एक्सप्लोरर

'जम्मू कश्मीर में चुनाव होगा या नहीं, सिर्फ 2 लोगों को पता...', उमर अब्दुल्ला का केंद्र पर वार

jammu Kashmir News: नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि देश में केवल दो लोगों को पता है कि चुनाव कब होंगे और होंगे भी या नहीं.

Omar Abdullah On Election: जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए राज्य में चुनाव करवाने में हो रही देरी के लिए जिम्मेदार ठहराया है. उमर अब्दुल्ला सोमवार (30 अक्टूबर) को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में पार्टी के कार्यक्रम के बाद मीडिया कर्मियों से बात कर रहे थे.

जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव में हो रही अनिश्चितकालीन देरी पर उमर अब्दुल्ला ने कहा, ''सभी जानते हैं कि जम्मू कश्मीर में अगले चुनाव अप्रैल या मई में होने हैं और उसके लिए हमारी पार्टी भी तैयारियों में जुट गई है, लेकिन जम्मू कश्मीर में स्थानीय-निकाय चुनाव को रद्दी की टोकरी में डाल दिया गया है और विधानसभा चुनाव कब होंगे यह किसी को पता नहीं है.'' 

उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के सामने केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में सभी चुनावों को कराने की बात कही थी, लेकिन अभी यहां कोई भी चुनाव नहीं हो रहे. हालांकि, देश के बाकी राज्यों की तरह जम्मू-कश्मीर में भी लोकसभा चुनाव होने हैं, लेकिन वह होंगे या नहीं यह कोई नहीं जानता. 

'दो लोगों को पता है कि चुनाव कब होंगे'
उमर अब्दुल्ला ने बिना नाम लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यह उनकी मजबूरी है कि देश में चुनाव करना है और मुझसे पूछे तो देश में केवल दो लोगों को पता है कि चुनाव कब होंगे और होंगे भी या नहीं.

'इंडिया अलायंस में झगड़ा नहीं होना चाहिए'
इस दौरान उन्होंने इंडिया अलायंस के हालात पर चिंता जताई और कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी के बीच का झगड़ा गठबंधन के लिए खतरे की घंटी बन सकता है. 

उन्होंने कहा, "आज इंडिया अलायंस की हालत खराब है और अंदरूनी झगड़े जो होने नहीं चाहिए थे, हो रहे हैं. खास तौर पर उन राज्यों में जहां चुनाव होने हैं. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर हुआ विवाद इंडिया अलायंस के लिए ठीक बात नहीं है." 

'हालात ठीक तो क्यों नहीं हो रहे चुनाव'
जम्मू कश्मीर के हालात पर बोलते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि बीजेपी की ओर से ऐसी बातें की जारी हैं कि अनुच्छेद 370  हटाए जाने के बाद यहां हालात ठीक हुए हैं और अगर यह बातें ठीक हैं, तो प्रदेश में चुनाव क्यों नहीं हो रहे है.

पूर्व सीएम ने कहा, "कल ही श्रीनगर में एक पुलिस इंस्पेक्टर पर गोली चलाई गई. आज पुलवामा में एक घटना घटी और राजौरी जो हमारे जमाने में शांत था. वहां आए दिन एनकाउंटर जैसे हालात हैं. अगर यह ठीक हालात हैं तो हम क्या कह सकते है.

PAGD में दरार की खबरों को लेकर उमर अब्दुल्ला ने कहा, "मैंने PAGD के खिलाफ कुछ नहीं बोला, लेकिन अगर ऐसे ही राजनीतिक हमले होते रहे तो मैं अपनी पार्टी के नेताओं को जवाबी बयान देने से नहीं रोक सकता. "

यह भी पढ़ें- 'मैडम, कृपया उदार बनें क्योंकि...', शांतिनिकेतन में पट्टिका पर नाम को लेकर गहराया विवाद, पत्र लिखकर VC ने CM ममता बनर्जी को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पुलिस रस्सी से बांधकर ले जाती है और...', याचिका पर SC का नोटिस
'पुलिस रस्सी से बांधकर ले जाती है और...', याचिका पर SC का नोटिस
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल और...’, गोवा में ऐसा क्यों बोले खरगे?
‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल और...’, गोवा में ऐसा क्यों बोले खरगे?
पायलटों का ड्रग टेस्ट 25% तक होगा? DGCA को मिले ये सुझाव
पायलटों का ड्रग टेस्ट 25% तक होगा? DGCA को मिले ये सुझाव

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget