एक्सप्लोरर

Omicron Cases: मुंबई में फीका रहेगा Christmas और New Year का जश्न? 16 दिनों के लिए धारा 144 लागू

Maharashtra Omicron Cases: मुंबई में धारा 144, 16 दिसंबर से 31 दिसंबर को आधी रात तक रहेगी. ऐसे में मुंबई में नए साल का जश्न फीका पड़ सकता है. धारा 144 की घोषणा के साथ ही मुंबई पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी.

Maharashtra Omicron Cases: मुंबई सहित पूरे देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. अब तक भारत में ओमिक्रोन के 87 मामलों की पुष्टि हो चुकी है. इनमें सबसे 32 मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं. महाराष्ट्र में गुरुवार को ओमिक्रोन का कोई मामला सामने नहीं आया. हालांकि, राज्य में बुधवार को ओमिक्रोन के 4 मामले दर्ज किए गए थे. इसके बाद मुंबई में धारा 144 लागू करने की घोषणा कर दी गई है. 

मुंबई में धारा 144, 16 दिसंबर से 31 दिसंबर को आधी रात तक रहेगी. ऐसे में मुंबई में नए साल का जश्न फीका पड़ सकता है. धारा 144 की घोषणा होने के साथ ही मुंबई पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है. पुलिस, मुंबई में प्रवेश करने वाले वाहनों में बैठे सभी लोगों से वैक्सीन सर्टिफिकेट की जांच करती दिखी. इसके अलावा मास्क और हेलमेट पहनने को प्रमुखता से जांच की जा रही है.  

सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य

इस मौके पर दहिसर के सीनियर पुलिस अधिकारी प्रवीण पाटील ने बताया, "सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन में लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने के लिए कहा जा रहा है. सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य कर दिया गया है. जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन के दोनों टीके नहीं लगवाए हैं, उनकी एंट्री बैन की जा रही है. इसके अलावा धारा 144 का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं."

महाराष्ट्र में कोरोना के 877 नए मामले

वहीं, महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 877 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 66,46,938 हो गई. इसके अलावा 19 मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 1,41,317 तक पहुंच गई है. स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी. स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में ओमिक्रोन संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया. राज्य में बुधवार को संक्रमण के 925 नए मामले सामने आए थे और 10 संक्रमितों की मौत हुई थी.

मुंबई में कोरोना के 279 नए मामले दर्ज

बुलेटिन में कहा गया है कि दिनभर में कुल 632 लोगों को संक्रमण से उबरने के बाद छुट्टी दी गई, जिसके साथ ही ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 64,95,249 तक पहुंच गई है. संक्रमण दर 2.12 प्रतिशत है. बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे में 1,24,350 सैंपल की जांच की गई. अब तक राज्य में कुल 6,73,06,860 सैंपल की जांच की जा चुकी है. राज्य में फिलहाल 77,371 लोग गृह पृथकवास जबकि 839 अन्य संस्थागत पृथकवास में हैं. वहीं, मुंबई में कोरोना संक्रमण के 279 नए मामले सामने आए हैं और दो संक्रमितों की मौत हुई है. 

ये भी पढ़ें-

देश में Omicron के 14 नए मामले, 87 हुई संक्रमितों की संख्या, केंद्रीय गृह सचिव ने की समीक्षा बैठक
UK Covid Cases: ब्रिटेन में लगातार दूसरे दिन कोरोना के रिकॉर्ड मामले दर्ज, 88,376 लोग हुए संक्रमित, ओमिक्रोन का खतरा जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget