एक्सप्लोरर

I.N.D.I.A गठबंधन ने बना लिया प्लान, अब NEET मुद्दे को लेकर करेंगे मोदी सरकार पर प्रहार, दोनों सदनों में लाएंगे स्थगन प्रस्ताव

INDIA Alliance Meeting: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर बहस के दौरान विपक्षी I.N.D.I.A अलायंस नीट, सीबीआई, ईडी और राज्यपाल के कथित दुरुपयोग पर मुद्दे उठाए.

INDIA Alliance Meeting: मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर विपक्ष संसद के दोनों सदनों में खास चर्चा चाहता है. जिसको लेकर विपक्षी दल I.N.D.I.A गठबंधन ने गुरुवार को कहा कि वह शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों में नीट विवाद पर स्थगन प्रस्ताव लाएगा. कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर गठबंधन दलों की बैठक में यह फैसला लिया गया.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, विपक्षी I.N.D.I.A अलायंस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर बहस के दौरान नीट, महंगाई, बेरोजगारी, सीबीआई, ईडी और राज्यपाल कार्यालय के कथित दुरुपयोग के मुद्दे उठाए. विपक्षी सदस्य सोमवार को संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के पास एकत्र होंगे.

संसद में सभी मुद्दों पर बहस होगी- जयराम रमेश

बैठक के बाद न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि आज बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि आज I.N.D.I.A गठबंधन के घटक दलों ने बाकी चार दिनों के लिए अपनी रणनीतियों पर चर्चा की. जयराम ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद 'धन्यवाद प्रस्ताव' होगा. हमने इस पर भी चर्चा की. आज हमने कई मुद्दों पर बात की, जिसमें लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव कैसे हुआ और राष्ट्रपति का संयुक्त अभिभाषण शामिल है.

इसके अलावा ,कांग्रेस नेता ने इस बात पर जोर दिया कि विपक्ष "हमलावर" मोड में होगा और उल्लेख किया कि लोकसभा चुनाव का जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए "व्यक्तिगत", "राजनीतिक" और "नैतिक" हार है. उन्होंने कहा, कि विपक्ष उन्हें हर दिन इसकी याद दिलाएगा.

हम कल NEET मुद्दे पर संसद में नोटिस देंगे- टी शिवा

वहीं, डीएमके सांसद टी. शिवा ने कहा, "हम कल NEET मुद्दे पर (संसद में) नोटिस देंगे." दरअसल, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार मेडिकल परीक्षा नीट में अनियमितताओं और यूजीसी-नेट, सीएसआईआर यूजीसी-नेट और नीट-पीजी परीक्षाओं को रद्द करने के आरोपों को लेकर विपक्ष के निशाने पर है. इसने देश भर में विरोध प्रदर्शनों को बढ़ावा दिया है, जिसमें प्रदर्शनकारियों और राजनीतिक दलों ने एनटीए को भंग करने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: इमरजेंसी पर ओम बिरला के बयान से खफा राहुल गांधी, मुलाकात के बाद बोले- 'स्पीकर को ऐसा...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget