एक्सप्लोरर

विदेशी धरती पर PAK को शशि थरूर, तेजस्वी सूर्या, शशांक मणि ने किया बेनकाब, बोले- 'सौ बार करेंगे ऑपरेशन सिंदूर, अगर...'

Operation Sindoor: पनामा में भारतीय सांसदों के एक सर्वदलीय डेलिगेशन ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की एकजुटता का मैसेज दिया. शशि थरूर के नेतृत्व में यह डेलिगेशन अलग-अलग देशों की यात्रा कर रहा है.

India Delegation at Panama: भारतीय सांसदों के एक सर्वदलीय डेलिगेशन ने पनामा सिटी में आतंकवाद के खिलाफ भारत की एकजुटता और सख्त नीति का मैसेज दिया. कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में यह डेलिगेशन 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत विभिन्न देशों की यात्रा कर रहा है, ताकि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति को साझा किया जा सके.

बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने कही ये बात

इस मौके पर बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा, "भारत में भाषाओं, धर्मों और राजनीतिक विचारों की विविधता है, लेकिन जब राष्ट्रीय सुरक्षा की बात आती है तो हम एकजुट हैं." उन्होंने पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति की तुलना करते हुए कहा कि वह आईसीयू में है और IMF पर निर्भर है, जबकि भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है. उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट मैसेज दिया है कि अगर भारत पर हमला हुआ तो हम चुप नहीं बैठेंगे, 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसे जवाबी कदम उठाए जाएंगे.

मिलिंद देवरा बोले- 'सीमा पार आतंकवाद को सहन नहीं करेंगे'

शिवसेना सांसद मिलिंद देवरा ने स्पष्ट किया, "हम यहां एकजुट होकर पाकिस्तान को यह मैसेज देने आए हैं कि अगर तुम हम पर हमला करने की हिम्मत करते हो तो हम तुम्हें सबक सिखाएंगे. मैं यहां मौजूद सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं, क्योंकि आपकी वजह से पनामा सरकार ने पाकिस्तान को स्पष्ट मैसेज दिया है कि वह सीमा पार आतंकवाद को सहन नहीं करेगी."

क्या बोले बीजेपी सांसद शशांक मणि?

बीजेपी सांसद शशांक मणि ने भी पाकिस्तान को जमकर लताड़ा. उन्होंने कहा कि भारत ने लंबे समय तक धैर्य रखा, लेकिन जब हालात बिगड़े तो हमने अपनी ताकत दिखाई. उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध विकल्प नहीं है, लेकिन हम 'विकसित भारत' के रास्ते में आने वाली ताकतों का मुंहतोड़ जवाब देंगे.

शशि थरूर ने पहलगाम हमले पर कही ये बात

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पहलगाम हमले को लेकर कहा, "कुछ महिलाओं ने रोते हुए कहा कि आतंकियों ने उन्हें नहीं मारा, लेकिन उन्हें कहा कि जाओ और दुनिया को बताओ कि तुम्हारे साथ क्या हुआ. हमने उन महिलाओं की चीखें सुनीं." उन्होंने आगे कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने साफ कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' जरूरी था क्योंकि आतंकियों ने 26 महिलाओं की मांग का सिंदूर छीन लिया- उनके पति, पिता और उनका सुखी जीवन छीन लिया."

इन देशों के दौरे पर है ये डेलिगेशन

बता दें कि यह प्रतिनिधिमंडल पनामा, गुयाना, कोलंबिया, ब्राजील और अमेरिका की यात्रा कर रहा है, ताकि भारत की आतंकवाद के खिलाफ नीति और "ऑपरेशन सिंदूर" के पीछे के मकसद को अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने रखा जा सके. 

ये भी पढ़ें-

ऑपरेशन सिंदूर का मैसेज लेकर कुवैत गए गुलाम नबी आजाद अस्पताल में भर्ती, बोले- 'भीषण गर्मी ने...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में 1.02 करोड़ तो एमपी में 45.11 लाख वोटर्स के नाम लिस्ट से हटाए, जानें कैसे चुनाव आयोग ने SIR के तहत बदल दी मतदाता सूची
तमिलनाडु में 1.02 करोड़ तो एमपी में 45.11 लाख वोटर्स के नाम लिस्ट से हटाए, जानें कैसे चुनाव आयोग ने SIR के तहत बदल दी मतदाता सूची
पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत पर शुक्रवार को आएगा फैसला, तलाश में हैदराबाद पहुंची थी असम पुलिस
पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत पर शुक्रवार को आएगा फैसला, तलाश में हैदराबाद पहुंची थी असम पुलिस
कोलकाता में ईडी का बड़ा एक्शन, एयरकार्गो कॉम्पलेक्स के निलंबित कमिश्नर की 48 लाख से ज्यादा की संपत्ति अटैच
कोलकाता में ईडी का बड़ा एक्शन, एयरकार्गो कॉम्पलेक्स के निलंबित कमिश्नर की 48 लाख से ज्यादा की संपत्ति अटैच
'पैन-पैन...', बीच हवा में एक इंजन हुआ बंद तो पायलट ने लगाई आवाज, एअर इंडिया के विमान की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग
'पैन-पैन...', बीच हवा में एक इंजन हुआ बंद तो पायलट ने लगाई आवाज, एअर इंडिया के विमान की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग

वीडियोज

Sansani: सीजफायर पर इजरायल का U-Turn? | Iran US-Israel Ceasefire | Middle East War | Trump
Nitish Kumar के बाद Samrat Choudhary बनेंगे सीएम? | Bihar Politics | BJP | Tejashwi Yadav
Chitra Tripathi: 4 किरदार, 4 रुख… क्या फिर भड़केगी जंग? | Iran Vs US-Israel | Trump
Iran US-Israel Ceasefire: ईरान vs इजरायल...सीजफायर को Netanyahu तोड़ने पर क्यों तुले? | Trump
Sandeep Chaudhary : SIR में हेरा-फेरी...TMC के साथ खेला? | Derek O'Brien |TMC Vs ECI | BJP | Bengal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका इस्लामाबाद वार्ता पर आतंकी हमले की साजिश! ISI के फूले हाथ-पांव, पाकिस्तान में बड़ी बैठक
ईरान-अमेरिका इस्लामाबाद वार्ता पर आतंकी हमले की साजिश! ISI के फूले हाथ-पांव
दिल्ली पहुंचते ही नीतीश कुमार ने लिया यूटर्न! राज्यसभा की शपथ से पहले ये क्या कहा?
दिल्ली पहुंचते ही नीतीश कुमार ने लिया यूटर्न! राज्यसभा की शपथ से पहले ये क्या कहा?
'आप हमसे पूछ तो लेते', IVF की खबरों पर अपनी तस्वीर देख भड़के दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया
'आप हमसे पूछ तो लेते', IVF की खबरों पर अपनी तस्वीर देख भड़के दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया
आउट नहीं सिक्स था? फिन एलन के विकेट पर बवाल; वीडियो देख आप खुद बताइये क्या नॉटआउट थे
आउट नहीं सिक्स था? फिन एलन के विकेट पर बवाल; वीडियो देख आप खुद बताइये क्या नॉटआउट थे
'हिजबुल्लाह पर संग्राम', टूटा सीजफायर, रुका हॉर्मुज…, फिर दो-दो हाथ को तैयार इजरायल-ईरान
'हिजबुल्लाह पर संग्राम', टूटा सीजफायर, रुका हॉर्मुज…, फिर दो-दो हाथ को तैयार इजरायल-ईरान
US Iran War LIVE: अमेरिका-ईरान बातचीत के लिए इस्लामाबाद पहुंचे जेडी वेंस, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
LIVE: अमेरिका-ईरान बातचीत के लिए इस्लामाबाद पहुंचे जेडी वेंस, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
नाइट्रोजन-फास्फेट और सल्फर-पोटाश पर कितनी मिलती है सब्सिडी, जान लें इनकी असली कीमत?
नाइट्रोजन-फास्फेट और सल्फर-पोटाश पर कितनी मिलती है सब्सिडी, जान लें इनकी असली कीमत?
भारत में Oppo F33 सीरीज की एंट्री, Oppo F33 Pro 5G और F33 5G जल्द ही होंगे लॉन्च
भारत में Oppo F33 सीरीज की एंट्री, Oppo F33 Pro 5G और F33 5G जल्द ही होंगे लॉन्च
Embed widget