एक्सप्लोरर

Election Results: एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की हार पर उद्धव ठाकरे बोले, '...हमारे लिए अच्छा संकेत'

Uddhav Thackeray On Assembly Results: चार राज्यों में से तीन में कांग्रेस की हार पर शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रिया आई है.

Assembly Elections 2023 Results: चार राज्यों में से तीन (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना) में कांग्रेस की हार पर शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने कहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए यह उनके लिए अच्छा संकेत है. उन्होंने तर्क दिया कि पिछले विधानसभा चुनाव में इन राज्यों में कांग्रेस जीती थी लेकिन लोकसभा चुनाव में हार गई थी. 

क्या कुछ कहा उद्धव ठाकरे ने?

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए रविवार (3 दिसंबर) को उद्धवा ठाकरे ने कहा, ''हम लड़ेंगे और देश को बचाएंगे. पिछले चुनावों में छत्तीसगढ़, राजस्थान और एमपी में कांग्रेस जीती थी, लेकिन संसद में कांग्रेस चुनाव हार गई थी. यह 2024 में आने वाले लोकसभा चुनावों के लिए हमारे लिए एक अच्छा संकेत है."

उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) 26 दलों वाले विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' का हिस्सा है. वह अगले लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत होने का भरोसा जताते आ रहे हैं.

बता दें कि चार राज्यों के विधानसभा चुनाव की रविवार (3 दिसंबर) को हुई मतगणना में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान नें बीजेपी को जीत मिली है और पार्टी यहां पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है. तेलंगाना के नतीजे कांग्रेस के लिए राहतभरे हैं. तेलंगाना में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है. 

कहां किसे कितनी सीटें और वोटशेयर मिला?

मध्य प्रदेश में बीजेपी ने 163 और कांग्रेस ने 65 सीटें जीती हैं. यहां बीजेपी 48.55 फीसदी वोट मिले और कांग्रेस को 40.40 फीसदी वोट मिले. छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 सीटों में से 54 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है जबकि कांग्रेस यहां 35 सीटें ही जीत पाई.

छत्तीसगढ़ में बीजेपी को 46.27 फीसदी वोट और कांग्रेस को 42.23 फीसदी वोट मिले हैं. राजस्थान में बीजेपी ने 115 सीटें और कांग्रेस ने 69 सीटें जीती हैं. राजस्थान में बीजेपी को 41.69 फीसदी और कांग्रेस को 39.53 फीसदी वोट मिले हैं.

तेलंगाना में कांग्रेस ने 64 सीटें जीती हैं, जबकि बीआरएस 39 सीटें जीत पाई है. यहां बीजेपी को 8 सीटें और एआईएमआईएम को 7 सीटों पर जीत मिली है. एक सीट अन्य के खाते में गई है. तेलंगाना में बीआरएस को 37.35 फीसदी, कांग्रेस को 39.40 , बीजेपी को 13.90 और एआईएमआईएम को 2.22 फीसदी वोट मिले हैं. 

यह भी पढ़ें-MP, छत्तीसगढ़, राजस्थान में BJP की आंधी में उड़ी कांग्रेस, तेलंगाना ने दी राहत, पीएम मोदी बोले- ये 2024 की हैट्रिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
पश्चिमी हिमालय सबसे तेज हो रहा गर्म, नई स्टडी ने पहाड़ से मैदान तक बढ़ाई चिंता!
पश्चिमी हिमालय सबसे तेज हो रहा गर्म, नई स्टडी ने पहाड़ से मैदान तक बढ़ाई चिंता!
'पुलिस रस्सी से बांधकर ले जाती है और...', याचिका पर SC का नोटिस
'पुलिस रस्सी से बांधकर ले जाती है और...', याचिका पर SC का नोटिस
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री

वीडियोज

Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget