एक्सप्लोरर

'हम अल्लाह के हैं, मुसलमानों पर जुल्म का बदला न ले लें...', ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकी संगठन अल कायदा की भारत को धमकी

AQIS Issued Statement: ऑपरेशन सिंदूर पर अल-कायदा (Al-Qaeda) की भारतीय उपमहाद्वीप शाखा (AQIS) ने एक बयान जारी किया है. इसमें कहा गया है कि पाकिस्तान पर भारत के हमले का जवाब दिया जाएगा.

Operation Sindoor: भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद अल-कायदा (Al-Qaeda) की भारतीय उपमहाद्वीप शाखा (AQIS) ने एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तान पर भारत के हमले का जवाब दिया जाएगा. यह बयान अस-सहाब मीडिया (As-Sahab Media) के ज़रिए सामने आया है. 

AQIS के बयान में क्या लिखा है?

बयान में कहा गया है, "6 मई 2025 की रात को भारत की 'भगवा सरकार' ने पाकिस्तान में छह जगहों पर हमला किया. खासकर मस्जिदों और बस्तियों को निशाना बनाया. इसमें कई मुसलमान शहीद और घायल हुए. हम अल्लाह के हैं और उसी की ओर लौटेंगे. अल्लाह शहीदों को जन्नत में ऊंचा स्थान दे और घायलों को जल्दी ठीक करे, आमीन. यह हमला भगवा सरकार के अपराधों की लिस्ट में एक और काला अध्याय है."

बयान में आगे लिखा है, "भारत का इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ युद्ध नया नहीं है, यह सालों से चल रहा है. भारत और कश्मीर के मुसलमानों ने बहुत उत्पीड़न सहे हैं. मोदी सरकार सैन्य, राजनीतिक, सांस्कृतिक और मीडिया के जरिए इस्लाम और मुसलमानों को खत्म करने की कोशिश कर रही है."


हम अल्लाह के हैं, मुसलमानों पर जुल्म का बदला न ले लें...', ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकी संगठन अल कायदा की भारत को धमकी

बयान में लिखा है, "हम साफ कहते हैं कि मुसलमानों के लिए भारत के खिलाफ यह जिहाद है. हमारा फर्ज है कि अल्लाह का नाम बुलंद करें, इस्लाम और मुसलमानों की हिफाजत करें और उत्पीड़ित लोगों की मदद करें. अब उपमहाद्वीप के मुसलमानों को इनके समर्थन में खड़ा होना चाहिए. हम कसम खाते हैं कि अल्लाह की मदद से हम तब तक लड़ेंगे, जब तक मुसलमानों पर हुए हर जुल्म का बदला न ले लें और अल्लाह का नाम बुलंद न हो जाए."

6 मई को दिया गया था ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम

बता दें कि 6 मई को भारतीय वायुसेना और सेना ने अभूतपूर्व सैन्य अभियान "ऑपरेशन सिंदूर" को अंजाम दिया. इसके तहत पाकिस्तान के भीतर आतंक के अड्डों को निशाना बनाया गया. इस बार हमला न सिर्फ वायुसेना ने किया, बल्कि थलसेना की आर्टिलरी यूनिट्स ने भी बेहद आधुनिक हथियारों और स्मार्ट तकनीक के साथ युद्धस्तर पर कार्रवाई की. यह पहली बार है जब 1971 के युद्ध के बाद भारत ने पाकिस्तान की जमीन पर मिसाइलें दागीं. आधिकारिक तौर पर यह स्ट्राइक देर रात 1 बजे शुरू होकर 1:30 बजे तक चली.

ये भी पढ़ें-

पाकिस्तान के लिए आई प्यासे मरने की नौबत! बचा है सिर्फ 35 दिन का पानी, अगर बारिश नहीं हुई तो...

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: कर्नाटक में SIR प्रक्रिया में चूक? 1.08 करोड़ वोटरों का नाम कट सकता है, जानिए मतलब
Xप्लेन: कर्नाटक में SIR प्रक्रिया में चूक? 1.08 करोड़ वोटरों का नाम कट सकता है, जानिए मतलब
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
Xप्लेन: अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget