एक्सप्लोरर

Padma Award 2025: ब्राजील के वेदांत गुरू, कुवैत की योग टीचर, कैथल के एकलव्य! पद्म पुरस्कारों का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

Padma Award 2025: केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार पाने वाले विजेताओं की घोषणा की है. इस लिस्ट में भीमसिंह भावेश, डॉक्टर नीरजा भटला, एथलीट हरविंदर सिंह जैसे नाम शामिल हैं.

Padma Award 2025: केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार (25, जनवरी, 2025) को पद्म पुरस्कार 2025 के विजेताओं की घोषणा कर दी है. 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 113 को पदम श्री और 19 को पदम भूषण से नवाजा गया है. कुल 139 हस्तियों को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार दिए गए हैं जो तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं - पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री.  

यह पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान, इंजीनियरिंग, व्यापार, उद्योग, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में महान काम करने वालों को दिया जाता है. गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कुवैत की योग टीचर शेख ए.जे. अल सबाह, उत्तराखंड के ट्रैवल ब्लॉगर दंपत्ति ह्यूग और कोलीन गैंटजर को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. 

इन महान शख्सियतों को मिलेगा सम्मान 

भक्ति गायक भेरू सिंह चौहान, पत्रकार भीम सिंह भावेश, उपन्यासकार जगदीश जोशीला, सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए काम करने वाली नीरजा भाटला और कुवैत की योग टीचर शेख ए.जे. अल सबा भी पद्म श्री पुरस्कार पाने वालों की लिस्ट में शामिल हैं. नागालैंड के फल किसान एल हैंगथिंग, पुडुचेरी के वादक पी दत्चानमूर्ति. मध्य प्रदेश के सामाजिक उद्यमी सैली होलकर, मराठी लेखक मारुति भुजंगराव चितमपल्ली और अन्य पद्म पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट में  शामिल हैं. 

विलास डांगरे, वेंकप्पा अंबाजी सुगातेकर, हरिमन शर्मा, जुमदे योमगाम गामलिन, नरेन गुरुंग और जगदीश जोशीला, बतूल बेगम, पंडि राम मंडावी, निर्मला देवी अन्य मशहूर हस्तियां हैं जिन्हें देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा.

जगदीश जोशीला: साहित्य एवं शिक्षा (निमाड़ी) मध्य प्रदेश. 

जोनास मसेटी: आध्यात्मिकता, ब्राजील के वेदांत गुरु. 

पी. दत्चनमूर्ति: कला (संगीत), थाविल, पुडुचेरी. 

नीरजा भाटला: मेडिसिन (स्त्री रोग), दिल्ली. 

शेखा ए जे अल सबा: चिकित्सा (योग) कुवैत. 

ह्यूग और कोलीन गैंट्ज़र: साहित्य और शिक्षा, यात्रा, उत्तराखंड. 

हरिमन शर्मा: कृषि, सेब, हिमाचल प्रदेश.

नरेन गुरुंग: कला-गायन (लोक-नेपाली), सिक्किम.

हरविंदर सिंह: खेल (दिव्यांग), तीरंदाजी, हरियाणा.

विलास डांगरे: चिकित्सा, होम्योपैथी, महाराष्ट्र.

भेरू सिंह चौहान: कला (गायन) निर्गुण, मध्य प्रदेश.

जुमदे योमगाम गैमलिम: सामाजिक कार्य, अरुणाचल प्रदेश.

एल हैंगथिंग: अन्य (कृषि) फल, नागालैंड.

वेंकप्पा अम्बाजी सुगतेकर: आर्ट (वोकल्स) फोल्ड, गोंधली, कर्नाटक.

भीम सिंह भावेश: सामाजिक कार्य, दलित, बिहार. 

लिस्ट में इन नामों के अलावा,  गोकुल चंद्र दास (पारंपरिक वादक), वेलू आसान (पारंपरिक वादन), भीमावा डोड्डाबालप्पा (छाया चित्रण), परमार लावजीभाई नागजी भाई (बुनकरी), विजयलक्ष्मी देशमाने (कैंसर के खिलाफ जंग), चेतराम देवचंद पवार (वन रोपण), पांदी राम मांडवी (वाद्य यंत्र निर्माता), राधा बहन भट्ट (महिला सशक्तीकरण), सुरेश सोनी (कुष्ण रोगियों की सेवा) जैसे नाम भी शामिल हैं. इन पुरस्कारों की घोषणा आम तौर पर हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है. 

ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गैलेंट्री अवार्ड को दी मंजूरी, देश की सेवा के लिए 93 जवानों को मिलेगा पुरस्कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम फिलिस्तीन या क्यूबा नहीं, सरकार चाहे जितनी...', PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार को तहसीन पूनावाला का जवाब
'हम फिलिस्तीन या क्यूबा नहीं, सरकार चाहे जितनी...', नॉर्वे की पत्रकार को तहसीन पूनावाला का जवाब
Hyderabad Raid ACB: तिजोरियों, लकड़ी की अलमारियों में मिले नोटों के बंडल, रेड डालते ही अधिकारियों की फटी रह गई आंखें
तिजोरियों, लकड़ी की अलमारियों में मिले नोटों के बंडल, रेड डालते ही अधिकारियों की फटी रह गई आंखें
Yogi Namaz Remark Row: सड़कों पर नमाज से यूपी के CM को ऐतराज, अब इस BJP नेता ने कहा- 'योगी सही, मुस्लिम बताएं कि...'
सड़कों पर नमाज से यूपी के CM को ऐतराज, अब इस BJP नेता ने कहा- 'योगी सही, मुस्लिम बताएं कि...'
'रेवंत रेड्डी होंगे अगले शुभेंदु अधिकारी', अमित शाह के करीबी सांसद के दावे से कांग्रेस में मची हलचल!
'रेवंत रेड्डी होंगे अगले शुभेंदु अधिकारी', अमित शाह के करीबी सांसद के दावे से कांग्रेस में मची हलचल!

वीडियोज

ट्रंप के बयान से दुनिया में भौचाल!
यहां जानिए पेट्रोल-डीजल के नए दाम
फिर बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत! जानिए अब आपके बजट पर कितना पड़ेगा असर?
CBSE OSM Controversy | Sandeep Chaudhary: CBSE के OSM पैटर्न का सटीक विश्लेषण! | NEET Paper Leak
'ऐसी सोच शर्मनाक है', कान्स में आलिया को ट्रोल करने वालों की अमीषा पटेल ने लगाई क्लास

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार लेने जा रही मंदिरों का सोना ? सोशल मीडिया पर वायरल दावे से हड़कंप, सामने आया इसका सच
सरकार लेने जा रही मंदिरों का सोना ? सोशल मीडिया पर वायरल दावे से हड़कंप, सामने आया इसका सच
BC Khanduri Death: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का निधन, लंबे समय से थे बीमार
BC Khanduri Death: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का निधन, लंबे समय से थे बीमार
'हम फिलिस्तीन या क्यूबा नहीं, सरकार चाहे जितनी...', PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार को तहसीन पूनावाला का जवाब
'हम फिलिस्तीन या क्यूबा नहीं, सरकार चाहे जितनी...', नॉर्वे की पत्रकार को तहसीन पूनावाला का जवाब
‘अच्छा हुआ मैं रिटायर हो गया…’ वैभव सूर्यवंशी के जोश को देख किस पूर्व क्रिकेटर ने ऐसा कहा
‘अच्छा हुआ मैं रिटायर हो गया…’ वैभव सूर्यवंशी के जोश को देख किस पूर्व क्रिकेटर ने ऐसा कहा
सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा सांप, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम
सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा सांप, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम
Explained: 166 जलाशयों में महज 34.45% पानी, डैम-नदियां सूखीं! 45 डिग्री गर्मी में लगेगा 50 वाला झटका, अगला एक हफ्ता क्यों अहम?
166 जलाशयों में महज 34.45% पानी! 45 डिग्री में लगेगा 50 वाला झटका, अगला एक हफ्ता क्यों अहम?
Video: जिम कॉर्बेट में हथिनी ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, जंगल में दिखा दुर्लभ नजारा- वीडियो वायरल
जिम कॉर्बेट में हथिनी ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, जंगल में दिखा दुर्लभ नजारा- वीडियो वायरल
Weak Immunity: खांसी, जुकाम, खराश और थकान? मौसम का बदलाव नहीं, शरीर में है ये कमी, पढ़ें डॉक्टर की चेतावनी
खांसी, जुकाम, खराश और थकान? मौसम का बदलाव नहीं, शरीर में है ये कमी, पढ़ें डॉक्टर की चेतावनी
Embed widget