एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव में करीब 90 हजार सुरक्षाकर्मी रहेंगे तैनात, शाहीन बाग के लिए विशेष बंदोबस्त

Delhi Election 2020: दिल्ली पुलिस के अधिकारी आरएस कृष्णय्या ने कहा कि शाहीन बाग और जामिया इलाके के लिए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से बेहतर इंतजाम किए हैं.

Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान होना है. माहौल को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं. दिल्ली पुलिस के अनुसार राजधानी की 70 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे इस मतदान की सुरक्षा के लिए लगभग 90 हजार जवानों को तैनात किया जा रहा है. जिसमें से 50 हजार जवान दिल्ली पुलिस के रहेंगे जबकि अन्य जवानों में अर्धसैनिक बलों की कंपनियां, विभिन्न राज्यों से बुलाए गए होमगार्ड व अन्य पुलिस बल शामिल रहेंगे.

48 घण्टे पहले पुलिस अपनी निगरानी में ले लेगी पोलिंग बूथ पुलिस के अनुसार दिल्ली के सभी मतदान केंद्रों की सुरक्षा को लेकर व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं. मतदान के 48 घंटे पहले ही सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस सभी पोलिंग बूथ को अपने कब्जे में ले लेगी. पुलिस के अलावा सीआरपीएफ भी पोलिंग बूथ पर तैनात रहेगी और बाहर से बुलाए गए होमगार्ड के जवान भी पुलिस व पब्लिक की सहायता के लिए तैनात रहेेंगे.

अर्धसैनिक बलों की 190 कंपनियों को किया जा रहा है तैनात पुलिस के अनुसार चुनावों के चलते राजधानी दिल्ली में लगातार रैलियां रोड शो आदि जारी है. सुरक्षा के लिहाज से जहां दिल्ली पुलिस के लगभग 50 हजार जवान पहले से ही चुनावी ड्यूटी में तैनात हैं, तो वहीं अर्ध सैनिक बलों की डेढ़ सौ कंपनियां पुलिस को उपलब्ध कराई जा चुकी हैं.

इसके अलावा 8 फरवरी से पहले दिल्ली पुलिस को 40 और कंपनियां मिलने जा रही हैं. जिसके बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव की सुरक्षा के लिहाज से अर्धसैनिक बलों की 190 कंपनियां तैनात रहेंगी. अगर एक कंपनी की बात करें तो उसमें लगभग 100 जवान होते हैं. इस लिहाज से दिल्ली में चुनावों के दौरान 19000 अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात रहेंगे. लगभग इतनी ही संख्या होमगार्ड के जवानों की भी रहेगी, जिनमें न केवल दिल्ली बल्कि अन्य राज्यों के होमगार्ड भी शामिल रहेंगे.

शाहीन बाग व अन्य धरने वाले इलाकों के लिए किए गए हैं विशेष बंदोबस्त दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार शाहीन बाग और कुछ अन्य इलाके जैसे सीलमपुर, जाफराबाद, मुस्तफाबाद आदि सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील माने जा रहे हैं. वजह है यहां चल रहे प्रदर्शन जो लगभग 40 से 50 दिनों से लगातार जारी हैं और सीएए के खिलाफ किए जा रहे हैं. चुनावी मौसम में किसी तरह का कोई उपद्रव या बवाल न हो और मतदान के दिन कोई भी शरारती तत्व माहौल को बिगाड़ने में सफल न हो इसके लिए दिल्ली पुलिस ने काफी पुख्ता इंतजाम किए हैं.

दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर आरएस कृष्णय्या का कहना है कि शाहीन बाग और जामिया इलाके के लिए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से बेहतर इंतजाम किए हैं. मतदान के दिन मतदाताओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए वैकल्पिक रास्ते आदि तैयार किए गए हैं. सभी पोलिंग बूथ की सुरक्षा का जायजा लिया जा चुका है और वहां पर उचित सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं. संवेदनशील पोलिंग बूथ की बात करें तो ऐसे सभी मतदान केंद्रों में सीसीटीवी से निगरानी भी रखी जाएगी और इसकी मॉनिटरिंग पुलिस द्वारा की जाएगी..

अब तक 450 से ज्यादा अवैध हथियार पकड़े जा चुके हैं पुलिस के अनुसार चुनावों को ध्यान में रखते हुए अवैध हथियारों और शराब की तस्करी करने वाले लोगों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है. यही कारण है कि पुलिस अभी तक 454 से ज्यादा अवैध हथियार बरामद कर चुकी है और इस संबंध में 300 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. वहीं भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी है और 900 से ज्यादा लोगों को शराब की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भी. अलर्ट है और चुनावों के दौरान कहीं कोई आतंकी गतिविधि या घटना ना हो इसको लेकर स्पेशल सेल. समय-समय पर. अपनी जांच कर रही है.

दिल्ली चुनाव से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए यहां क्लिक करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में 3 महीने की सजा, पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget