एक्सप्लोरर

Global Food Crisis: रुला रहा प्याज! पैदा हो सकता है वैश्विक संकट, जानें क्या कहती है रिपोर्ट

Onion Shortage: दुनिया के कई देशों में प्याज की कमी हो गई है, इसके चलते लोगों को महंगे दामों का सामना करना पड़ा रहा है. एक रिपोर्ट बताती है कि प्याज की कमी वैश्विक आहार संकट पैदा कर सकती है.

Onion Shortage May Trigger Global Food Crisis: कई देशों में प्याज (Onion) की कमी और उसके बढ़ते दाम वैश्विक आहार संकट (Global Food Crisis) को जन्म दे सकते हैं. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में इसे लेकर चेताया गया है. इसमें बताया गया है कि प्याज की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे महंगाई बढ़ रही है. कजाकिस्तान, मोरक्को और तुर्किए ने प्याज के निर्यात रोक दिए हैं और फिलीपींस में प्याज की तस्करी को लेकर कार्टेल्स की जांच के आदेश दिए गए हैं. रिपोर्ट में दो महिलाओं के अनुभवों को साझा किया गया है, जिन्होंने प्याज के इस्तेमाल को लेकर तरीका बदल दिया है. 

इसमें बताया गया है कि फिलीपींस में मनीला के उत्तर क्षेत्र कैटरिंग चलाने वाली लैलाइने बासा स्प्रिंग रोल बनाने के लिए एक किलो प्याज खरीदती थीं. अब उन्होंने बढ़ती कीमतों के चलते प्याज की आधी मात्रा में इसे बनाने के लिए अपना नुस्खा बदल दिया है. वहीं, मोरक्को के रबात में बढ़े दामों के कारण फातिमा ने प्याज और टमाटर खरीदना बंद कर दिया है. वह अब टैजाइन (एक व्यंजन) पकाने के लिए आर्टिचोक्स (चुकंदर नुमा सब्जी) का इस्तेमाल करती हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि 12,000 किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर रहने वाली इन महिलाओं के अनुभवों से पता चलता है कि कैसे खाद्य आपूर्ति को लेकर वैश्विक संकट खतरनाक मोड़ ले रहा है.

संयुक्त राष्ट्र और विश्व बैंक दे चुके हैं चेतावनी

रिपोर्ट के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र और विश्व बैंक ने इस महीने चेतावनी दी थी कि प्याज से परे गाजर, टमाटर, आलू और सेब पर प्रतिबंध आगे निकल गए हैं, जिससे दुनियाभर में इनकी उपलब्धता में बाधा आ रही है. इसमें कहा गया है कि यूरोप में स्पेन और उत्तरी अफ्रीका में एक हफ्ते की कमजोर फसल के कारण ब्रिटेन के सुपरमार्केट में उपलब्धता में कमी के कारण उन्हें फलों और दूसरी सब्जियों को खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ा है.  

प्याज और अन्य सब्जियों के दामों में उछाल के ये हैं कारण

प्याज और अन्य सब्जियों के दामों आई उछाल के पीछे कई कारण बताए हैं. इसमें पाकिस्तान में पिछले साल आई बाढ़, मध्य एशिया में फसल को पाला मारने से हुआ नुकसान और रूस-यूक्रेन युद्ध के प्रभाव शामिल हैं. इसमें बताया गया है कि इस बीच किसान गंभीर सूखे और बीजों और उर्वरकों की लागत में इजाफे से भी जूझ रहे हैं. मोरक्को में उत्पादकों पर खराब मौसम की मार पड़ी है. राजधानी रबात में सरकार ने इसी महीने पश्चिम अफ्रीका में प्याज और टमाटर भेजने पर प्रतिबंध लगा दिया था, इसके बावजूद देश में सब्जियों के दाम ज्यादा बने हुए हैं. फिलीपींस में प्याज के अलावा नमक और चीनी जैसी चीजों की भी कमी बताई जा रही है. सब्जियों को लेकर अजरबैजान बिक्री को सीमित कर रहा है और बेलारूस शिपमेंट लाइसेंस के बारे में सोच रहा है.

'धीरे-धीरे फट रहा पोषण टाइम बम' 

रिपोर्ट में कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र के आंकड़े बताते हैं कि 3 अरब से ज्यादा लोग स्वस्थ आहार नहीं कर पा रहे हैं. वहीं, दुनिया के उभरते जोखिमों पर रिसर्च करने वाली लंदन की संस्था चैथम हाउस के अनुसंधान निदेशक टिम बेंटन ने कहा है कि संकट वैश्विक स्तर पर राजनीतिक एजेंडे को ऊपर उठाएगा और पोषण का मुद्दा सरकार की सोच में प्रमुख रूप से शामिल होगा. उन्होंने इस मुद्दे को 'पोषण टाइम बम' कहा है जो धीरे-धीरे फट रहा है.

यह भी पढ़ें- Spy Balloon: चीनी जासूसी गुब्बारे को ख़त्म करने से पहले अमेरिकी पायलट ने ली थी सेल्फी, पेंटागन ने जारी की तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आगबबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा?
MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आगबबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
Embed widget