एक्सप्लोरर

One Year of Lockdown: कोरोना के आतंक से जीवन थमा, बदला और फिर चला | पिछले साल में क्या-क्या हुआ?

One Year of Lockdown: 24 मार्च साल 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में रात आठ बजे 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी.आज लॉकडाउन को एक साल पूरा हो गया है. देश ने इस दौरान कई बड़े बदलाव देखे. जानिए इस एक साल के दौरान देश में कैसे चीजें बदलीं.

One Year of Lockdown: देश पर आज से ठीक एक साल पहले कोरोना वायरस महामारी का ऐसा कहर बरपा, जिससे लोग अभी भी उबर नहीं पाए हैं. 24 मार्च साल 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में रात आठ बजे 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी. इसके बाद देश में जो हुआ, उससे सब वाकिफ हैं. लोग घरों में कैद हो गए. वाहनों की रफ्तार रुक गई, फैक्ट्री-कारखानों पर ताले लटक गए. सड़कों पर पुलिस पहरा देने लगी, लोगों को खाने के लाले पड़ गए और प्रवासी मजदूर भूखे प्यासे भटकते हुए अपने घरों की ओर चलने लगे. देश ने इतना भयावह मंजर पहले कभी नहीं देखा था. आज लॉकडाउन को एक साल पूरा हो गया है. देश ने इस दौरान कई बड़े बदलाव देखे. जानिए इस एक साल के दौरान देश में कैसे चीजें बदलीं.

आज देश में कोरोना की क्या स्थिति है?

  • कुल मामले- एक करोड़ 16 लाख 86 हजार 796
  • कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 11 लाख 81 हजार 253
  • कुल एक्टिव केस- तीन लाख 45 हजार 377
  • कुल मौत- एक लाख 60 हजार 166
  • कुल टीकाकरण- 4 करोड़ 84 लाख 94 हजार 594 डोज दी गई हैं.

पिछले साल में क्या-क्या हुआ?

  • 30 जनवरी 2020- भारत में कोरोना वायरस का पहला केस आया. दक्षिण राज्य केरल में चीन के वुहान प्रांत से लौटीं एक महिला कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई.
  • 24 मार्च 2020- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में देश में 21 दिनों के लॉकडाउन का एलान किया.
  • 15 अप्रैल 2020- देश में लॉकडाउन के दूसरे चरण की शुरूआत हुई.
  • 4 मई 2020- देश में लॉकडाउन के तीसरे चरण की शुरूआत हुई.
  • 18 मई 2020- देश में लॉकडाउन के चौथे चरण की शुरूआत हुई.
  • एक जून 2020- देश में अनलॉक की शुरुआत हुई, शर्तों के साथ धीरे-धीरे जिंदगी पटरी पर लौटने लगी.
  • एक जुलाई 2020- देश में अनलॉक के दूसरे चरण की शुरूआत हुई.
  • एक अगस्त 2020- देश में अनलॉक के तीसरे चरण की शुरूआत हुई.
  • एक सितंबर 2020- देश में अनलॉक के चौथे चरण की शुरूआत हुई.
  • छह सितंबर 2020- भारत करीब 40 लाख मामलों के साथ दुनिया का दूसरे सबसे ज्यादा संक्रमित देश बना.
  • 9 सितंबर 2020- देश में एक दिन में अबतक के सबसे ज्यादा करीब 97 हजार कोरोना के नए मामले दर्ज किए.
  • एक अक्टूबर 2020- देश में अनलॉक के पांचवे चरण की शुरूआत हुई.
  • एक नवंबर 2020- देश में अनलॉक के छठे चरण की शुरूआत हुई.
  • 23 नवंबर 2020- देश में ऑक्सफोर्ड- एस्ट्राजेनिका वैक्सीन के तीसरे चरण के रिजल्ट की घोषणा हुई.
  • एक दिसंबर 2020-  देश में अनलॉक के सातवें चरण की शुरूआत हुई.
  • तीन जनवरी 2021- देश में कोवैक्सिन और कोविशिल्ड वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की इजाजत मिली.
  • 16 जनवरी 2021- देश में आखिरकार टीकाकरण की शुरूआत हुई.
  • 1 मार्च 2021- देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे. दूसरी लहर की शुरूआत हुई.
  • 21 मार्च 2021- देश में इस साल एक दिन में 46 हजार से ज्यादा कोरोना वायरस के मामले सामने आए.

यह भी पढ़ें-

One Year of Lockdown: ठीक एक साल पहले देश में लगा था लॉकडाउन, लोगों पर टूटा था मुसीबतों का पहाड़

COVID Vaccination: भारत में तेजी से हो रहा है कोरोना टीकाकरण, 5 करोड़ का 'मील का पत्थर' पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
अमित शाह ने सीमांत जिला एसपी सम्मेलन में दिया संबोधन, सीमा सुरक्षा, घुसपैठ से लेकर कई मुद्दे पर रखी अपनी बात
अमित शाह ने सीमांत जिला एसपी सम्मेलन में दिया संबोधन, सीमा सुरक्षा, घुसपैठ से लेकर कई मुद्दे पर रखी अपनी बात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget