एक्सप्लोरर

BJP के कार्यक्रम पर विपक्ष का निशाना, कांग्रेस बोली- देश पायलट के लिए व्याकुल लेकिन पीएम सत्ता वापसी के लिए

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को देश की स्थिति को देखते हुए अपने कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित करने की अपील की है.

नई दिल्ली:  भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के अंतर्गत पार्टी कार्यकर्ताओं, के बात करेंगे. इस स्थिति में पीएम द्वारा इस कार्यक्रम को करने को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को देश की स्थिति को देखते हुए अपने कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित करने की अपील की.

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''मैं पीएम से आग्रह करता हूं कि इसे स्थगित करें. इस समय हमें एक राष्ट्र के रूप में भारतीय वायुसेना के पायलट को सुरक्षित वापस लाने के लिए अपनी सभी ऊर्जा और समय खर्च करने की आवश्यकता है और पाक से निपटने की जरूरत है.''

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पीएम मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ''गलत प्राथमिकताओं का भयावह मामला! 132 करोड़ भारतीय भारत के बहादुर अभिनंदन की सुरक्षित और तत्काल वापसी के लिए प्रार्थना कर रहा है. लेकिन मोदीजी केवल चुनाव के लिए बेताब हैं. कांग्रेस ने अपना सीडब्ल्यूसी बैठक और रैली आज रद्द कर दिया है."

बीएसपी प्रमुख मायावती ने भी पीएम के इस कार्यक्रम सवाल उठाया. उन्होंने ट्वीट किया, ''ऐसे समय में जब जंगी संकट के बादल छाये हैं व देश को नेतृत्व की सख़्त ज़रूरत है वैसे में पीएम श्री मोदी द्वारा देश की सुरक्षा पर ध्यान केन्द्रित करने के बजाय अपनी पार्टी की चिन्ता करते हुये बीजेपी वर्करों को सम्बोधित करना हास्यास्पद ही नहीं बल्कि देश की भावनाओं के साथ खिलवाड़ भी है.''

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीएम मोदी के ऐसे वक्त में 'चुनाव प्रचार' करने पर सवाल उठाया. उन्होंने लिखा, '' जब हम सर्व दल बैठक कर रहे थे तो वो प्रचार कर रहे थे. जब सैनिक बमबारी का सामना कर रहे थे तो वो एप का उद्घाटन कर रहे थे. जब पता चला कि हमारा पाइलट लापता है तो वो खेल कर रहे थे. देश की माँग है: सब संकीर्ण राजनीति छोड़ें, मीडिया संयम बनाए रखे और हमारे जाँबाज़ पाइलट को वापस लाएं.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के अंतर्गत पार्टी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों, स्वयंसेवकों एवं विशिष्ट नागरिकों से संवाद करेंगे. पार्टी ने जोर दिया है कि इसके तहत प्रधानमंत्री देश के लगभग एक करोड़ लोगों से जुड़ेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, जांच के बाद पुलिस ने क्या बताया?
ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, जांच के बाद पुलिस ने क्या बताया?
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
Himachal Pradesh News: उफनते नाले ने रोकी एंबुलेंस, मौत से जंग लड़ रही महिला को एलएनटी मशीन के बकेट में बैठाकर कराया पार
उफनते नाले ने रोकी एंबुलेंस, मौत से जंग लड़ रही महिला को एलएनटी मशीन के बकेट में बैठाकर कराया पार
अयोध्या राम मंदिर के 'चंदा चोरी' पर PM मोदी को कांग्रेस का पत्र, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग
अयोध्या राम मंदिर के 'चंदा चोरी' पर PM मोदी को कांग्रेस का पत्र, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव बोले- 'मैसेज भेजा गया, तब…'
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव का सनसनीखेज दावा
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- 'सारा संसार दुखी है'
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ
शाहरुख खान का क्रिकेट स्टेडियम! ओलंपिक में इसी मैदान पर खेले जाएंगे मैच; पंडितों को बुलाकर करवाई पूजा
शाहरुख खान का क्रिकेट स्टेडियम! ओलंपिक में इसी मैदान पर खेले जाएंगे मैच; करवाई पूजा
रक्षा, ऊर्जा, AI में भारत-जापान के बीच हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री ताकाइची को बताया अपनी छोटी बहन
रक्षा, ऊर्जा, AI में भारत-जापान के बीच हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री ताकाइची को बताया अपनी छोटी बहन
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
Viral Video: एक साइकिल, दो ड्राइवर... बच्चों को देख याद आ जाएगा बचपन, वायरल हो रहा वीडियो
एक साइकिल, दो ड्राइवर... बच्चों को देख याद आ जाएगा बचपन, वायरल हो रहा वीडियो
Embed widget