एक्सप्लोरर

चीन विवाद और जम्मू कश्मीर पर गृहमंत्री के घर सर्वदलीय बैठक शुरू, रक्षा मंत्री और एनएसए भी मौजूद

विपक्ष के साथ बैठक से पहले सरकार के बड़े मंत्रियों ने एक अहम बैठक की. इस बैठक के बाद ही ये खबर आयी कि चीन विवाद में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल को अहम जिम्मेदारी दी गयी है.

नई दिल्ली: गृहमंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आज चीन विवाद और जम्मू कश्मीर की स्थिति की जानकारी देने के लिए विपक्ष के नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं. यह अहम बैठक संसद सत्र से ठीक पहले हो रही है. ये बैठक केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के घर पर हो रही है.

बैठक में कौन कौन हिस्सा ले रहा है? बैठक में एनडीए के घटक दल भी शामिल हो रहे हैं. बैठक में विपक्ष की ओर से गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खड़गे, आनंद शर्मा, तारीक अनवर, डेरेक ओ ब्रायन, सीताराम येचुरी, मुलायम सिंह यादव, शरद यादव, केसी त्यागी, एआईएडीएमके से मैत्रियन हिस्सा ले रहे हैं. रक्षा मंत्री अरुण जेटली और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी बैठक में शामिल हैं.

कश्मीर के हालात पर राजनाथ सिंह करेंगे बात एबीपी न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक सभी दलों को हालात की जानकारी देने की सलाह प्रधानमंत्री मोदी ने दी. जिसके बाद सभी नेताओं को बैठक का न्योता भेजा गया. बैठक में राजनाथ सिंह भी चीन के साथ जारी विवाद के अलावा सरकार की पाकिस्तान नीति और कश्मीर में हालात सुधारने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी देंगे.

सुषमा देंगी चीन से विवाद पर जानकारी पिछले दिनों में डोकलाम के मुद्दे पर भारत औऱ चीन में बढ़ी तनातनी पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज विपक्ष के नेताओं को जानकारी देंगी. वहां के हालात औऱ सरकार के कदमों की जानकारी दे विपक्ष को इस मुद्दे पर भरोसे में लेने की कोशिश की जाएगी. साथ ही इसे सुलझाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी जाएगी.

बैठक से पहले अहम खबर इस बैठक से पहले सूत्रों के हवाले से ये जानकारी आयी कि एनएसए अजित डोवाल को चीन के साथ मसला सुलझाने की जिम्मेदारी दी गयी है. विपक्ष के साथ बैठक से पहले सरकार के बड़े मंत्रियों गृह मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज औऱ वित्त मंत्री अरूण जेटली की बैठक हुई. उस बैठक में एनएसए अजित डोभाल के अलावा गृह औऱ रक्षा मंत्रालय के बड़े अधिकारी भी मौजूद थे. इस बैठक के बाद ही ये खबर आयी कि चीन विवाद में अजित डोभाल को अहम जिम्मेदारी दी गयी है.

सरकार की चिंता अगले हफ्ते से संसद का सत्र शुरू हो रहा है. ऐसे में सरकार को चिंता सता रही है कि सदन में विपक्ष कश्मीर के हालात औऱ चीन से विवाद पर सरकार की जबर्दस्त घेरेबंदी करेगा. इसीलिए विपक्ष को पहले ही भरोसे में लेने के लिए ये बैठक बेहद अहम है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lehra Do Tiranga March Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Lehra Do Tiranga March Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Explained: EC का 17 राज्यों/UTs में SSR का आदेश, जानिए यह SIR से कितना अलग और क्यों है अहम
Explained: EC का 17 राज्यों/UTs में SSR का आदेश, जानिए यह SIR से कितना अलग और क्यों है अहम
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget