एक्सप्लोरर

बेंगलुरु ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: आतंकी साजिश नहीं ये थी वजह; 3 आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरू पुलिस ने पाया कि आरोपियों ने ऑनलाइन माध्यमों से जानकारी जुटाई और स्थानीय स्तर पर सामग्री खरीदकर खुद IED तैयार किया. विस्फोटक को बैटरी के भीतर छिपाकर एक पार्सल में रखा गया.

बेंगलुरु के पुलकेशीनगर इलाके में 20 अक्टूबर 2026 को निर्माणाधीन इमारत में हुए रहस्यमयी धमाका हुआ था. पुलिस ने 5 दिन के भीतर इसकी गुत्थी सुलझा ली है. इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है कि धमाका किसी सामान्य बैटरी या टॉर्च में खराबी के कारण नहीं, बल्कि जानबूझकर तैयार किए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) से हुआ था. पुलिस के मुताबिक, इस विस्फोट के पीछे पारिवारिक रंजिश और हत्या की सुनियोजित साजिश थी.

जमीन विवाद और बहन की शादी टूटने का बदला लेने की साजिश

बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर कार्यालय की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, इस मामले में असम के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इनकी पहचान 27 वर्षीय जाहिदुल हुसैन बरभुइया, 22 वर्षीय साजिदुल इस्लाम लस्कर और बरहान अहमद बरभुइया के रूप में हुई है. पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों आरोपी बचपन के दोस्त हैं और असम के धीनानाथपुर गांव से ताल्लुक रखते हैं. आरोपियों ने कथित तौर पर एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाकर पूरी साजिश रची थी.

ऑनलाइन माध्यम से जुटाई IED की जानकारी

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी और धमाके में घायल असम निवासी अलाउद्दीन आपस में चचेरे भाई हैं. पैतृक गांव में जमीन और पैसों को लेकर विवाद चल रहा था. इसके अलावा आरोपी की बहन की शादी टूटने से जुड़ी रंजिश भी थी. इसी दुश्मनी के चलते अलाउद्दीन की हत्या की साजिश रची गई. पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने ऑनलाइन माध्यमों से जानकारी जुटाई और स्थानीय स्तर पर सामग्री खरीदकर खुद IED तैयार किया. विस्फोटक को बैटरी के भीतर छिपाकर एक पार्सल में रखा गया.

इसके बाद पार्सल को एक छोटी दुकान पर छोड़ दिया गया, ताकि अलाउद्दीन उसे वहां से लेकर जाए. आरोपियों ने फोन पर लगातार दबाव बनाकर पार्सल खुलवाने की कोशिश की. हालांकि, पार्सल अलाउद्दीन के बजाय उसके साथ काम करने वाले एक अन्य मजदूर ने खोला. जैसे ही पार्सल खोला गया, जोरदार धमाका हुआ. इसमें उत्तर प्रदेश निवासी सूरज कुमार और असम निवासी अलाउद्दीन घायल हो गए. पार्सल खोलने वाला मजदूर गंभीर रूप से घायल हुआ और अस्पताल में उसका इलाज जारी है.

पुलिस की कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए बेंगलुरु ईस्ट डिवीजन पुलिस ने 10 विशेष जांच टीमें गठित की थीं. जांच के दौरान 1,500 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई और 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई. दो आरोपियों को बेंगलुरु से, जबकि तीसरे को कर्नाटक के रायचूर जिले के मस्की से पकड़ा गया.

इस ऑपरेशन में बेंगलुरु पुलिस के साथ एटीसी, सीसीबी, आईएसडी, रायचूर जिला पुलिस, असम पुलिस और अन्य एजेंसियों ने समन्वय किया. पुलिस के मुताबिक, लगातार 72 घंटे की मेहनत के बाद मामले की गुत्थी सुलझाई गई.

शुरुआत में रहस्यमयी विस्फोट और IED के इस्तेमाल के कारण घटना ने सुरक्षा एजेंसियों का ध्यान खींचा था. हालांकि, पुलिस की अब तक की जांच में विस्फोट के पीछे व्यक्तिगत और पारिवारिक दुश्मनी सामने आई है. जारी प्रेस नोट में किसी आतंकी संगठन से संबंध की पुष्टि नहीं की गई है. फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं. उनसे विस्तृत पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि साजिश में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'सारी मर्यादाएं...', खरगे के PM मोदी पर विवादित बयान पर अमित शाह का पलटवार
'सारी मर्यादाएं...', खरगे के PM मोदी पर विवादित बयान पर अमित शाह का पलटवार
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
नीतीश कुमार पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, 'मुझे दुख हुआ कि ऐसे नेता...'
नीतीश कुमार पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, 'मुझे दुख हुआ कि ऐसे नेता...'
'गरीबों को सम्मान देना असल मकसद', PM मोदी ने RBI के डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
'गरीबों को सम्मान देना असल मकसद', PM मोदी ने RBI के डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
Advertisement

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
रेड लेडी पपीते की खेती से होगी मोटी कमाई! जानें लागत और मुनाफे का गणित
रेड लेडी पपीते की खेती से होगी मोटी कमाई! जानें लागत और मुनाफे का गणित
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
Embed widget