एक्सप्लोरर

Turkey Earthquake: इंसानियत के नाते 35 साल में पहली बार खोली गई आर्मेनिया-तुर्किए क्रॉसिंग, जानें क्या है दोनों देशों के बीच विवाद?

Turkey Earthquake News: तुर्किए और आर्मेनिया के बीच विवाद प्रथम विश्व युद्ध के समय से है. संकट काल में आर्मेनिया ने तुर्किए की मदद के लिए पांच ट्रक जरूरी सामान भेजा है.

Armenia-Turkey Crossing Opened First Time In 35 Years: विनाशकारी भूकंप के बाद राहत-बचाव के कार्य के बीच शनिवार (11 फरवरी) को आर्मेनिया (Armenia) और तुर्किए (Turkey) के बीच सीमा क्रॉसिंग खोल दी गई. बताया जा रहा है कि 35 वर्षों में ऐसा पहली बार है जब यह क्रॉसिंग खोली गई. भूकंप पीड़ितों को मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए सीमा क्रॉसिंग खोलने का कदम उठाया गया. समाचार एजेंसी एएफपी ने एक अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी.

आर्मेनिया के साथ वार्ता स्थापित करने के लिए जिम्मेदार तुर्किए के विशेष दूत सेरदार किलिक ने ट्वीट कर जानकारी दी कि भोजन और पानी समेत सहायता के साथ पांच ट्रक अलीकन बॉर्डर क्रॉसिंग से तुर्किए पहुंचे. 

आखिरी बार 1988  में खोली गई थी क्रॉसिंग 

समाचार एजेंसी अनादोलु के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि आखिरी बार 1988  क्रॉसिंग खोली गई थी. तब आर्मेनिया में भूकंप आया था और करीब 30 हजार लोग मारे गए थे. उस समय तुर्किए ने आर्मेनिया को सहायता भेजी थी.

सेरदार किलिक ने अपने ट्वीट में आर्मेनिया और आर्मेनियाई नेशनल असेंबली के उपाध्यक्ष रुबेन रुबिनयन को धन्यवाद भी कहा. उन्होंने कहा कि मदद में दवा भी शामिल है. वहीं, रुबिनयन ने ट्वीट किया, ''मदद कर पाया, इसकी खुशी है.''

क्या है दोनों देशों के विवाद?

रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों देशों ने कभी भी औपचारिक राजनयिक संबंध स्थापित नहीं किए हैं और 1990 के दशक से उनकी साझा सीमा बंद है. दोनों देशों के बीच तनाव का मूल कारण प्रथम विश्व युद्ध के दौर में ओटोमन साम्राज्य में हुईं लोगों की सामूहिक हत्याओं से जुड़ा है, जिसे आर्मेनिया नरसंहार कहता है. वहीं, तुर्किए नरसंहार की बात से इनकार करता है. उसका तर्क है कि जब आर्मेनियाई अपने तुर्क शासकों के खिलाफ उठे और हमलावर रूसियों का पक्ष लिया था तब 300,000 से 500,000 आर्मेनियाई और कम से कम उतने ही तुर्क नागरिक संघर्ष में मारे गए थे. 

संबंध सामान्य बनाना चाहते हैं तुर्किए-आर्मेनिया

दिसंबर 2021 में दोनों देशों ने संबंध सामान्य बनाने में मदद के लिए विशेष दूत नियुक्त किए थे. बताया जाता है कि विवादित नागोर्नो-काराबाख इलाके में नियंत्रण के लिए हुई जंग में, तुर्किए के सहयोगी अजरबैजान से आर्मेनिया हार गया था और उसके एक साल बाद दूतों की नियुक्तियां हुई थीं. फरवरी 2022 में दो वर्षों में तुर्किए और आर्मेनिया ने अपनी कॉमर्शियल फ्लाइट्स फिर से शुरू की थीं. वहीं, जमीनी सीमा दोनों देशों के बीच 1993 से बंद है, इस दौरान जॉर्जिया या ईरान के जरिये ट्रक सीमा पार करते रहे हैं.

बता दें कि सोमवार (6 फरवरी) को तुर्किए और सीरिया में 7.8 की तीव्रता वाला भयंकर भूकंप आया था, जिसमें दोनों देशों करीब 25 हजार लोगों की जानें गई हैं और हजारों लोग घायल हुए हैं. संकट की इस घड़ी में भारत समेत 70 देशों ने भूकंप पीड़ितों के लिए मदद भेजी है.

यह भी पढ़ें- Turkiye-Syria Earthquake: तुर्किए और सीरिया का भूकंप 100 सालों की सबसे बुरी घटना- संयुक्त राष्ट्र, लाखों लोगों के सामने खाने-पीने का संकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget