एक्सप्लोरर

'जब भी बंटे, कमजोर हुए', विजयादशमी के कार्यक्रम में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि एआई को लेकर जानकारी लेनी जरूरी है, लेकिन उसके एथिक्स का भी ध्यान रखना चाहिए. इसकी वजह से फेक वीडियो भी वायरल हुए हैं.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में तनाव की स्थिति है, लेकिन इसका हल सिर्फ भारत के पास ही है. उन्होंने विजयादशमी के मौके पर नागपुर में मंगलवार (20 अक्टूबर) को कहा कि हम जब भी बंटे हैं, कमजोर हुए हैं. मोहन भागवत ने युवाओं का जिक्र करते हुए कहा कि विभिन्न माध्यमों से प्राप्त जानकारी बिना उचित-अनुचित का विवेक किए नई पीढ़ी ग्रहण करती है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को लेकर नियम बनाने की जरूरत है.

मोहन भागवत ने एआई का जिक्र करते हुए कहा, 'नई तकनीक को सीखना जरूरी है और इसका मास्टर भी बनना चाहिए. अगर एआई आया है तो इसके फायदे भी हैं, लेकिन इसके एथिक्स का भी ध्यान रखना चाहिए. एआई की वजह से फेक वीडियो भी सामने आए हैं.' 

युवाओं को लेकर क्या बोले मोहन भागवत

उन्होंने युवाओं के सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर कहा, 'युवा सब कुछ सीखना चाहता है और इसी वजह से बिना सही-गलत जाने सब कुछ जानना चाहता है. इसके दुष्परिणामों को देखते हुए कई देशों में सोशल मीडिया और ओटीटी को लेकर नियम भी बने हैं. शासन-प्रशासन को इस पर विचार करना चाहिए.'

मोहन भागवत ने कहा, 'संघ का जो कार्य सौ वर्षों से चल रहा है वो स्व को जगाने का काम है. उस स्व के अस्मिता के या इतिहास के आधार पर भारत को संगठित बलसंपन्न करने के लिए चला है. अभी पंच परिवर्तन का उल्लेख हमारे माननीय प्रांत संघचालक जी ने अपनी प्रस्तावना में किया. उसमें जो एक पहल है वह यही स्वबोध और स्वदेशी के आचरण की पहल है. क्योंकि यह स्वबोध जिसका एक अंतर हमको संविधान की प्रस्तावना में, उद्देशिका में आता है, जहां हमने अपने आपको 'हम भारत के लोग' ऐसा कहा है.

उन्होंने कहा, 'वो हमारी जो 'हम भावना' है, वो जो हमारा 'स्व' है, वो हमारा भावनात्मक बंधन है जिससे इतनी सारी विविधताओं से भरा हुआ देश प्राचीन समय से एक देश, एक समाज, एक राष्ट्र के नाते चलते आया है. क्योंकि हमारे पूर्वजों के पास एक अनुभूति थी संपूर्ण अस्तित्व के एकता की और उस अनुभूति के आधार पर अपनेपन का व्यवहार प्रवर्तित करने वाले अनेक सोपानों से बने हुए उत्कृष्ट तत्वज्ञान के भी हम विरासतदार हैं. हम इसको भूल गए तब हमारा पतन हुआ.'

यह भी पढ़ें : पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे

रत्नाकर पाण्डेय एक डायनामिक मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 10 साल से ज़्यादा का अनुभव है. वे खबरों को साफ, सटीक और असरदार तरीके से पेश करने में माहिर हैं. नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों के साथ-साथ उन्हें स्पोर्ट्स की गहरी समझ है. वे खेल से जुड़ी खबरें और एनालिसिस को आसान और दिलचस्प भाषा में लिखते हैं, जिससे पाठक सीधे जुड़ाव महसूस करते हैं.

मीडिया के अलावा रत्नाकर पाण्डेय एक सिंगर और म्यूजिक कंपोज़र भी हैं. शब्दों और संगीत दोनों पर उनकी अच्छी पकड़ है, जो उनकी सोच और क्रिएटिविटी को अलग पहचान देती है. यही वजह है कि उनकी लेखनी में जानकारी के साथ-साथ एक खास फ्लो और फील भी नजर आता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
Explained: अंदरूनी बैठकों के नियम से लेकर SIR की अंतिम समय-सीमा तक, 23 सितंबर के बाद ECI में हुए 7 बदलाव
Explained: अंदरूनी बैठकों के नियम से लेकर SIR की अंतिम समय-सीमा तक, 23 सितंबर के बाद ECI में हुए 7 बदलाव
Advertisement

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget