एक्सप्लोरर

गुजरात में बोले राहुल ‘नोटबंदी-GST ने सूरत के कपड़ा कारोबार की टांग तोड़ दी’

राहुल गांधी ने कहा कि मीडिया के लोग हमसे पूछते थे कि हम जीएसटी क्यों लागू नहीं होने दे रहे हैं, उसका जवाब है कि हम सूरत और देश को बचाना चाहते थे.

सूरत: नोटबंदी का एक साल पूरे होने के मौके पर आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि नोटबंदी और उसके बाद माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के क्रियान्वयन से सूरत के कपड़ा और हीरा कारोबार की टांग टूट गई. नोटबंदी का एक साल पूरा होने के मौके पर विपक्ष आज देशभर में ‘काला दिन’ मना रहा है गांधी ने आज यहां कातरगाम औद्योगिक विकास क्षेत्र में निर्माण इंडस्ट्रीज के करघा कारखाने में उद्योग के प्रतिनिधियों और श्रमिकों के साथ बातचीत में कहा कि एक साल पहले देश की अर्थव्यवस्था पर हमला किया गया था. कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, ‘‘मैंने यहां लोगों से बात की है. उन्होंने बताया कि नोटबंदी और उसके बाद जीएसटी ने सूरत उद्योग की टांग तोड़ दी. इन दो झटकों से सिर्फ यहीं नहीं, बल्कि पूरे देश में उद्योग समाप्त हो गया है.’’ पीएम मोदी ने वीडियो जारी कर गिनाए नोटबंदी के फायदे, कहा- ‘लोगों की निर्णायक लड़ाई’ गांधी ने कहा, ‘‘लोगों ने कहा कि उन्हें डराया जा रहा है. लेकिन सच को दबाया नहीं जा सकता. यह सामने आएगा.’’ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार द्वारा एक जुलाई से पेश की गई नई अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था पर निशाना साधते हुए गांधी ने कहा, ‘‘हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी और वित्त मंत्री अरुण जेटलीजी से कहा था कि जीएसटी को इस तरीके से लागू नहीं किया जाए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह कोई राजनीतिक चीज नहीं है, जो कांग्रेस और बीजेपी के बीच की बात हो. यह देश की प्रतिस्पर्धा की बात है, हमें चीन से मुकाबला करना है. आप कृपया हमारे उद्योग और कारोबार को न मारें. लेकिन उन्होंने कहा कि हम इसे आज 12 बजे मध्यरात्रि से लागू करने जा रहे हैं.’’ गांधी ने कहा कि मीडिया के लोग हमसे पूछते थे कि हम जीएसटी क्यों लागू नहीं होने दे रहे हैं, उसका जवाब है कि हम सूरत और देश को बचाना चाहते थे. नोटबंदी निश्चित तौर पर नेहरू- गांधी परिवार के लिए त्रासदी: स्मृति ईरानी गांधी ने कहा कि जीएसटी का मतलब एक देश एक कर है. लेकिन मोदीजी ने जो जीएसटी लागू किया है उसकी पांच परतें हैं, वह काम नहीं करेगा. हमने कहा था कि जीएसटी में अधिकतम कर 18 प्रतिशत होनी चाहिए, लेकिन उन्होंने हमारी बात नहीं सुनी. राहुल गांधी आज शाम को अदाजान क्षेत्र में व्यापारियों के साथ औपचारिक विचार विमर्श में हिस्सा लेंगे. कांग्रेस और विपक्षी दल आज नोटबंदी के एक साल पूरे होने पर कालादिन मना रहे हैं. इसी के तहत राहुल गांधी आज शाम सूरत के चौक बाजार क्षेत्र में विवेकानंद की प्रतिमा के पास कैंडल लाइट मार्च में भी भाग लेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget