एक्सप्लोरर

फिल्म ‘पद्मावती’ के विवाद में कूदीं केंद्रीय मंत्री उमा भारती, चिट्ठी लिखकर जताया विरोध

जय लीला भंसाली की फिल्म में रानी पद्मावती का किरदार दीपिका पादुकोण, निभा रही हैं. वहीं रावल रत्न सिंह के किरदार में शाहिद कपूर और अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में रनवीर सिंह नजर आएंगे.

नई दिल्ली: निर्देशक संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'पद्मावती' से विवादों के बादल छंटने का नाम ही नहीं ले रहे हैं. अब केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने एक खुली चिट्ठी लिखकर फिल्म को लेकर अपना विरोध जताया है. उमा भारती ने कहा है कि जब आप किसी ऐतिहासिक तथ्य पर फिल्म बनाते हैं तो उसके फैक्ट को वायलेट नहीं कर सकते. उन्होंने फिल्म के निर्देशक से कहा है कि लोगों के मन में जो आशंकाएं हैं उनको दूर किया जाना चाहिए.

VIDEO: विवादों में है भंसाली की फिल्म, जानें- कौन थीं पद्मावती

गुजरात में 'पद्मावती' पर लग सकता है चुनावी ग्रहण, बीजेपी ने की बैन की मांग

उमा भारती ने आज ट्वीट कर अपना खुला पत्र पोस्ट किया है. यहां पढ़ें पूरी चिट्ठी-

‘’तथ्य को बदला नहीं जा सकता, उसे अच्छा या बुरा कहा जा सकता है. सोचने की आजादी किसी भी तथ्य की निंदा या स्तुति का अधिकार हमें देती है. जब आप किसी ऐतिहासिक तथ्य पर फिल्म बनाते हैं तो उसके फैक्ट को वायलेट नहीं कर सकते.

रानी पद्मावती की गाथा एक ऐतिहासिक तथ्य है. अलाउद्दीन खिलजी एक व्यवचारी हमलावर था. उसकी बुरी नजर रानी पद्मावती पर थी और इसके लिए उसने चित्तौड़ को नष्ट कर दिया था. रानी पद्मावती के पति राणा रतन सिंह अपने साथियों के साथ वीरगति को प्राप्त हुए थे. स्वयं रानी पद्मावती ने हजारों उन स्त्रियों के साथ, जिनके पति वीरगति को प्राप्त हो गए थे, जीवित ही स्वयं को आग के हवाले कर जौहर कर लिया था.

हमने इतिहास में यही पढ़ा है और आज भी खिलजी से नफरत और पद्मावती के लिए सम्मान और उनके दुखद अंत के लिए बहुत वेदना होती है. आज भी मनचाहा रेसपॉंस नहीं मिलने पर कुछ लड़के, लड़कियों के चेहरे पर तेजाब डाल देते हैं, वो सब किसी भी धर्म या जाति के हों, मुझे अलाउद्दीन खिलजी के ही वंसज लगते हैं.

मैंने इस फिल्म डायरेक्टर की पहले भी फिल्में देखी हैं, मैं सोचने की आजादी का सम्मान करती हूं और मानती हूं कि अभिव्यक्त करने का भी मानव समाज को एक अधिकार है. किंतु, अभिव्यक्ति में कही तो एक सीमा होती ही है. जैसे कि- आप बहन को पत्नी और पत्नी को बहन अभिव्यक्त नहीं कर सकते है. इसकी संभावना जानवरों में तो हो सकती है लेकिन स्वतंत्र चेतना के विश्व के किसी भी देश के किसी भी समाज के लोग इस मर्यादा के उल्लंघन की निंदा ही करेंगे.

इसलिए मेरा कहना यहीं है, मैंने तो फिल्म देखी नहीं है, किंतु लोगों के मन में आशंकाओं का जन्म क्यों हो रहा है? इन आशंकाओं का लुत्फ मत उठाइए, न इससे कोइ वोट बैंक बनाइए. कोई रास्ता यदि हो सकता है, जरुरी नहीं है कि जो मैंने सुझाया है वही हो, वो रास्ता निकालकर बात समाप्त कर दीजिए.

किंतु यह ध्यान रहे, मैं तो आज की भारतीय महिला हूं, जिस स्थिति में होंगी, भूत, वर्तमान और भविष्य के भारतीय महिलाओं के प्रति यथाशक्ति अपना कर्तव्य जरुर पूरा करुंगी.’’

उमा भारती

 

क्यों विवादों में है फिल्म?

आपको बता दें कि राजपूत कर्णी सेना इस फिल्म का विरोध कर रही है. कुछ महीनों पहले कर्णी सेना के लोगों ने फिल्म के सेट पर खूब हंगामा किया था और फिल्म के निर्देशक संजयलीला भंसाली के साथ मारपीट भी की थी. दरअसल, ये फिल्म महारानी पद्मावती के जौहर पर आधारित है और वो ये नहीं चाहते कि इस फिल्म में इतिहास के साथ छेड़छाड़ कर के तथ्यों को पेश किया जाए. कर्णी सेना का आरोप है कि पद्मावती के की कहानी से फिल्म में छेड़छाड़ की गई है.

एक दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म

बता दें संजय लीला भंसाली की फिल्म में रानी पद्मावती का किरदार दीपिका पादुकोण निभा रही हैं. वहीं रावल रत्न सिंह के किरदार में शाहिद कपूर और अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में रनवीर सिंह नजर आएंगे. फिल्म एक दिसंबर को रिलीज होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget