एक्सप्लोरर

Turkey Earthquake: ऑपरेशन दोस्त... जानिए तुर्किए भूकंप पीड़ितों को कैसे बचा रही भारतीय सेना

Turkey Earthquake News: 'ऑपरेशन दोस्त' के तहत तुर्किए में एक स्कूल की इमारत में भारतीय सेना का 60 पैरा फील्ड अस्पताल भूकंप पीड़ितों की जिंदगी बचा रहा है. भावुक करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं.

Turkey Earthquake, Operation Dost: देखभाल, करुणा और मानवता के मूल्यों पर चलते हुए भारतीय सेना तुर्किए में 'ऑपरेशन दोस्त' चला रही है. इसका मकसद भूकंप पीड़ितों को बचाना है. भारतीय सेना के जवान युद्ध स्तर पर राहत-बचाव अभियान में जुटे हैं. कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें जवानों को पीड़ितों की मदद करते हुए देखा जा सकता है. 

फुरकान नाम के एक तुर्की नागरिक ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, ''मैं वास्तव में उनका (भारतीय राहत बलों) आभारी हूं क्योंकि वे पहला ग्रुप हैं जो पहुंचे थे. ऐसा पहली बार है जब मैं भारतीयों के एक समूह से मिला और मैं अपने जज्बातों को बयां नहीं कर सकता. मैं उन्हें 'दोस्त' कहता हूं लेकिन मैं उन्हें भाई-बहन की तरह देखता हूं.''

भूकंप पीड़ितों की मदद कर रहा भारतीय सेना का 60 पैरा फील्ड अस्पताल 

Hatay नामक जगह में एक स्कूल की इमारत में भारतीय सेना का 60 पैरा फील्ड अस्पताल पीड़ितों का इलाज कर रहा है. इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भारतीय जवान ऑपरेशन दोस्त लिखा तिरंगा रेलिंग पर लगाते हुए दिख रहे हैं. भारतीय सेना का यह अस्थायी अस्पताल गुरुवार (9 फरवरी) से काम कर रहा है, जिसमें सर्जरी और इमरजेंसी वॉर्ड भी बनाए गए हैं. 

लेफ्टिनेंट कर्नल आदर्श ने दी ये जानकारी

सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल आदर्श ने बताया कि 60 पैरा फील्ड अस्पताल भारतीय सेना के पैरा-ब्रिगेड का एक हिस्सा है. यहां पहुंचने के तुरंत बाद अस्पताल एक स्कूल की इमारत में स्थापित किया गया. इसमें लैब और एक्स-रे की सुविधा है.

शुक्रवार (10 फरवरी) को इस्केंडरन नामक स्थान पर एक अन्य फील्ड अस्पताल ने 106 पीड़ितों इलाज किया. इस बीच, 6.19 टन वजनी 841 कार्टन दवाइयां, सुरक्षा सुरक्षा उपकरण और डायग्नोस्टिक्स भी भारत की ओर से तुर्की और सीरिया भेजे गए.

Hatay फील्ड अस्पताल की 99 सदस्यीय टीम में 13 डॉक्टर, ऑर्थो और जनरल सर्जन, ओरल मैक्सिलोफेशियल सर्जन, सामुदायिक चिकित्सा विशेषज्ञ, रसद अधिकारी और तीन चिकित्सा अधिकारी शामिल हैं.

'ऐसे लोग भी आए जिन्हें 3 दिन बाद मलबे से निकाला गया था'

लेफ्टिनेंट कर्नल आदर्श ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, ''हमारे पास ऐसे लोग भी थे जिन्हें 3 दिन बाद मलबे से निकाला गया. हमने उन्हें ठीक किया और हर संभव मदद कर रहे हैं. हमने एक दिन पहले सुबह साढ़े तीन बजे 3.5 घंटे लंबी कठिन सर्जरी की. मरीज की हालत स्थिर है और आज अदाना में टर्शियरी केयर के लिए रेफर किया है.'' सैन्य अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को 350 और आज (शनिवार) सुबह से 200 मरीज हमें मिले हैं.

यह भी पढ़ें- Turkey Earthquake: इंसानियत के नाते 35 साल में पहली बार खोली गई आर्मेनिया-तुर्किए क्रॉसिंग, जानें क्या है दोनों देशों के बीच विवाद?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार
निवेश का भारी रिटर्न देने के नाम पर ठगी, ED ने कार्रवाई कर संपत्ति की कुर्क
निवेश का भारी रिटर्न देने के नाम पर ठगी, ED ने कार्रवाई कर संपत्ति की कुर्क
क्या SIR की वजह से केरल में जीती कांग्रेस? ऐसा क्यों बोले कानून मंत्री मेघवाल!
क्या SIR की वजह से केरल में जीती कांग्रेस? ऐसा क्यों बोले कानून मंत्री मेघवाल!
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget