एक्सप्लोरर

असदुद्दीन ओवैसी का सरकार पर एक और हमला, कहा- NPR और NRC एक ही सिक्के के दो पहलू

निजामाबाद में सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ एक प्रदर्शन बैठक के दौरान औवेसी ने कहा एनआरसी और एनपीआर दोनों एक ही हैं. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की मंशा पर भी सवाल उठाए.

हैदराबाद: एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदउद्दीन ओवैसी ने दावा किया है एनपीआर और एनआरसी एक ही सिक्के के दो पहलु हैं. ओवैसी के इस दावे से एक दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने साफ किया था कि एनपीआर  और एनआरसी दोनों में कोई संबंध नहीं है.

ओवैसी ने दावा किया, "गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि एनपीआर और एनआरसी के बीच कोई अंतर नहीं है. मैं आपको बता रहा हूं कि एनपीआर और एनआरसी एक ही सिक्के के दो पहलु हैं. इन दोनों के नियम समान हैं." उन्होंने कहा, ये नियम नागरिकता कानून, 1955 के मुताबिक बनाए गए हैं, जिसमें एनपीआर और एनआरसी का जिक्र है, अगर देश में एनपीआर होगा तो एनआरसी भी होगा.

ओवैसी नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ जारी अपने अभियान के तहत शुक्रवार को निजामाबाद में प्रदर्शन बैठक को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने बीजेपी नेताओं पर इस मामले में टीवी चैनलों के जरिए दुष्प्रचार करने का भी आरोप लगाया.

2010 की कांग्रेस सरकार द्वारा एनपीआर की प्रक्रिया वाले बीजेपी के बयान पर औवेसी ने कहा कि 2010 और 2020 के एनपीआर में अंतर पूछे जाने वाले सवालों का है. उन्होंने बताया कि उन्होंने दावा किया कि 2020 के एनपीआर में परिजनों के जन्म स्थान और जन्मतिथि को लेकर भी सवाल पूछे जाएंगे, जबकि 2010 की एनपीआर प्रक्रिया में ऐसे कोई सवाल नहीं थे. ओवैसी ने कहा कि अगर सरकार की मंशा साफ होती तो वह पहले एनपीआर और एनआरसी की प्रक्रिया कराते और उसके बाद संशोधित नागरिकता कानून लाते.

ओवैसी ने प्रदर्शन बैठक में कहा, पीएम मोदी संशोधित नागरिकता कानून इसलिए लेकर आए क्योंकि अब एनपीआर की प्रक्रिया होगी. इस बैठक में सत्तारूढ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के विधायक, वामपंथी और अन्य दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए. हालांकि, विपक्षी कांग्रेस ने घोषणा की थी कि वह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होगी.

असदुद्दीन ओवैसी के अलावा संयुक्त मुस्लिम कार्य समिति के प्रतिनिधियों ने 25 दिसंबर को मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से मुलाकात कर उनसे केरल की ही तरह तेलंगाना में भी एनपीआर पर रोक लगाने की मांग की थी.

ये भी पढ़ें

नागरिकता कानून पर विरोध से टेलीकॉम कंपनियों को हो रहा भारी नुकसान, एक घंटे सेवा बंद रहने से करोड़ों की हानि हैदराबाद की बेटी का कमाल, पहली बार किसी भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई यूनिवर्सिटी से मिली 60 लाख की स्कॉलरशिप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget