एक्सप्लोरर

मेड इन इंडिया हथियारों का जलवा, तुर्की के ड्रोन-चीन की मिसाइल फुस्स... ऑपरेशन सिंदूर की बड़ी बातें

Operation Sindoor: पाकिस्तान ने चीन के एयर टू एयर मिसाइस PL-15 का इस्तेमाल किया था, जो अपना टारगेट मिस कर गया. एयर मार्शल एके भारती ने कहा कि पाकिस्तान के कोने-कोने में एयरस्ट्राइक किया गया.

Operation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरीए पाकिस्तान को वो जख्म दिए हैं, जिसे वह सदियों तक भूल नहीं पाएगा. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर डीजीएमओ ने कहा कि हमने आतंकवादियों के इंफ्रास्ट्रक्चर को ही निशाना बनाया, जबकि पाकिस्तानी सेना ने आतंकियों का साथ दिया. ऑपरेशन सिंदूर पर डीजीएमओ ने अपनी प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को कितना और क्या-क्या नुकसान पहुंचाया.

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर DGMO ने बताई बड़ी बातें

1. डीजी एयर ऑपरेशन एके भारती ने भविष्य के लिए पाकिस्तान को चेताते हुए कहा कि हमारे सभी सैन्य अड्डे, हमारी सभी प्रणालियां पूरी तरह से ऑपरेशन बनी हुई हैं. उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर भविष्य में किसी भी मिशन को पूरा करने के लिए तैयार हैं. 

2. एयर मार्शल एके भारती ने बताया कि भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने तुर्की के ड्रोन को मार गिराया है. उन्होंने एक तस्वीर दिखाते हुए कहा कि ये YIHA सिस्टम है और ये तुर्की में बना है, लेकिन हमने इसे मार गिराया. इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के दूसरे हथियारों और क्वैडकॉप्टर की तस्वीरें भी दिखाई, जिसमें मार गिराया गया.

3. एयर मार्शल एके भारती ने कहा, "जहां तक ​​तुर्की के ड्रोन का सवाल है, आपने देखा है कि हमने तस्वीरें दिखाई हैं, चाहे वे तुर्की के ड्रोन हों या कहीं और के ड्रोन हों, हमारा काउंटर UA सिस्टम, हमारे प्रशिक्षित एयर डिफेंस ऑपरेटर पूरी तरह सक्षम हैं. हमारे देश के पास काउंटर UA सिस्टम की स्वदेशी क्षमता है. इसने दिखाया है कि चाहे किसी भी तरह की तकनीक आए, हम उसका मुकाबला करने के लिए तैयार हैं."

4. एयर मार्शल ए.के. भारती ने कहा, "ये दूसरे तरह का वॉर था और ऐसा होना ही था. अगली जब भी लड़ाई होगी, भगवान करे लड़ाई न हो, लेकिन अगर हुई तो ये पिछली की तरह नहीं होगी. हर एक लड़ाई एक अलग तरीके से लड़ी जाती है."

5. DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने बताया कि कैसे आतंकी गतिविधियों में समय के साथ-साथ बदलाव आया. उन्होंने बताया, "पिछले कुछ सालों में आतंकी गतिविधियों के कैरेक्टर में बदलाव आ रहा था, अब हमारी सेना के साथ-साथ निर्दोष लोगों पर भी हमला हो रहा था. 2024 में शिवखोड़ी मंदिर की ओर जाने वाले तीर्थयात्री और इस साल अप्रैल में पहलगाम में मासूम पर्यटक का निशाना बनाया गया."

6. लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा, "पहलगाम तक आतंकियों के पाप का घड़ा भर चुका था. क्योंकि आतंकियों पर हमारे सटीक हमले LOC और IB को पार किए बना किए गए थे, हमें पूरा अंदेशा था कि पाकिस्तान का हमला भी सीमा पार से ही होगा इसलिए हमने एयर डिफेंस की तैयारी की थी. जब 9-10 मई को पाकिस्तान की वायुसेना ने हमारे एयर फील्ड और लॉजिस्टिक इंस्टॉलेशन पर हमला किया तो वे इस मजबूत एयर डिफेंस ग्रिड के सामने विफल हुए."

7. एयर मार्शल ए.के. भारती ने कहा, "हम सोच रहे थे कि हम आतंकियों से लड़ रहे हैं, लेकिन पाकिस्तानी सेना बीच में कूद पड़ी. आतंकियों की लड़ाई को पाकिस्तानी सेना ने अपनी लड़ाई बना ली. PL 15 मिसाइल का मलबा मिला. इसे हमने मार गिराया." यह हवा से हवा में मारने वाली मिसाइल थी.

8. एयर मार्शल एके भारती ने बताया, "पाकिस्तानी सेना ने हस्तक्षेप करने और आतंकवादियों की रक्षा करने का फैसला किया, जिसके कारण हमें उसी तरह जवाब देने के लिए मजबूर होना पड़ा." उन्होंने रामचरित मानस की पंक्तियों दोहराई, "विनय न माने जलधि जड़, गए तीनि दिन बीति. बोले राम सकोप तब भय बिनु होय ना प्रीति." उन्होंने कहा कि समझदार के लिए इशारा काफी है.

9. एयर मार्शल ने बताया कि लंबी दूरी के रॉकेट, लोइटर म्यूनिशन (Loiter Munitions), तुर्की के YIHA सिस्टम को बेअसर किया गया. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के कोने-कोने में एयरस्ट्राइक किया गया. इस्लामाबाद और रावलपिंडी के पास स्थित नूर खान एयरबेस और रहीम यार खान एयरबेस को भी तबाह किया गया.

10. एयर मार्शल एके भारती ने बताया कि आकाश प्रणाली जैसे स्वदेशी वायु रक्षा हथियारों ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा कि यूनाइटेड एयर कमांड ने और कंट्रोल ने पाक सैन्य हमलों को विफल किया. 

नीरज राजपूत, देश के जाने-माने डिफेंस जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. वे 20 वर्षों से ज्यादा से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और  प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का गहन अनुभव है. एबीपी नेटवर्क के लिए वॉर, डिफेंस, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से जुड़े मामले देखते हैं. एबीपी लाइव पर 'गेम-चेंजर' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं. उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध पर पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई.

उन्होंने सैन्य एवं सुरक्षा मुद्दों की कवरेज दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर, चीन सीमा पर तिब्बत के पठार, पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी से समुद्र के अंदर तक की है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई.

उन्होंने यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र से भी रिपोर्टिंग की है, जिसमें मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क के एक्टिव वॉर-जोन शामिल हैं. इन्हीं अनुभवों पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई.

उन्होंने दुनिया की सबसे संवेदनशील बॉर्डर में में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ से, अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM से और कोल्ड-वॉर के दौरान दुनिया के लिए "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी रिपोर्टिंग की है.

वे चुनिंदा रक्षा पत्रकारों में से हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी रूप से विकसित अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. उन्होंने फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी रिपोर्टिंग की.

वे भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित 'Defence Correspondent Course' कर चुके हैं.

इससे पहले वे लगभग 6 वर्षों तक STAR NEWS में चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के पद पर कार्यरत रहे और लोकप्रिय क्राइम शो *'सनसनी'* से जुड़े थे.

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की. इसके बाद वे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आए और B.A.G. Films के साथ जुड़े, जिसने STAR NEWS के लिए लोकप्रिय क्राइम शो का निर्माण किया. उन्होंने SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक काम किया.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस की राजधानी मॉस्को में बम धमाका, 3 की मौत, 21 घायल
रूस की राजधानी मॉस्को में बम धमाका, 3 की मौत, 21 घायल
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
Embed widget