एक्सप्लोरर

PNB घोटाले के आरोपी चोकसी पर कसेगा शिकंजा, प्रत्यर्पण के लिए एंटीगा ने मदद का भरोसा दिया

पीएनबी घोटाला: हाल ही में एबीपी न्यूज़ को दिए एक्सक्लुसिव इंटरव्यू में मेहुल चोकसी ने खुद पर गलत आरोप लगाने की बात कही थी. मेहुल चोकसी ने यहां तक कहा था कि आने वाले चुनाव की वजह से उसे निशाना बनाया जा रहा है.

संयुक्त राष्ट्र: भगोड़े हीरा व्यापारी मेहुल चौकसी के जल्द प्रत्यर्पण में एंटीगा ने भारत को पूरी मदद का भरोसा दिया है. संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के हाशिए पर एंटीगा के विदेशमंत्री ईपी चेट ग्रीन से मुलाकात कर इस मामले में जल्द कार्रवाई करने को कहा. विदेश मंत्रालय प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि एंटीगा के विदेश मंत्री ने भरोसा दिया कि इस मामले में उनकी सरकार पूरी मदद करेगी.

उन्होंने बताया कि बुधवार को हुई बैठक भी एंटीगा विदेश मंत्री के आग्रह पर ही हुई. मुलाकात में भी उन्होंने कहा कि वो व्यक्तिगत रूप से मिलकर यह बताना चाहते थे उनके प्रधानमंत्री और सरकार इस मामले में भारत की मदद करेगी. हालांकि उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया कि मामले में कानूनी पहलू और अदालती कार्रवाई का भी ध्यान रखना होगा.गौरतलब है कि चौकसी के प्रत्यर्पण का मामला एंटीगा के अभियोजन विभाग के पास लंबित है.

ABP News Exclusive: जब इस सवाल पर रोने लगा ₹14000 करोड़ के घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी

एंटीगा के विदेश मंत्री से मुलाकात के दौरान सुषमा स्वराज ने आग्रह किया कि इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाया जाए तो बेहतर होगा. भारत में लोगों की अपेक्षा है कि करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी कर भागे मेहुल चौकसी जैसे भोगोड़ों का जल्द प्रत्यर्पण होना चाहिए. इस बारे में भारत पहले की जरूरी दस्तावेज औऱ प्रत्यर्पण का आग्रह कर चुका है.

महत्वपूर्ण है कि भारत ने 3 अगस्त 2018 को मेहुल चौकसी के प्रत्यर्पण के लिए एंटीगा सरकार को आग्रह-पत्र भेजा था. हालांकि इस मामले में करीब डेढ़ महीने बाद भी न तो मेहुल चौकसी को एंटीगा सरकार ने गिरफ्तार किया है और न ही उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरु हुई है. सूत्रों के मुताबिक एंटीगा सरकार ने अपने देश में कानूनी प्रक्रिया का हवाला देते हुए भारत से कहा कि अदालती कार्रवाई पूरी होने पर सरकार इस बारे में पूरी मदद करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget