एक्सप्लोरर

Operation Dost: रातों-रात 140 बने पासपोर्ट, अपने बच्चों को भी छोड़ा., तुर्किए में भारतीय देवदूतों की ये कहानी दिल छू लेगी

Operation Dost: तुर्किए में भूकंप की तबाही में पीड़ितों की मदद कर भारतीय सेना के देवदूत वापस लौट आए हैं, लेकिन आज भी उनके काम को तुर्किए के नागरिक याद कर रहे हैं.

Opretaion Dost In Tirkiye: तुर्किए में भारतीय सेना का ऑपरेशन दोस्त पूरा हो गया है. तुर्किए-सीरिया में भूकंप के चलते मानव त्रासदी में पीड़ितों की मदद के लिए चलाए गए इस अभियान के तहत भारतीय सेना ने पीड़ितों के लिए राहत और बचाव में हिस्सा लिया था. इस ऑपरेशन के लिए रातों-रात 140 से ज्यादा पासपोर्ट तैयार किए गए थे. यही नहीं, बचाव दल की टीम करीब 10 दिनों तक वहां रही. संकट के इस काल में वहां नहाने तक की दिक्कत थी. ऐसे में 10 दिनों तक भारतीय सेना के जवान अपनी परवाह किए देवदूत बनकर तुर्की लोगों की मदद में जुटे रहे.

बचाव दल के साथ सदस्यों में गए जवानों में एक महिला जवान तो अपने डेढ़ साल के जुड़वां बच्चों को छोड़कर गई थी. कठिन मिशन को पूरा करके लौट आए जवानों के दिलों में अभी भी तबाही से सिसक रही तुर्किए की तस्वीर बसी है और एक ख्याल भी कि क्या हम कुछ और जानें भी बचा सकते थे.

जवानों को आज भी है याद
उनके दिल में तुर्की लोगों से मिले प्यार का ख्याल भी है कि कैसे जब जवानों को शाकाहारी खाने की जरूरत थी तो ऐसे मुश्किल समय में भी वहां के लोगों उन्हें उपलब्ध कराया. डिप्टी कमांडेंट दीपक के जेहन में ऐसे ही एक शख्स अहमद की याद है जिसकी बीवी और तीन बच्चों भूकंप के चलते मारे गए थे, बावजूद उसने दीपक के लिए शाकाहारी खाने का इंतजाम किया. अहमद के पास शाकाहारी के रूप में सेब या टमाटर जो भी था, उसे लेकर दीपक को लाकर देते थे.

तुर्किए के लोग बोले- थैंक यू इंडिया
ये ऑपरेशन भले ही थोड़े दिनों का रहा हो, उसकी याद लंबे समय तक दोनों तरफ रहने वाली है. जब भारतीय जवान लौट रहे थे, तो उन्हें विदा करते समय तुर्किए के कई नागरिक भावुक हो गए. अपने हिंदुस्तानी दोस्तों के लिए उन्हें शुक्रिया कहते वक्त उनकी आंखें छलक आईं.

भूंकप पीड़ितों की मदद के लिए ऑपरेशन दोस्त के तहत भारत से भेजी गई टीम ने 7 फरवरी को अपना ऑपरेशन शुरू किया था. पिछले हफ्ते जब भारतीय दल वापस स्वदेश लौटा तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सरकारी आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर उनका स्वागत किया.

रात भर विदेश मंत्रालय की टीम ने किया काम
तुर्किए और उसके पड़ोसी देश सीरिया में 6 फरवरी को 7.8 तीव्रता के भूकंप ने भीषण तबाही मचाई है. अब तक 44,000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. हजारों इमारतें और घर तबाह हो गए हैं. भूकंप की विभीषिका को देखते हुए भारत ने तुरंद राहत और बचाव टीम भेजने का फैसला किया था. लेकिन यह देश के किसी हिस्से में मदद दल भेजने जैसा नहीं था. पासपोर्ट और वीजा की जरूरत थी. इसके लिए विदेश मंत्रालय आगे आया. एनडीआरएफ के आईजी एनएस बुंदेला ने बताया कि विदेश मंत्रालय के कांसुलर पासपोर्ट और वीजा विभाग ने रातों-रात पासपोर्ट तैयार किए. कुछ घंटे के अंदर सैकड़ों दस्तावेज पूरे किए गए। 

152 सदस्यों के दल के लिए कुछ समय के लिए विदेश यात्रा के लिए राजनयिक पासपोर्ट तैयार था. तुर्किए पहुंचने पर इसकी टीम को आगमन (अराइवल) वीजा दिया गया. इसके बाद टीम को नूरदगी और हटे में तैनात किया गया.

पांच महिला बचावकर्मी थी, जिसमें कांस्टेबल सुषमा यादव (32) भी थीं. वह पहली बार किसी आपदा अभियान में विदेश गई थीं. इस दौरान उन्हें अपने 18 महीने के जुड़वा बच्चों को पीछे छोड़ना पड़ा लेकिन कोई दूसरा विकल्प नहीं था. वे कहती हैं कि मैंने सोचा कि हम नहीं करेंगे, तो कौन करेगा? मैंने अपने जुड़वा बच्चों को ससुराल वालों के पास छोड़ दिया. ये पहली बार था, जब बच्चे इतने लंबे समय के लिए दूर हो रहे थे.

यह भी पढ़ें

तुर्किए से लौटी रेस्क्यू टीम की जब पीएम मोदी ने थपथपाई पीठ, कहा- आपने मानवता की महान सेवा की है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: सरकार और CJP के बीच होगी बात या नहीं? जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच मीटिंग पर सामने आया नया अपडेट
LIVE: सरकार और CJP के बीच होगी बात या नहीं? मीटिंग को लेकर सामने आया नया अपडेट
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
PM के संदेश के बाद अभिजीत दीपके का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज, फोटो शेयर कर लिखा- 'Hi, मेरा नाम कुछ नहीं है'
PM के संदेश के बाद अभिजीत दीपके का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज, फोटो शेयर कर लिखा- 'Hi, मेरा नाम कुछ नहीं है'
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget