एक्सप्लोरर

Old Rajendra Nagar Incidence: ‘ये प्राकृतिक नहीं मानव निर्मित आपदा’, ओल्ड राजेंद्र नगर की घटना पर कांग्रेस ने कोचिंग सेंटर पर उठाए सवाल

Pawan Khera On Old Rajendra Nagar Incidence: राजेंद्र नगर के पुराने इलाके की एक बिल्डिंग के बेसमेंट में पानी भर गया जिसमें तीन छात्रों की मौत हो गई. मामले पर राजनीति भी हो रही है.

Congress On Old Rajendra Nagar Incidence: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में बीती रात शनिवार (27 जुलाई) को हुई घटना को लेकर कांग्रेस ने कोचिंग सेंटर पर सवाल उठाए हैं. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि ये प्राकृति नहीं बल्कि मानव निर्मित आपदा है. बेसमेंट में कोचिंग सेंटर चल रहा था. किया उनके पास लाइसेंस या एमसीडी के कागज थे?

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, "यह मानव निर्मित त्रासदी है. यह कोई प्राकृतिक आपदा नहीं है. बेसमेंट में कोचिंग सेंटर कैसे चल रहा था? क्या उनके पास लाइसेंस था? क्या उनके पास एमसीडी के सारे कागज़ात थे? इन सवालों के जवाब हमें नहीं मिले हैं. एक-दूसरे पर सवाल उठाना और आरोप-प्रत्यारोप लगाना बहुत आसान है, लेकिन इसमें आम आदमी को नुकसान हो रहा है. राष्ट्रीय राजधानी में ऐसी असंवेदनशील सरकार बेहद गलत है, चाहे वह एमसीडी हो या सरकार."

बेसमेंट में पानी भरने के बाद तीन छात्रों की मौत

दरअसल, शनिवार को राजेंद्र नगर के पुराने इलाके में एक आईएएस ट्रेनिंग अकादमी के बेसमेंट में पानी भर जाने से तीन छात्रों की मौत हो गई. बेसमेंट में और भी छात्र फंसे गए, जबकि मोटरों के जरिए पानी बाहर निकाला गया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि तीन छात्र लापता हैं और उनकी तलाश जारी है. तीन शव बरामद किए गए हैं, जबकि घटना के संबंध में एक एफआईआर दर्ज की गई है.

शनिवार शाम 7:19 बजे दमकल विभाग के अधिकारियों को बेसमेंट में छात्रों के फंसे होने की सूचना मिली और बचाव कार्य के लिए पांच दमकल गाड़ियां भेजी गईं. राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमें भी मौके पर हैं.

पुलिस ने क्या कहा?

डीसीपी सेंट्रल एम हर्षवर्धन ने बताया, "शाम 7:00 बजे हमें सूचना मिली कि राजेंद्र नगर में एक यूएसपीसी कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भर गया है और कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है. भारी बारिश के कारण सड़क पर जलभराव हो गया था. हम मामले की जांच कर रहे हैं कि पूरा बेसमेंट कैसे पानी में डूब गया. ऐसा लग रहा है कि बेसमेंट में बहुत तेजी से पानी भरा और कुछ लोग बेसमेंट के अंदर फंस गए. दिल्ली फायर सर्विस और एनडीआरएफ की बचाव टीमें मौजूद हैं. तलाशी और बचाव अभियान जारी है.”

ये भी पढ़ें: 'यह आपराधिक और गैर-जिम्मेदाराना', दिल्ली में UPSC छात्रों की मौत पर भड़कीं प्रियंका गांधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget