एक्सप्लोरर

दिल्ली-देहरादून का 2.5 घंटे में होगा सफर, PM मोदी आज एक्सप्रेस वे करेंगे उद्घाटन, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं 

Delhi-Dehradun Expressway: PM मोदी आज (17 दिसंबर) दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे. इस एक्सप्रेस वे के बाद दिल्ली-देहरादून के बीच की दूरी सिर्फ 210 किमी रह जाएगी.

Delhi-Dehradun Expressway: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (17 दिसंबर)  को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे. यह एक्सप्रेसवे यात्रा को सुगम बनाने और दिल्ली से देहरादून के बीच की यात्रा को कम समय में पूरा करने के लिए एक अहम परियोजना है. 

इस एक्सप्रेस वे के पहले चरण के उद्घाटन के बाद दिल्ली से देहरादून तक सड़क मार्ग से जाने वाले की यात्रियों को काफी राहत मिलेगी, यात्रियों को सुरक्षित व तेज यात्रा का अनुभव मिलेगा.दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के कई फायदे होंगे. इस एक्सप्रेसवे के पूरे तरह से खुल जाने के बाद यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलने के साथ-साथ समय की बचत होगी. सरकार के इस परियोजना का उद्देश्य यातायात में सुधार लाने के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के आर्थिक विकास को गति देना है. 

बनेगा एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर

इस एक्सप्रेस वे पर एशिया का सबसे लंबा 12 किमी लंबा एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर बनेगा. जहां से जंगली जानवरों के दर्शन भी हो सकते हैं. यह कॉरिडोर राजा जी नेशनल पार्क से होकर गुजरेगा. इस एक्सप्रेस वे पर 5 रेलवे ओवर ब्रिज, 110 वाहन अंडरपास, 76 किमी सर्विस रोड, 29 किमी की एलिवेटेड रोड, 16 एग्जिट और एंट्री प्वाइंट बनाए गए हैं. 

'2.5 घंटे में पूरी होगी दूरी'

दिल्ली से सड़क मार्ग से देहरादून जाने में अभी 6.5 घंटे का समय लगता है. लेकिन, इस एक्सप्रेस वे के पूरी तरह से खुलने के बाद दिल्ली-देहरादून के बीच की दूरी सिर्फ 210 किमी रह जाएगी और सफर को पूरा करने में सिर्फ 2.5 घंटे लगेंगे. एक्सप्रेस वे के पहले चरण में मंगलवार को 31.6 किमी की दूरी का उद्घाटन होने वाला है.  यह एक्सप्रेसवे दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर से शुरू होकर ईस्‍टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से जुड़ेगा. यूपी से इस एक्सप्रेस वे पर जाने वालों को मंडोला के पास एंट्री प्वाइंट दिया गया है.

चार फेज में बनेगा एक्सप्रेस वे

इस एक्सप्रेस वे की लंबाई 210 किलोमीटर है, जिसे चार फेज में बनाया जा रहा है. पहले फेज में अक्षरधाम से ईस्टर्न पेरिफेरल वे तक (31.6 किमी) किमी. दूसरे फेज में ईस्टर्न पेरिफेरल वे से सहारनपुर बाईपास तक (118 किमी). तीसरे फेज में सहारनपुर बाईपास से गणेशपुर तक (41.8 किमी) और चौथे फेज में गणेशपुर से आशारोड़ी चौक देहरादून तक (19.785 किमी). इस एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग 13 हजार करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है.

जानें क्या होगा खास

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर यात्रियों को तमाम तरह की सुविधाएं मिलेंगी. दिल्ली में एक्सप्रेसवे पर प्रवेश करने और बाहर निकलने वाले यात्रियों को टोल का भुगतान नहीं करना होगा. दावा है कि इस एक्सप्रेस वे से पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा. एक्सप्रेसवे पर आपातकालीन सेवाएं, रेस्टोरेंट और पेट्रोल पंप मिलेंगे.खास बात यह है कि इस एक्सप्रेस वे के निर्माण के दौरान पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया गया है, यहां हरियाली देखने को मिलेगी.

जगह-जगह कैमरे लगाए जाएंगे जो वाहनों की स्पीड पर नजर रखेंगे और तेज रफ्तार वाहनों के ऑनलाइन चालान भेजे जाएंगे. इसके अलावा, वीडियो इंसीडेंट डिटेक्शन सिस्टम लगाए जाएंगे. यह सिस्टम सड़क दुर्घटना होने पर कंट्रोल रूम को सूचना भेज देंगे, ताकि समय रहते राहत और बचाव का कार्य किए जा सकें. एक्सप्रेसवे पर यात्री जगह-जगह रुकने की जगह, मनोरंजन, जलपान क्षेत्र के साथ इंटरचेंज जैसी सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं. यह एक्सप्रेसवे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर यातायात को आसान बनाएगा क्योंकि इसमें जगह-जगह अंडरपास, फ्लाईओवर और सर्विस रोड होंगे.

(इनपुट आईएएनएस के साथ)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget