एक्सप्लोरर

असम में बाढ़ से एक और व्यक्ति की मौत, 24 लाख से अधिक लोग प्रभावित

असम में बारिश के कारण बने बाढ़ के हालात अभी भी बने हुए हैं. अभी तक राज्य में बाढ़ से 24 जिलों में 24 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. हाल ही में गुवाहाटी के पास सोनापुर में एक व्यक्ति की मौत हो गई.

गुवाहाटीः असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. बाढ़ में एक और व्यक्ति की जान चली गई, जिससे राज्य के 24 जिलों में 24 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार, कामरूप महानगर जिले में गुवाहाटी के पास सोनापुर में एक व्यक्ति की मौत हो गई.

इस साल राज्य भर में बाढ़ और भूस्खलन में जान गंवाने वालों की कुल संख्या 111 हो गई है, जिनमें से 85 लोग बाढ़ से संबंधित घटनाओं में मारे गए और 26 लोगों की जान भूस्खलन में चली गई.

असम में बाढ़ से 24.3 लाख से अधिक लोग प्रभावित

एएसडीएमए ने कहा कि धेमाजी, लखीमपुर, बिश्वनाथ, दर्रांग, बक्सा, नलबारी, बारपेटा, चिरांग, बोंगईगांव, कोकराझार, धुबरी, दक्षिण सलमारा, गोलपारा, कामरूप, कामरूप महानगर, मोरीगांव, नगांव, गोलाघाट, जोरहाट, माजुली, शिवसागर, डिब्रूगढ़, तिनसुकिया और कछार जिलों में बाढ़ से 24.3 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं.

24 घंटों में बचाई 291 लोगों की जान 

गोलपारा में सबसे अधिक 4.59 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, इसके बाद बारपेटा में 3.37 लाख से अधिक लोग और मोरीगांव में लगभग 3.35 लाख लोग प्रभावित हैं. राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राज्य भर में 125 नौकाओं से पिछले 24 घंटों के दौरान 291 लोगों को बचाया है. रविवार तक 24 जिलों में 25.29 लाख से अधिक लोग जलप्रलय से प्रभावित थे. क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को असम और मेघालय के अधिकांश स्थानों पर बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है.

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने किया दौरा

इस बीच, असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बारपेटा जिले में पाहुमरा नदी की बाढ़ से प्रभावित गोहिनपारा क्षेत्र का दौरा किया और वहां बाढ़ से तबाह हुए दौल गोसाईं स्थान (धार्मिक स्थल) और बामखता-केंदुगुरी सड़क का जायजा लिया. एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि उन्होंने जल संसाधन मंत्री को निर्देश दिया कि पाहुमरा नदी का वैज्ञानिक अध्ययन करने के बाद क्षेत्र में बाढ़ और कटाव का स्थायी समाधान निकाला जाए.

नौ हजार हेक्टेयर भूमि हर साल होती है बर्बाद

बाद में पत्रकारों से बात करते हुए सोनोवाल ने कहा कि राज्य में हर साल बाढ़ और कटाव से तबाही होती है क्योंकि हर साल लगभग 9,000 हेक्टेयर भूमि इससे बर्बाद हो जाती है. उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि केंद्र सरकार पड़ोसी देश भूटान के साथ बाढ़ के मुद्दे को उठाएगी, जहां से हर साल राज्य में बाढ़ का पानी आता है, जिससे तबाही होती है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलों के उपायुक्तों को बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री, चिकित्सा सुविधा और पशुओं के लिए चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है.

इसे भी देखेंः लागू हुआ नया उपभोक्ता संरक्षण क़ानून, अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स से जुड़ी कम्पनियां भी दायरे में

Covid 19 Vaccine: ऑक्‍सफोर्ड यूनिवर्सिटी को बड़ी कामयाबी, कोराना वैक्‍सीन को लेकर मानव ट्रायल में मिली सफलता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर क्या है कांग्रेस का स्टैंड? खरगे ने खुद बताया
झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर क्या है कांग्रेस का स्टैंड? खरगे ने खुद बताया
बिहार में करोड़ों की ठगी का खुलासा, ED ने 5 ठिकानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी
बिहार में करोड़ों की ठगी का खुलासा, ED ने 5 ठिकानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी
'दबाई जा रही युवाओं की आवाज', फीस बढ़ोतरी और सीट कटौती पर गरजे राहुल गांधी
'दबाई जा रही युवाओं की आवाज', फीस बढ़ोतरी और सीट कटौती पर गरजे राहुल गांधी
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, कर डाली बड़ी मांग
अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, कर डाली बड़ी मांग
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Mom Viral Video : मां से दूर होने का कहा तो रोने लगा मासूम, वीडियो देख भर आएगा गला
मां से दूर होने का कहा तो रोने लगा मासूम, वीडियो देख भर आएगा गला
Embed widget