एक्सप्लोरर

मोदी के मुरीद हुए फारूक अब्दुल्ला, तारीफ में पढ़े कसीदे, क्या ये है NDA के साथ जाने का इशारा?

Farooq Abdullah On PM Modi: जम्मू-कश्मीर के लिए नई रेल परियोजनाएं शुरू किए जाने पर फारूक अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्रालय को बधाई दी है. उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ भी की.

Farooq Abdullah Praises PM Modi: जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के पिछले कुछ समय में आए बयानों को लेकर माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर उनका रवैया नरम पड़ा है. राजनीतिक गलियारे में ऐसी चर्चा भी है कि फारूक अब्दुल्ला की पार्टी बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल हो सकती है. हालांकि, उनके बेटे और एनसी उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला मीडिया के साथ बातचीत में बीजेपी के साथ जाने की बात को खारिज कर चुके हैं लेकिन अब फारूक अब्दुल्ला ने एक बार फिर पीएम मोदी की तारीफ करके एनसी के एनडीए में शामिल होने की अटकलों को हवा दे दी है.

पीएम मोदी की तारीफ करते हुए क्या बोले फारूक अब्दुल्ला?

जम्मू-कश्मीर के लिए नई रेल परियोजनाएं शुरू किए जाने पर फारूक अब्दुल्ला ने जमकर पीएम मोदी की तारीफ की. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, फारूक अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के लिए नई रेल परियोजनाएं शुरू करने पर मंगलवार (20 फरवरी) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्रालय को बधाई दी. श्रीनगर से लोकसभा सदस्य अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘यह रेल मंत्रालय और प्रधानमंत्री मोदी का एक बड़ा कदम है और हम इस पहल का स्वागत करते हैं. हम उन्हें यह उपलब्धि हासिल करने के लिए बधाई देते हैं.’’

उन्होंने कहा कि रेल संपर्क कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ देगा क्योंकि राजमार्ग बंद होना कश्मीरियों के लिए एक बड़ी चुनौती हुआ करती थी. उन्होंने कहा, ‘‘विद्युतीकृत रेलगाड़ी हमारे लिए फायदेमंद होगी क्योंकि इससे हमारे कारोबार को बढ़ावा मिलेगा. हालांकि, हम इसे 2007 तक पूरा होने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन हमारा क्षेत्र दुर्गम है और उन्हें सुरंगों का निर्माण करना पड़ा.’’

क्यों एनसी के एनडीए में शामिल होने की लग रहीं अटकलें?

बता दें कि हाल में फारूक अब्दुल्ला ने लोकसभा चुनाव के संबंध में कहा था कि उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी, हालांकि बाद में उनके बेटे उमर अब्दुल्ला ने कहा था कि नेशनल कॉन्फ्रेंस 'इंडिया' गठबंधन में थी और है. वहीं, हाल ही में डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी नेता गुलाम नबी आजाद और बीजेपी नेता देवेंद्र राणा ने दावा किया था कि अब्दुल्ला एनडीए में शामिल होने की कोशिशें करते रहे हैं. 

पीएम मोदी ने किया देश की सबसे लंबी परिवहन सुरंग का उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल संपर्क (यूएसबीआरएल) पर देश की सबसे लंबी परिवहन सुरंग का उद्घाटन किया और कश्मीर घाटी की पहली विद्युतीकृत रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाई. पीएम मोदी ने डिजिटल तरीके से एक साथ दो विद्युतीकृत रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखाई - जिनमें एक श्रीनगर से संगलदान तक और दूसरी संगलदान से श्रीनगर तक चलेगी. प्रधानमंत्री मोदी ने 48.1 किलोमीटर लंबे बनिहाल-खारी-सुम्बर-संगलदान खंड का भी उद्घाटन किया.

(भाषा इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- 'दशकों तक जम्मू-कश्मीर परिवारवाद की राजनीति का शिकार रहा है, अब मुक्त हो रहा', बोले पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: आतंकी साजिश नहीं ये थी वजह; 3 आरोपी गिरफ्तार
बेंगलुरु ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: आतंकी साजिश नहीं ये थी वजह; 3 आरोपी गिरफ्तार
'सारी मर्यादाएं...', खरगे के PM मोदी पर विवादित बयान पर अमित शाह का पलटवार
'सारी मर्यादाएं...', खरगे के PM मोदी पर विवादित बयान पर अमित शाह का पलटवार
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
नीतीश कुमार पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, 'मुझे दुख हुआ कि ऐसे नेता...'
नीतीश कुमार पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, 'मुझे दुख हुआ कि ऐसे नेता...'

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
रेड लेडी पपीते की खेती से होगी मोटी कमाई! जानें लागत और मुनाफे का गणित
रेड लेडी पपीते की खेती से होगी मोटी कमाई! जानें लागत और मुनाफे का गणित
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
Embed widget