एक्सप्लोरर

'रामसेतु' के जरिए कांग्रेस पर नरोत्तम मिश्रा ने साधा निशाना, कहा- श्रीराम को काल्पनिक मानने वालों का टूटेगा भ्रम

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि 'रामसेतु' को देखने का सौभाग्य मिला. वैज्ञानिक और तार्किक आधार पर रामसेतु के ऐतिहासिक निर्माण को प्रतिस्थापित करने वाले इस प्रयास के लिए फिल्म की पूरी टीम का अभिनंदन है.

Madhya Pradesh News: कभी राजनीति का विषय रहे ऐतिहासिक रामसेतु पर इसी नाम से बनी अक्षय कुमार (Akshay Kumar)  की फ़िल्म की बैकिंग के लिए बीजेपी नेता सामने आने लगे है. मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खुलकर 'रामसेतु' फिल्म की तारीफ करते हुए बिना नाम लिए कांग्रेस पर निशाना भी साधा है. उन्होंने कहा कि फिल्म 'रामसेतु' उन सभी लोगों के भ्रम को तोड़ती है, जो भगवान श्रीराम,आदि ग्रंथ रामायण और रामसेतु को काल्पनिक बताने का प्रलाप करते रहते हैं.

अक्षय कुमार ने जताया आभार
फिल्म की तारीफ के लिए अक्षय कुमार ने नरोत्तम मिश्रा का आभार भी व्यक्त किया है. अक्षय कुमार ने अपने ट्वीटर हैंडल से लिखा कि,"धन्यवाद @drnarottammisra. मेरी और #Ramsetu की पूरी टीम की तरफ से आभार"

नरोत्तम मिश्रा ने की फिल्म की तारीफ
वहीं फिल्म देखने के बाद मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सनातन संस्कृति की पूरी दुनिया अनुगामिनी है. इसके लिए अक्षय कुमार और उनकी पूरी टीम का आभार है, जिसने भारतवर्ष की इस गौरवशाली पहचान में 'राम सेतु' के माध्यम से प्रामाणिकता का एक और सशक्त व तार्किक अध्याय जोड़ने का पुनीत और वंदनीय प्रयास किया है. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अद्भुत और अकल्पनीय फिल्म 'रामसेतु' को देखने का सौभाग्य मिला. मिथकों से परे, वैज्ञानिक और तार्किक आधार पर रामसेतु के ऐतिहासिक निर्माण को प्रतिस्थापित करने वाले इस प्रयास के लिए अभिनेता अक्षय कुमार और फिल्म की पूरी टीम का अभिनंदन है.

फिल्म के बहाने उन्होंने कांग्रेस पर राजनीतिक कटाक्ष भी किया. उन्होंने कहा कि फिल्म 'रामसेतु' उन सभी लोगों के भ्रम को तोड़ती है, जो भगवान श्रीराम,आदि ग्रंथ रामायण और रामसेतु को काल्पनिक बताने का प्रलाप करते रहते हैं.

अक्षय ने निभाया आर्कियोलॉजिस्ट का किरदार
दरअसल अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'राम सेतु' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म के नाम से ही साफ है कि यह फिल्म भगवान राम के नाम के आसपास ही घूमती नजर आएंगी. अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी 'रामसेतु' की तलाश पर आधारित है. अक्षय ने आर्कियोलॉजिस्ट का किरदार निभाया है, जो इस सेतु की तलाश करने निकलता हैं. 

इसे भी पढ़ें:

MP: दमोह में ट्रिपल मर्डर, दलित परिवार के मां-बेटे और पिता की गोली मारकर हत्या, सभी आरोपी फरार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरदीप सिंह पुरी MP से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित, 2 नामांकन पहले ही हो गए थे रद्द
हरदीप सिंह पुरी MP से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित, 2 नामांकन पहले ही हो गए थे रद्द
देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
जहरीली शराब कांड: कांग्रेस नेता गिरफ्तार, BP की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती
जहरीली शराब कांड: कांग्रेस नेता गिरफ्तार, BP की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती

वीडियोज

UP Politics 2027: यूपी की लड़ाई...'श्रीकृष्ण' पर आई! | BJP | SP | BSP | Akhilesh Yadav | Breaking
UP Elections 2027: 22 में श्रीराम, 27 में श्रीकृष्ण बनाएंगे काम? | CM Yogi | Akhilesh Yadav
Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
'मैं अरब से ज्यादा ''मानद भारतीय'' हूं', मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल
'मैं अरब से ज्यादा ''मानद भारतीय'' हूं', मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
'रामायण' ने बिगाड़ा 'जेलर 2' का खेल, जानें थर्सडे को रजनीकांत की फिल्म ने कितना कमाया?
'रामायण' ने बिगाड़ा 'जेलर 2' का खेल, जानें थर्सडे को रजनीकांत की फिल्म ने कितना कमाया?
‘हारने वाला जुआरी दांव छोड़ नहीं पाता’, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का जेडी वेंस पर तंज
‘हारने वाला जुआरी दांव छोड़ नहीं पाता’, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का जेडी वेंस पर तंज
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget