एक्सप्लोरर

Omicron Variant: क्या ओमिक्रोन वेरिएंट से आएगी कोरोना की तीसरी लहर? जानिए स्वास्थ्य मंत्रालय का जवाब

Omicron India: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक, एट रिस्क देशों से आए 16 हजार यात्रियों की जांच में 18 लोग कोविड से संक्रमित पाये गये हैं. अब इनके सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है.

Omicron Variant Cases in India: कोरोना वायरस (Coronavirus) का ओमिक्रोन वैरिएंट देश में दस्तक दे चुका है. इस वैरिएंट ने चिंता बढ़ा दी है. कोरोना की दो लहरों की भयावहता का सामना कर चुके है लोगों के मन में सवाल है कि क्या ओमिक्रोन से तीसरी लहर भी आ सकती है. 

कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर की संभावना पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के बाहर के देशों से ओमीक्रोन के मामलों का सामने आना बढ़ता जा रहा है और इसकी जो विशेषता है उसके अनुसार इसके भारत सहित अधिक देशों में फैलने की संभावना है. हालांकि, किस स्तर पर मामले बढ़ेंगे और रोग की गंभीरता को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत में टीकाकरण की तीव्र गति और डेल्टा स्वरूप के प्रभाव को देखते हुए इस रोग की गंभीरता कम रहने की उम्मीद है. हालांकि, वैज्ञानिक साक्ष्य अब तक नहीं आए हैं. ’’

दरअसल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों (एफएक्यू) की एक सूची जारी की है.  मंत्रालय ने कहा कि  सार्स-सीओवी-2 के नये स्वरूप ओमीक्रोन पर मौजूदा टीकों के काम नहीं करने के बारे में कोई साक्ष्य नहीं है, हालांकि कुछ उत्परिवर्तन टीकों के प्रभाव को कम कर सकते हैं. हालांकि, मंत्रालय ने इस बात का जिक्र किया कि नये स्वरूप द्वारा प्रतिरक्षा को चकमा देने के बारे में साक्ष्य का इंतजार है.

मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए है और समय -समय पर उपयुक्त दिशानिर्देश जारी कर रही है.

स्वास्थ्य मंत्री का बयान
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि खतरे की श्रेणी वाले देशों (एट रिस्क) से आए 16 हजार यात्रियों की आरटी-पीसीआर जांच में 18 लोग कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये हैं जिनके जीनोम अनुक्रमण से यह पता लगाया जा रहा है कि इनमें से कितने इस नये स्वरूप से संक्रमित हैं.

मंत्री ने कहा कि केंद्र ने राज्य सरकार को सभी सावधानियां बरतने को कहा है तथा हवाई अड्डे सहित अन्य स्थानों पर संक्रमण की जांच के लिये सभी एजेंसियों और प्रदेश सरकारों के साथ समन्वय बनाकर काम किया जा रहा है.

लोकसभा में ‘कोविड-19 महामारी से उत्पन्न स्थिति’ पर हुई चर्चा का शुक्रवार को जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कोविड-19 वायरस के नये स्वरूप का जिक्र किया और कहा कि दक्षिण अफ्रीका से दुबई होते हुए भारत आने वाले दो यात्री - 19 साल की एक लड़की और 67 साल के एक पुरुष बेंगलुरू हवाई अड्डे पर कोविड संक्रमित पाए गये.

उन्होंने बताया कि 19 वर्षीय महिला में ओमीक्रोन वायरस की पुष्टि नहीं हुई जबकि बुजुर्ग के नमूने में ओमीक्रोन वायरस की पुष्टि हुई. मांडविया ने कहा कि बुजुर्ग के नमूने की जीनोम अनुक्रमण की रिपोर्ट आने से पहले उनकी दूसरी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी थी और वह दक्षिण अफ्रीका वापस लौट चुके थे और उनके संपर्क में आये लोगों में कोई संक्रमित नहीं मिला.

मांडविया ने बताया कि बेंगलुरू के 46 साल के एक पुरुष की 22 नवंबर को हुई आरटी-पीसीआर जांच में संक्रमण का पता चला. उन्होंने कहा कि इनका जीनोम अनुक्रमण 28 नवंबर को हुआ जिसमें ओमीक्रोन स्वरूप का पता चला और इनके संपर्क में आए तीन परिवार के सदस्यों और 160 लोगों की जांच में पांच लोग संक्रमित मिले जिनके नमूनों का आगे जीनोम अनुक्रमण परीक्षण चल रहा है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इसके अलावा विभिन्न अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से भारत आने वाले लोगों की भी जांच की जा रही है.

Omicron Variant: अफ्रीकी देशों से आए 10 विदेशी नागरिक 'Not Reachable', बेंगलुरु प्रशासन के फूले हाथ-पैर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
CJP Protest LIVE: सरकार और CJP के बीच होगी बात या नहीं? जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच मीटिंग पर सामने आया नया अपडेट
LIVE: सरकार और CJP के बीच होगी बात या नहीं? मीटिंग को लेकर सामने आया नया अपडेट
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Explained: सुपर अल नीनो के बावजूद भारत में 95% बादल क्यों, क्या MP-UP में अलर्ट के साथ हुई मानसून की मरम्मत?
सुपर अल नीनो के बावजूद भारत में 95% बादल क्यों? MP-यूपी में अलर्ट, क्या मानसून की मरम्मत हुई?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
Embed widget