एक्सप्लोरर

'...तो अपना नाम बदल लूंगा', जम्‍मू कश्‍मीर में चुनाव में देरी को लेकर उमर अब्दुल्ला का केंद्र सरकार पर वार

UT Day Foundation Day: पूर्व सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला ने जम्मू-कश्मीर में चुनाव नहीं करवाने पर केंद्र की मोदी सरकार पर न‍िशाना साधा है. साथ ही सूबे को UT बनाए जाने के फैसले पर भी नाराजगी जताई है.

Omar Abdullah on UT Foundation Day: जम्मू कश्मीर में व‍िधानसभा चुनाव नहीं कराए जाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बीजेपी पर न‍िशाना साधा है. उन्‍होंने बीजेपी पर आरोप लगाया क‍ि वो हार के डर की वजह से चुनाव नहीं करा रही है. नेशनल कॉन्‍फ्रेंस नेता मंगलवार (31 अक्‍टूबर) को कश्‍मीर के कुपवाड़ा में दौरे के दूसरे दिन जनसभा को संबोध‍ित कर रहे थे.  

पूर्व सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला ने कहा क‍ि आप संकल्प की बात करते हो. चुनाव करा कर देखो, हम आपको हमारा संकल्प दिखाएंगे. बीजेपी पर न‍िशाना साधते हुए उमर ने कहा क‍ि यह लोग दावा करते हैं कि 80 फीसदी जनता उनके साथ है, लेक‍िन मैं चुनौती देता हूं कि अगर 10 फीसदी लोग भी उनके साथ हैं तो अपना नाम बदल दूंगा.  

'कश्मीर के युवाओं से क‍िए थे नौकरी के झूठे वादे'  

नेशनल कॉन्‍फ्रेंस नेता ने कहा कि 31 अक्टूबर को प्रशासन की ओर से केंद्र शास‍ित प्रदेश द‍िवस के रूप में मनाया जा रहा है. यह फैसला हमसे पूछ कर नहीं लिया गया था और उल्टा जो कश्मीर के युवाओं को नौकरी के झूठे वादे क‍िए गए थे, वह भी सपना ही बन गए हैं. 

'जिलों से स्थानीय भाषा बोलने वाले अफसर गायब' 

उन्‍होंने कहा, 'कौन-सा UT दिवस, क्या यह हम से पूछकर UT बनाया गया था? मौजूदा हाल यह हैं कि यहां के जवानों को नौकरी नहीं मिली है और बाहर के लोग अफसर बन रहे हैं. पहले सचिवालय को स्थानीय अफसरों से खाली किया गया और फिर पुलिस, अब जिलों से भी स्थानीय भाषा बोलने वाले अफसर गायब हैं. यहां पर मज़हब की तो बात ही नहीं.' 

'जेके प्रशासन में नहीं कोई मुस्‍ल‍िम वरिष्ठ अधिकारी' 

उमर अब्दुल्ला ने आरोप लगाया कि जम्मू कश्मीर प्रशासन में कोई भी वरिष्ठ अधिकारी अब मुस्‍ल‍िम समुदाय से नहीं है. इसलिए जम्मू-कश्मीर में चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं. यह सब वह उत्तर प्रदेश में करवा कर देखें. 

'सरकार ने स‍िर्फ टैक्स बढ़ाने के नाम पर खोली शराब की दुकानें' 

बीजेपी सरकार पर जम्मू कश्मीर में नशे की लत को फैलाने का आरोप लगाते हुए पूर्व मुख्‍यमंत्री अब्दुल्‍ला ने कहा कि सरकार ने टैक्स बढ़ाने के नाम पर सिर्फ शराब की दुकानें खोली हैं. यहां के युवाओं में मुफ्त में नशा फैला द‍िया है. 

यह भी पढ़ें: 'जम्मू कश्मीर में चुनाव होगा या नहीं, सिर्फ 2 लोगों को पता...', उमर अब्दुल्ला का केंद्र पर वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्ष के हंगामे के बीच 14 मिनट में पास हुए 2 अहम बिल, कौन से हैं ये विधेयक?
विपक्ष के हंगामे के बीच 14 मिनट में पास हुए 2 अहम बिल, कौन से हैं ये विधेयक?
Air India के खतरनाक टर्बुलेंस घटना की जांच करेगी AAIB, 24 लोगों को लगी थी चोट
Air India के खतरनाक टर्बुलेंस घटना की जांच करेगी AAIB, 24 लोगों को लगी थी चोट
भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget