एक्सप्लोरर

हैदराबाद: गरीब कोविड मरीजों के लिए 10 रुपए में और जवानों को मुफ्त इलाज, ये डॉक्टर पेश कर रहा एक मिसाल

एक क्लीनिक से 10 रुपए में इलाज कराया जा सकता है. खाद्य सुरक्षा कार्ड या सफेद राशन कार्ड वाले लोग इसका फायदा उठा सकते हैं. क्लीनिक संचालक डॉक्टर सैनिकों का इलाज मुफ्त में करते हैं.

हैदराबाद: समाज के आर्थिक रूप से कमजोर तबके को किफायती दाम पर इलाज मुहैया कराने के लिए एक डॉक्टर फीस मात्र 10 रुपए रखी है. 2018 से डॉक्टर विक्टर एमानुएल अपनी क्लीनिक में गरीबों को किफायदी दाम पर इलाज की सुविधा दे रहे हैं. खाद्य सुरक्षा कार्ड या सफेद राशन कार्ड वाले लोगों से ये फीस ली जाती है जबकि सैनिकों का इलाज मुफ्त में होता है.

गरीबों को मात्र 10 रुपए में इलाज की सुविधा

एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए डॉक्टर ने कहा, "मैंने इस क्लीनिक की शुरुआत केवल जरूरतमंदों की सेवा के उद्देश्य से की है और उन्हें सस्ता इलाज मुहैया करा रहा हूं. इसके तहत हमने समाज के कुछ वर्गों को चिह्नित किया है जो आर्थिक रूप से वंचित हैं और जो खाद्य सुरक्षा कार्ड या सफेद राशन कार्ड रखते हैं. उनके अलावा, हम समान सेवा किसानों, एसिड अटैक सर्वाइर, अनाथ, दिव्यांग लोगों यहां तक कि जवानों और उनके परिजनों को उपलब्ध कराते हैं."

डॉक्टर ने बताया कि उनके लिए कई तरह के लैब जांच और दवाइयों की कीमत करने का प्रयास किया जा रहा है. एमानुएल कई बीमारियों जैसे डायबिटीज, हृदय संबंधी समस्याएं, नसों से संबंधित मुद्दे और अन्य सामान्य रोग का इलाज करते हैं. हालांकि, निजी अस्पताल और क्लीनिक मरीजों से बड़ी रकम चार्ज कर रहे हैं, लेकिन डॉक्टर एमानुएल कोविड-19 मरीजों का इलाज 10 रुपए में कर रहे हैं, उनको आवश्यक दवाएं उपलब्ध करा रहे हैं और होम आइसोलेशन में उनकी मदद कर रहे हैं.

सेवा भाव के पीछे एक खास घटना बनी प्रेरणा

उन्होंने बताया कि वर्तमान में उनकी क्लीनिक पर रोजाना 100 मरीजों का इलाज हो रहा है और शुरू में जब मामले बढ़ रहे थे, तो उनकी क्लीनिक पर एक दिन में कोविड मरीजों की तादाद ज्यादा हुआ करती था. उन्होंने कहा, "एक दिन में 140-150 मरीजों का इलाज करने की वजह से कभी-कभी आधी रात में अस्पताल बंद करना पड़ता था, फिलहाल,  औसतन 100 मरीजों को क्लीनिक पर देखा जा रहा." उन्होंने बताया कि पिछले एक साल में क्लीनिक से 20 हजार से 25 हजार कोविड-19 मरीजों का इलाज हो चुका है. वित्तीय प्रबंधन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि शुरू में 10 रुपए फीस के साथ क्लीनिक चलाने पर उन्हें संकोच था.

लेकिन इस क्लीनिक के पीछे एक खास घटना प्रेरणा बनी जिसने इलाज के प्रति उनके दृष्टिकोण को बदल दिया. डॉक्टर ने बताया, "एक बार मैंने एक महिला को अस्पताल के सामने सड़क पर भीख मांगते हुए देखा. महिला अपने पति के लिए दवाइयां खरीदना चाहती थी. उसका पति अस्पताल के इंटेसिव केयर यूनिट में भर्ती था. इस घटना ने मेरी जिंदगी का नजरिया बदल कर रख दिया. तब से मैंने जरूरतमंदों और गरीबों की सेवा करने फैसला कर लिया. इस दौरान मेरी डॉक्टर पत्नी, दोस्त, परिजन सहयोगी रहे हैं."

मुफ्त इलाज की सेवा के बजाए 10 रुपए फीस चार्ज करने पर उनका कहना है, "मैं नहीं चाहता कि मरीज ये सोचें कि उनके साथ दया का व्यवहार किया जा रहा है. ये उनके आत्म सम्मान की सुरक्षा के लिए है. मरीज क्लीनिक में आते हैं, 10 रुपए अदा करते हैं, जांच करवाते हैं और खुशी से चले जाते हैं बिना इस एहसास के कि किसी ने उन पर और उनकी आर्थिक स्थिति पर दया दिखाई है." डॉक्टर का आगे इरादा चैरिटेबल अस्पताल खोलने का है ताकि 10 रुपए में इलाज की सुविधा को विस्तार कर बड़ी आबादी तक पहुंचाया जा सके.

कोरोना वैक्सीन के लिए ग्लोबल टेंडर की क्या है स्थिति? अब तक कहां पहुंचे राज्य

वैक्सीन की कमी के बीच अच्छी खबर, अगले महीने देश आ सकती है फाइजर वैक्सीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग पर SC बोला- 'सस्ती लोकप्रियता...'
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग पर SC बोला- 'सस्ती लोकप्रियता...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget