एक्सप्लोरर

Opposition Meeting: मुंबई में कब होगी विपक्षी गठबंधन INDIA की अगली बैठक? मिले ये संकेत

Opposition Meeting: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के लिए विपक्ष ने भी कमर कस ली है और बेंगलुरू की बैठक में इंडिया गठबंधन का ऐलान हो चुका है.

Opposition Meeting: विपक्ष के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया) की अगली बैठक 15 अगस्त के बाद मुंबई में होने की संभावना है. गठबंधन के एक नेता ने शुक्रवार (21 जुलाई ) को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मुंबई की बैठक में 11 सदस्यीय समन्वय समिति को अंतिम रूप दिये जाने की संभावना है.

इससे पहले विपक्षी दलों की बैठक पटना और बेंगलुरु में हुई थी. गठबंधन के नेता चार-पांच अन्य समितियां गठित करने की भी योजना बना रहे हैं. यह प्रस्तावित बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण होगी क्योंकि इसमें ‘इंडिया’ में शामिल 26 दलों के बीच सीट-बंटवारे, चुनाव की तैयारियों और प्रचार प्रबंधन को लेकर चर्चा होने की संभावना है. दिल्ली में गठबंधन के लिए मुख्य सचिवालय तय करने पर भी काम जारी है. 

गठबंधन के सामने क्या है समस्याएं?
सूत्रों ने बताया कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए मुख्य अभियान शुरू होने से पहले देश के अलग-अलग हिस्सों में कई बैठकें आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है. हालांकि गठबंधन के सामने समस्याएं भी कम नहीं हैं. केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल में सीट-बंटवारे को लेकर गठबंधन में टकराव होने की आशंका है. 

किस राज्य में कौन सी पार्टी से मुकाबला?
केरल में कांग्रेस और वामदलों, पश्चिम बंगाल में वाम दलों और तृणमूल कांग्रेस, पंजाब और दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस को एक साथ मुकाबला करने के लिए गठबंधन सहयोगियों को कड़ी मेहनत करनी होगी. 

इन पार्टियों से मिलकर बना 'इंडिया'

विपक्षी गठबंधन में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक), आम आदमी पार्टी (आप), जनता दल(यूनाइटेड), राष्ट्रीय जनता दल (राजद), झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार), शिवसेना (यूबीटी), समाजवादी पार्टी (सपा), नेशनल कांफ्रेंस (नेकां), पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), राष्ट्रीय लोकदल (रालोद), एमडीएमके, केएमडीके, वीसीके, आरएसपी, सीपीआई-एमएल (लिबरेशन), फॉरवर्ड ब्लॉक, आईयूएमएल, केरल कांग्रेस (जोसेफ), केरल कांग्रेस (मणि), अपना दल ( कमेरावादी) और मनिथानेया मक्कल काची (एमएमके) शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें:

गरीबी के अभिशाप से निकलता भारत, नीति आयोग की रिपोर्ट से निकलती नई राह, लेकिन लंबा सफर है बाकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
Tamil Nadu Budget 2026: शिक्षा से सुरक्षा तक किन मुद्दों पर फोकस? तमिलनाडु की विजय सरकार का पहला बजट पेश
शिक्षा से सुरक्षा तक किन मुद्दों पर फोकस? तमिलनाडु की विजय सरकार का पहला बजट पेश
'पेट्रोल पंप से उन गाड़ियों को नहीं मिले पेट्रोल जो...', सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से क्या कहा?
'पेट्रोल पंप से उन गाड़ियों को नहीं मिले पेट्रोल जो...', सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से क्या कहा?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
गलती से हुआ रन आउट, फिर हो गया सुपर ओवर; वीडियो हो रहा वायरल
गलती से हुआ रन आउट, फिर हो गया सुपर ओवर; वीडियो हो रहा वायरल
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget