एक्सप्लोरर

Omicron Variant: अफ्रीकी देशों से आए 10 विदेशी नागरिक 'Not Reachable', बेंगलुरु प्रशासन के फूले हाथ-पैर

Coronavirus: बेंगलुरु से दक्षिण अफ्रीकी वेरिएंट ओमिक्रोन के दो केस सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है. इस बीच अफ्रीकी देशों से आए 10 विदेशी नागरिक संपर्क में नहीं हैं.

Covid-19 Omicron Varient: कर्नाटक के बेंगलुरु से दक्षिण अफ्रीकी वेरिएंट ओमिक्रोन के दो केस सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है. इस बीच अफ्रीकी देशों से आए 10 विदेशी नागरिक संपर्क में नहीं हैं. प्रशासन उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहा है लेकिन उनका कोई अता-पता नहीं है. 

बेंगलुरु महानगरपालिका और स्वास्थ्य अधिकारियों का उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाने के चलते प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए हैं. जो दो केस ओमिक्रोन के आए हैं, उसमे एक शख्स दक्षिण अफ्रीका से लौटा था. ऐसे में इन विदेशी नागरिकों से संपर्क ना हो पाना सभी के लिए मुसीबत पैदा कर सकता है.   

जानकारी के अनुसार, इन सभी विदेशी नागरिकों का दक्षिण अफ्रीकी देशों से ट्रैवल हिस्ट्री हासिल की गई है. लेकिन चिंता की बात यह है कि इन सभी के फोन भी स्विच ऑफ आ रहे हैं. ऐसे में इन्हें ट्रेस नहीं किया जा पा रहा है. 

गौरतलब है बेंगलुरु महानगर निगम के कमिश्नर से इन दोनों को लेकर आधिकारिक जानकारी दी है. 66 वर्षीय पहला व्यक्ति 20 नवंबर को बेंगलुरु पहुंचा था. एयरपोर्ट पर ही सैंपल्स लिए गए थे. रिपोर्ट पॉजिटिव आई. वह दक्षिण अफ्रीका से दुबई के रास्ते बेंगलुरु आया था. लेकिन गौर करने वाली बात यह कि एक निजी होटल में रुका था जहां इसने अपनी रिपोर्ट नेगेटिव बताई थी.

ऐसे में बीबीएमपी और होटल सवालों के घेरे में आ गए हैं कि आखिर कैसे कोई पॉजिटिव व्यक्ति फेक नेगेटिव रिपोर्ट के साथ होटल में रुक गया. आखिर किस लैब ने यह रिपोर्ट तैयार कर दी? फिर इसी प्राइवेट लैब की टेस्ट रिपोर्ट को आधार बनाकर ये शख्स 27 तारीख  को बेंगलुरु से दुबई के लिए निकल गया.

मामला सामने आने के बाद अब सरकार जागी है और टेस्ट रिजल्ट नेगेटिव देने वाले प्राइवेट लैब पर अब जांच की जाएगी. यह व्यक्ति 20 नवंबर को पॉजिटिव था तो कैसे इस लैब ने 23 नवंबर की रिपोर्ट में इसे नेगेटिव बताया. 

दूसरा व्यक्ति 46 साल का है. उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है. 21 नवंबर को उसकी तबीयत बिगड़ी. हॉस्पिटल में RTPCR टेस्ट किया गया और 22 की सुबह 10 बजे कोविड पॉजिटिव की पुष्टि हो गई. CT वैल्यू कम था इसलिए सैंपल्स को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया.  22 से 24 तक वह होम आइसोलेशन में था. 25 को तबीयत बिगड़ी और उसे हॉस्पिटल में एडमिट किया गया. 2 दिन के इलाज के बाद 27 को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया. इस व्यक्ति के 13 प्राइमरी कॉन्टैक्ट और 205 सेकेंडरी कॉन्टैक्ट का टेस्ट किया गया. प्राइमरी में से 3 और सेकेंडरी में से 2 पॉजिटिव आए. सभी को आइसोलेट कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें

Omicron Variant: 'COVID 19 टीकों की ‘बूस्टर’ डोज देने पर हो विचार', INSACOG ने सरकार से कहा

क्या मौजूदा कोरोना वैक्सीन Omicron पर काम नहीं करती है? स्वास्थ्य मंत्रालय ने नए वैरिएंट को लेकर दिए ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: दिल्ली में जंतर-मंतर पर फिर हंगामा, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला, आंसू गैस के गोला दागे गए
LIVE: दिल्ली में जंतर-मंतर पर फिर हंगामा, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला, आंसू गैस के गोला दागे गए
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आसू गैस के गोले
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
अमेरिका में भारतीय मूल के डॉक्टर की शर्मनाक हरकत, रेस्टरूम में कैमरा छिपा करता था ये गलत काम, अब मिली सजा
अमेरिका में भारतीय मूल के डॉक्टर की शर्मनाक हरकत, रेस्टरूम में कैमरा छिपा करता था ये गलत काम, अब मिली सजा

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget