एक्सप्लोरर

'केवल राहुल गांधी ही दे सकते हैं नरेंद्र मोदी और बीजेपी को चुनौती': अशोक गहलोत

अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस के लिए आखिरी मिनट तक राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाने के प्रयास किए गए क्योंकि राहुल गांधी ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा को चुनौती दे सकते हैं.

Ashok Gehlot: राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि राहुल गांधी को देश की सबसे पुरानी पार्टी यानी कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने के लिए आखिरी मिनट तक प्रयास किया गया क्योंकि राहुल गांधी ही एकमात्र ऐसे नेता हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की पार्टी को चुनौती दे सकते हैं.

मल्लिकार्जुन खरगे के कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने के बाद अशोक गहलोत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह राहुल गांधी की इच्छा थी कि कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष कोई गैर गांधी व्यक्ति ही बने.

मल्लिकार्जुन खरगे को दी बधाई

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मल्लिकार्जुन खरगे को कांग्रेस का नया अध्यक्ष चुने जाने और उनकी जीत के लिए बधाई दी उन्होंने कहा कि आज एक नई शुरुआत हुई है. मैं मल्लिकार्जुन खरगे को इसके लिए बधाई देता हूं और यह आशा करता हूं कि वह पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे.

आज कांग्रेस मुख्यालय में मल्लिकार्जुन खड़गे के शपथ समारोह के दौरान पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी खरगे को चुनाव प्रमाण पत्र सौंपेंगी. हालांकि यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा से ब्रेक लेने के बाद समारोह में शामिल हो सकते हैं.

24 वर्षों बाद टूटा नियम

गौरतलब है कि मल्लिकार्जुन खरगे को कांग्रेस का नया अध्यक्ष चुने जाने के बाद कांग्रेस का 24 साल पुराना नियम टूट गया है. पिछले 24 सालों से कांग्रेस अध्यक्ष गांधी परिवार का व्यक्ति ही बनता आया है. परंतु आज मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस अध्यक्ष चुने गए और वह गांधी परिवार से ताल्लुकात नहीं रखते हैं. उन्होंने पार्टी की शीर्ष पद की दौड़ में अपने प्रतिद्वंदी शशि थरूर को भारी अंतर से पछाड़ दिया था. खरगे को 7897 वोट प्राप्त हुए थे जबकि उनके प्रतिद्वंदी थरूर को मात्र 1072 वोट प्राप्त हुए थे.

22 वर्षों से सोनिया संभाल रही थी अध्यक्ष पद

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी लगभग 22 वर्षों से अध्यक्ष पद संभाल रही थीं. मीडिया से बातचीत के दौरान गहलोत ने कहा कि सोनिया गांधी जी ने 22 वर्षों तक कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व किया और उस नेतृत्व को हमेशा याद किया जाएगा. सन 1998 में हम सभी ने सोनिया गांधी से पार्टी अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालने का अनुरोध किया था अन्यथा पार्टी बिखर जाती. सोनिया गांधी ने भाषा के मुद्दों के बावजूद भी कांग्रेस पार्टी के हित में चुनौती ली और लगभग 22 वर्षों तक कांग्रेस की अध्यक्ष बनी रहीं. उनके नेतृत्व में लगभग 13 राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनी. गहलोत ने कहा कि उन्होंने एक पार्टी प्रमुख के रूप में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है जो किसी ने नहीं किया और हम उसे भूल नहीं सकते हैं.

यह भी पढ़े: 'रामसेतु' के जरिए कांग्रेस पर नरोत्तम मिश्रा ने साधा निशाना, कहा- श्रीराम को काल्पनिक मानने वालों का टूटेगा भ्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव गुट के सांसदों के शिंदे गुट में विलय को मिली मंजूरी, TMC के बागी सांसदों पर भी आया फैसला
उद्धव गुट के सांसदों के शिंदे गुट में विलय को मिली मंजूरी, TMC के बागी सांसदों पर भी आया फैसला
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरे अन्ना हजारे, सरकार को दी नसीहत, बोले- ‘सब्र की परीक्षा न लें वरना...’
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरे अन्ना हजारे, सरकार को दी नसीहत, बोले- ‘सब्र की परीक्षा न लें वरना...’
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget