एक्सप्लोरर

चीन से तनाव के बीच कश्मीर में LPG स्टॉक करने और स्कूलों को खाली करने का आदेश, उमर अब्दुल्ला बोले- लोगों में दहशत

इसको लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि सरकार का ये आदेश कश्मीर में दहशत पैदा कर रहा है.

श्रीनगर: लद्दाख में हिंसक झड़प के बाद से ही भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. इस बीच जम्मू कश्मीर में खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि एलपीजी सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किया जाए क्योंकि आने वाले दिनों में हाईवे बंद होने के कारण एलपीजी सिलेंडर को लाने में समस्या हो सकती है.

आदेश में कहा गया है कि भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण आपूर्ति प्रभावित हो सकती है. लेकिन तथ्य यह है कि तेल कंपनियों के पास जो स्टॉक है वो कम से कम 15 दिनों से एक महीने तक चल सकता है और ऐसा कोई आदेश जारी करने की जरूरत समझ नहीं आती है.

दूसरा, हाईवे की स्थिति इतनी बुरी नहीं है कि यह इतनी लंबी अवधि के लिए बंद किया जाए. इसी तरह का आदेश पिछले साल जुलाई में धारा 370 को खत्म करने से पहले और बालाकोट हवाई हमले से पहले भी जारी किया गया था. इसके अलावा जम्मू कश्मीर में एक दूसरा आदेश भी जारी किया गया है.

दूसरे आदेश के मुताबिक गांदरबल में सुरक्षाबलों के लिए स्कूल की इमारतों को खाली करने के आदेश दिए गए हैं. कश्मीर में गांदेरबल जिला लद्दाख के कारगिल से सटा हुआ है. वहीं इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा है कि सरकार के आदेश कश्मीर में दहशत पैदा कर रहे हैं.

एक दूसरे आदेश में पुलिस अधीक्षक गांदरबल ने जिले के 16 स्कूलों, शिक्षण संस्थानों से इमारतों को खाली करने का अनुरोध किया है. आदेश में कहा गया है कि अमरनाथ यात्रा-2020 के मद्देनजर इन शैक्षिक केंद्रों को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की कंपनियों के आवास के लिए उपलब्ध करवाया जाएं. गौरतलब है कि गांदेरबल कारगिल से सटा हुआ जिला है और लद्दाख का सड़क मार्ग इस क्षेत्र से होकर जाता है.

शिवराज सिंह चौहान बोले- भारत और चीन के बीच संघर्ष के लिए जवाहरलाल नेहरू जिम्मेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
'राहुल गांधी को अपनी...', जाति जनगणना को लेकर फायर हुए गिरिराज सिंह
'राहुल गांधी को अपनी...', जाति जनगणना को लेकर फायर हुए गिरिराज सिंह
राहुल गांधी के बयान पर बवाल, निशिकांत दुबे ने शेयर किया इंदिरा गांधी का वीडियो
राहुल गांधी के बयान पर बवाल, निशिकांत दुबे ने शेयर किया इंदिरा गांधी का वीडियो
मेलोडी मीम्स विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का वार, कही ये बात
मेलोडी मीम्स विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का वार, कही ये बात

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget