एक्सप्लोरर

किसान आंदोलन को लेकर विपक्ष का राज्यसभा में हंगामा, 12.30 बजे तक स्थगित हुई कार्यवाही

राज्यसभा में कृषि कानून और किसान आनंदोलन को लेकर विपक्ष ने चर्चा करने को लेकर नोटिस दिया जिसके बाद वेंकैया नायडू ने इसको खारिज कर दिया. विपक्ष की नारेबाजी के बाद अब तीसरी बार दोपहर 12.30 बजे तक कार्यवाही स्थगित की गई.

देश में किसान मुद्दा बेहद गर्माया हुआ है. राज्यसभा में कृषि कानून और किसान आनंदोलन की गूंज सुनाई दी है. आज सुबह से अब तीसरी बार सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है. आपको बता दें, विपक्षी किसान के मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहे है जबकि सभापति वेंकैया नायडू ने साफ शब्दों में कहा कि आज इस मुद्दे को लेकर किसी भी प्रकार बात नहीं होगी. इस पर चर्चा कल की जाएगी.

मगर, विपक्षी मानने को तैयार नहीं है और सदन में कृषि कानून को वापस लेने की मांग कर सरकार मुर्दाबाद के नारे लगा रहे है. हंगामे को देखते हुए सदन की कार्यवाही तीसरी बार दोपहर 12.30 बजे तक स्थगित कर दी गई है.

आपको बता दें, इससे पहले विपक्ष ने राज्यसभा में किसान मुद्दे पर चर्चा करने को लेकर नोटिस दिया था. जिसके बाद वेंकैया नायडू ने इसको खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि किसान मुद्दे पर चर्चा आज नहीं कल की जाएगी. जिसके बाद विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया.

विपक्ष कुछ समय बाद फिर वापस सदन में लौटा और किसानों के हित पर नारे लगाते हुए सरकार पर निशाना साधा. जिसके बाद सभापति ने 11.30 बजे तक सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया.

आपको बता दें, सदन में कार्यवाही के दौरान विपक्ष ने कई आरोप लगाये जिस पर कहा गया कि आप वोटिंग की बात पर बहस कर सकते हैं पर ये नहीं कह सकते कि कानून को लेकर चर्चा नहीं हुई.

वहीं, इस दौरान वेंकैया नायडू ने भारतीय क्रिकेट टीम के ऑस्ट्रेलिया पर जीत का भी ज़िक्र किया. उन्होंने कहा कि ये सब टीम एफर्ट से मुमकिन हुआ है. सब नए खिलाड़ी थे और दबाव था पर निखर के सामने आए.

यह भी पढ़ें.

Jan Man Dhan e-Conclave: मनीष तिवारी बोले- सरकारी संपत्तियां बेच कर घाटा पूरा करने की कोशिश, लोगों को सीधे पैसे दिए जाएं

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
PM Modi @ 25: बीजेपी का मेगा प्लान, विनोद तावड़े को दी अहम जिम्मेदारी
PM Modi @ 25: बीजेपी का मेगा प्लान, विनोद तावड़े को दी अहम जिम्मेदारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget