एक्सप्लोरर

One Nation One Election: बिल पास हो भी गया तो 2034 से पहले देश में नहीं हो सकते एक साथ चुनाव, ये है रीजन

One Nation One Election Bill: इस विधेयक में कहा गया है कि 2029 के आम चुनाव के बाद लोकसभा की पहली बैठक के दौरान राष्ट्रपति एक देश एक चुनाव के समय का ऐलान करेंगे. विपक्ष ने बिल का विरोध किया है.

One Nation One Election Bill: एक देश एक चुनाव को लेकर केंद्र की मोदी सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है. कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मंगलवार (17 दिसंबर 2024) को इससे जुड़े विधेयक को लोकसभा में पेश किया. इसे लेकर संसद में खूब हंगामा हुआ. कांग्रेस इसे असंवैधानिक बताते हुए कहा कि सरकार इस बिल को तुरंत वापस ले. कांग्रेस ने कहा कि इस बिल को पेश कर केंद्र सरकार ने देश की आत्मा पर चोट किया है.

जेपीसी के पास भेजा गया विधेयक

इस विधेयक के पेश होने के बाद केंद्रीय मंत्री मेघवाल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से इस विधेयक को व्यापक विचार-विमर्श के लिए संसद की संयुक्त समिति के पास भेजने का अनुरोध किया. इस प्रस्तावित विधेयक से यही संकेत मिलता है कि 2034 तक यह प्रक्रिया लागू की जाएगी. लोकसभा या किसी विधानसभा का चुनाव पहले कराने के लिए संसद या उस विधानसभा को भंग करना पड़ेगा. पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट में एक नया प्रावधान, अनुच्छेद 82 ए (1) शामिल करने का प्रस्ताव किया गया है, जिसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति आम चुनाव के बाद लोकसभा की पहली बैठक में तय समय अधिसूचित करेंगे.

2034 से पहले नहीं हो सकते एक साथ चुनाव

इसमें अनुच्छेद 82 ए (2) को शामिल करने का भी प्रस्ताव किया गया है, जिसमें कहा गया है कि तय तारीख के बाद निर्वाचित राज्य विधानसभाओं के कार्यकाल को लोकसभा के पूर्ण कार्यकाल की समाप्ति के साथ करने के लिए कम किया जाएगा. इसका मतलब यह होगा कि अगर विधेयक बिना संशोधन के पारित हो जाते हैं, तो तय तारीख 2029 में निर्वाचित होने वाली लोकसभा की पहली बैठक के दौरान ही अधिसूचित की जाएगी, क्योंकि इस साल निर्वाचित लोकसभा की पहली बैठक पहले ही बीत चुकी है. अगली लोकसभा का पूरा कार्यकाल 2034 तक होगा.

इसके अलावा इसमें आर्टिकल 172 और 327 में भी संशोधन करना पड़ेगा. इसमें संसद के पास विधानसभा चुनाव को लेकर नियम बनाने का अधिकार है. गुरुवार (12 दिसंबर 2024) को केंद्रीय कैबिनेट ने 129वें संविधान संशोधन बिल को मंजूर दे दी थी. लोकसभा चुनाव के बाद पहली बैठक के दौरान राष्ट्रपति वन नेशन वन इलेक्शन के समय का ऐलान करेंगे. इसका मतलब ये हुआ कि 2029 के लोकसभा चुनाव के बाद ही तारीख का ऐलान किया जा सकता है. ऐसे साल 2034 से पहले देश में एक साथ चुनाव शुरू नहीं पाएंगे.

ये भी पढ़ें : दिल्ली-देहरादून का 2.5 घंटे में होगा सफर, PM मोदी आज एक्सप्रेस वे करेंगे उद्घाटन, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह का राहुल को चैलेंज, 'मॉक पार्लियामेंट में ही PM बन सकते, विशेष सत्र बुलाने को तैयार'
अमित शाह का राहुल को चैलेंज, 'मॉक पार्लियामेंट में ही PM बन सकते, विशेष सत्र बुलाने को तैयार'
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
राहुल गांधी का PM मोदी पर वार, 'विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने, खुली बहस की चुनौती देता हूं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर वार, 'विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने, खुली बहस की चुनौती देता हूं'
'दम है तो रोककर दिखाए प्रशासन', बाबरी मस्जिद के कार्यक्रम पर हुमायूं कबीर की चेतावनी
'दम है तो रोककर दिखाए प्रशासन', बाबरी मस्जिद के कार्यक्रम पर हुमायूं कबीर की चेतावनी

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya ने खोला बड़ा सच! ताने सुनते ही सबके सामने ला दी Jeet की कुर्बानी! #sbs
Bollywood News: शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर फैंस को दिया फिल्म 'किंग' के पहले गाने का सरप्राइज तोहफा (02.11.26)
Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
'यूपी में पटेल समाज का भी मुख्यमंत्री हो', चुनाव से पहले योगी सरकार के मंत्री की मांग
'यूपी में पटेल समाज का भी मुख्यमंत्री हो', चुनाव से पहले योगी सरकार के मंत्री की मांग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
दिल्ली पुलिस के जवानों के प्रदर्शन पर सौरव दास का तंज, 'पीस बॉन्ड पर हस्ताक्षर के लिए...'
दिल्ली पुलिस के जवानों के प्रदर्शन पर सौरव दास का तंज, 'पीस बॉन्ड पर हस्ताक्षर के लिए...'
'रवि दुबे को ऑस्कर मिलेगा...', 'रामायणम्' के लक्ष्मण का पोस्टर रिलीज, फैंस हुए क्रेजी
'रवि दुबे को ऑस्कर मिलेगा...', 'रामायणम्' के लक्ष्मण का पोस्टर रिलीज, फैंस हुए क्रेजी
बांग्लादेश में भारी बवाल, लेबर लीडर ने भारत को लेकर लगाई ये गुहार, बोले- हो जाएंगे कंगाल
बांग्लादेश में भारी बवाल, लेबर लीडर ने भारत को लेकर लगाई ये गुहार, बोले- हो जाएंगे कंगाल
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
Mooli Paratha Tips: मूली के पराठे बेलते समय फट क्यों जाते हैं? आटा लगाते समय करें ये काम
मूली के पराठे बेलते समय फट क्यों जाते हैं? आटा लगाते समय करें ये काम
Embed widget