बनाया था. 

सिंधु जल समझौता को भारत ने किया सस्पेंड

पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार ने सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी की बैठक बुलाई थी, जिसमें सिंधु जल समझौते को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया था. इसके अलावा भारत ने पाकिस्तान का वीजा भी रद्द कर दिया था और इस्लामाबाद स्थित हाई कमीशन से अपना स्टाफ भी कम कर दिया था. इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान से वस्तुओं के आयात पर पूरी तरह से रोक लगा दी. 

पाकिस्तान के एक्टर्स और क्रिकेटर्स का यूट्यूब चैनल बैन

इसके बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के कई क्रिकेटर और एक्टर्स के कई यूट्यूब चैनल भी भारत में बैन कर दिए थे. साथ ही पाकिस्तानी विमानों के लिए भारतीय एयरस्पेस को भी 23 मई तक के लिए बंद कर दिया गया है.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Lehra Do Tiranga March: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
Explained: कितने IAS-IPS राजनीति में नाकाम हुए, कितने हुए कामयाब? देख लें पूरी रिपोर्ट कार्ड
Explained: कितने IAS-IPS राजनीति में नाकाम हुए, कितने हुए कामयाब? देख लें पूरी रिपोर्ट कार्ड

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Embed widget