एक्सप्लोरर

एशेज सीरीज और विराट कोहली का जिक्र कर लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई की पाकिस्तान को चेतावनी, बोले- कोई न कोई आपको जरूर गिरा देगा

Operation Sindoor: लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा कि पाकिस्तानी ड्रोनों के लिए भारतीय डिफेंस सिस्टम को भेदना बहुत कठिन था. उन्होंने विराट कोहली को पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक बताया.

Operation Sindoor: देश के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने सोमवार (12 मई 2025) को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की जानकारी शेयर करते हुए क्रिकेटर विराट कोहली के रिटायरमेंट की चर्चा की. डीजीएमओ ने भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम और 1970 के दशक की ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की गेंदबाजी लाइनअप के बीच तुलना की. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी ड्रोनों के लिए भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों को भेदना बहुत कठिन था.

राजीव घई ने एशेज सीरीज और विराट कोहली का जिक्र किया

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा, "हमारे एयरफील्ड और लॉजिस्टिक्स को निशाना बनाना बहुत मुश्किल है. मैंने देखा कि विराट कोहली ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया है, वह मेरे पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक हैं. 1970 के दशक में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज के दौरान दो ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने इंग्लैंड की बल्लेबाजी लाइनअप को तहस-नहस कर दिया था और तब ऑस्ट्रेलिया ने एक कहावत गढ़ी थी कि राख से राख, धूल से धूल, अगर थॉमो तुम्हें नहीं पकड़ता, तो लिली तुम्हें पकड़ लेगी. अगर आप परतें देखेंगे, तो समझ जाएंगे कि मैं क्या कहना चाह रहा हूं. भले ही आप सभी परतों को पार कर लें, लेकिन इस ग्रिड सिस्टम की एक परत आपको जरूर प्रभावित करेगी."

'पाकिस्तान हमारे एयर डिफेंस को नहीं भेद सकता'

डीजीएमओ ने कहा, "हमें उम्मीद थी कि पाकिस्तान सीमा पार से हमला करेगा. हमने अपनी वायु रक्षा प्रणाली तैयार कर ली थी. हमारे पास काउंटर-मैन्ड एरियल सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध के साधन और वायु सेना की प्रणालियों के साथ वायु रक्षा हथियारों का एक अनूठा मिश्रण है. जब 9-10 मई की रात को पाकिस्तान ने हमारे एयरफील्ड और लॉजिस्टिक प्रतिष्ठानों पर बार-बार हमला किया, तो वे इस मजबूत वायु रक्षा ग्रिड के सामने विफल हो गए. पाकिस्तान के पास बहु-स्तरीय वायु रक्षा को भेदने का कोई मौका नहीं था."

भारतीय वायुसेना के एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा, "हमारी लड़ाई आतंकवादियों के साथ है न कि पाकिस्तानी सेना के साथ, लेकिन अगर पाकिस्तान की सेना ने आतंकियों का साथ दिया तो हमने उसका जवाब दिया. नुकसान की जिम्मेदारी उनकी है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
15 अगस्त को GenZ से फिर बात करेंगे भागवत, कहा- हम अपनेपन की भावना भूल गए
15 अगस्त को GenZ से फिर बात करेंगे भागवत, कहा- हम अपनेपन की भावना भूल गए

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget