एक्सप्लोरर

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद लौट रहा भारत का प्रतिनिधिमंडल, विदेश मंत्री और प्रधानमंत्री को देगा फीडबैक

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ वैश्विक समर्थन पाने के लिए 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजे. अब ये दल भारत लौट रहे हैं और विदेश मंत्री व प्रधानमंत्री को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे.

Operation Sindoor: दुनिया के सामने पाकिस्तान की पोल खोलने के बाद अब प्रतिनिधिमंडल भारत वापस आने वाले हैं. बीजेपी सांसद वैजयंत जयपांडा के नेतृत्व में गया प्रतिनिधिमंडल कल भारत वापस आएगा. भारत वापसी के बाद प्रतिनिधिमंडल विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेगा. सूत्रों के मुताबिक खबर ये भी है कि प्रधानमंत्री भी ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेशों में भेजे गए डेलीगेशन से मुलाकात कर सकते हैं.

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के वापस भारत आने पर प्रधानमंत्री मोदी उनके सदस्यों से दुनिया के तमाम देशों का रुख और प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का फीडबैक ले सकते हैं. इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे. बीजेपी सांसद जयपांडा के नेतृत्व में विदेश गया प्रतिनिधिमंडल कल वापसी के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करके अपने दौरे को लेकर जानकारी देगा.

विदेश मंत्री को देंगे जानकारी
प्रतिनिधिमंडल के सदस्य पाकिस्तान और आतंकवाद को लेकर दुनिया के देशों को जानकारी देकर आ रहे है. उसका कितना क्या फीडबैक रहा और किस तरह से दुनिया के देशों में भारत को समर्थन मिल रहा है उसकी जानकारी पहले विदेश मंत्री को सौंपेंगे, उसके बाद प्रधानमंत्री से मुलाकात करके उनको जानकारी देंगे.

पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर
विदेश भेजे गए प्रतिनिधिमंडल वापस आने के बाद सभी विदेश मंत्री से मुलाकात कर उनको विस्तारित जानकारी देंगे. बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के बाद फेक नरेटिव को उजागर करने के लिए दुनिया के तमाम देशों में भारत का 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजा गया था. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने दुनिया के देशों के जाकर एक स्वर में भारत के पक्ष में बात रखी है उसकी तारीफ देश में हर जगह हो रही है. भारत ने 6-7 मई की रात को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकी ठिकानों पर हमला किया था, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे. इसके अलावा पाकिस्तान के कई एयरबेस पर हमला किया, जिसमें पड़ोसी मुल्क को काफी नुकसान हुआ.

मीडिया में करियर की शुरुआत CNFC मीडिया के साथ की. उसके बाद साढ़े तीन वर्ष ANI और उसके बाद तकरीबन 8 वर्ष न्यूज 18 नेटवर्क के साथ काम किया. और अब एबीपी न्यूज ज्वाइन किया है. मीडिया में तकरीबन 13 वर्ष का अनुभव है जिसमें राजनीतिक खबरों खासकर बीजेपी से संबंधित खबरों को कवर करता रहा हूं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget