एक्सप्लोरर

Omicron Variant in India: ओमिक्रोन पॉजिटिव मरीज चला गया दुबई, 20 नवंबर को आया था भारत, जानिए पूरी ट्रैवल हिस्ट्री

Omicron Variant Patient Travel History: शख्स के पॉजिटिव पाए जाने के बाद डॉक्टर्स की टीम होटल पहुंची. मरीज में लक्षण नहीं दिखाई देने की स्थिति में उसे होटल में आइसोलेशन में रहने को कहा गया.

Omicron Variant Cases in India: देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के दो मामले सामने आए हैं. हालांकि दोनों मामलों की जारी की गई ट्रैवल हिस्ट्री में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. बेंगलुरु महानगरपालिका की ट्रैवल हिस्ट्री के मुताबिक इन दोनों मरीजों में से एक शख्स यूएई चला गया. 20 नवंबर को भारत आने पर मरीज को कोविड पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद उसे होटल में आइसोलेट रहने के लिए कहा गया. हालांकि अगले 7 दिन के बाद ही वो शख्स यूएई के लिए रवाना हो गया. बताया गया है कि ये मरीज कोविड 19 की वैक्सीन भी लगवा चुका है. 

क्या है शख्स की ट्रैवल हिस्ट्री

इस शख्स की ट्रैवल हिस्ट्री के मुताबिक वो 20 नवंबर को दुबई से एक निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट लेकर आया. भारत आने पर बेंगलुरू एयरपोर्ट पर मरीज की स्क्रीनिंग की गई. जिसके बाद मरीज ने होटल में चेकइन किया. शख्स के पॉजिटिव पाए जाने के बाद डॉक्टर्स की टीम होटल पहुंची. मरीज में लक्षण नहीं दिखाई देने की स्थिति में उसे होटल में आइसोलेशन में रहने को कहा गया. कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के खौफ के बीच 22 नवंबर को मरीज का सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए लिया गया.

इसलिए दुबई के लिए हो गया रवाना

23 नवंबर को मरीज ने एक प्राइवेट लैब में कोविड टेस्ट कराया, जिसमें उसकी रिपोर्ट निगेटिव मिली. उसके संपर्क में डायरेक्ट आए 24 लोगों की अब तक की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई थी. इसके बाद अन्य संबंधित 240 लोगों की जांच रिपोर्ट भी निगेटिव मिली. इसके बाद शख्स ने 27 नवंबर को एयरपोर्ट के लिए टैक्सी पकड़ी और दुबई चला गया. भारत में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के संक्रमण के दो मामले सामने आ गए हैं. कर्नाटक में मिले इन मामलों में से एक की उम्र 66 साल जबकि दूसरे की उम्र 46 साल है.

ये भी पढ़ें- Coronavirus Cases Today: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9 हजार 216 नए केस दर्ज, ओमिक्रोन से दो लोग पॉजिटिव

ये भी पढ़ें- Explained: ओमिक्रोन को लेकर क्यों चिंतित हैं वैज्ञानिक, कैसे आया ये दुनिया के सामने, जानें नए वेरिएंट पर पूरी पड़ताल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब भी बंटे, कमजोर हुए', विजयादशमी के कार्यक्रम में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत
'जब भी बंटे, कमजोर हुए', विजयादशमी के कार्यक्रम में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget