एक्सप्लोरर

केन्द्रीय सरकार के दफ्तरों में 22 अगस्त को होगी बकरीद की छुट्टी

22 अगस्त यानी बुधवार के दिन ही दफ्तरों में छुट्टी होगी. केन्द्र सरकार के अंतर्गत आने वाले कार्मिक मंत्रालय ने इस बात की घोषणा की. घोषणा के मुताबिक मरकजी रूयत-ए-हिलाल कमेटी ने इस मुद्दे पर आखिरी फैसला लिया है.

नई दिल्ली: केन्द्र सरकार ने बकरीद यानी ईद- उल- जुहा को लेकर कहा है कि केन्द्रीय सरकार के दफ्तरों में बकरीद की छुट्टी 22 अगस्त को होगी. इसके पहले सरकार की ओर से 14 अगस्त को एक विज्ञप्ति जारी की थी. इस विज्ञप्ति में बकरीद के चलते सरकारी ऑफिसों में 23 अगस्त को छुट्टी दिए जाने का एलान किया गया था. लेकिन इस घोषणा के साथ ही सरकार ने उस विज्ञप्ति को वापस ले लिया है. अब 22 अगस्त यानी बुधवार के दिन ही दफ्तरों में छुट्टी होगी. केन्द्र सरकार के अंतर्गत आने वाले कार्मिक मंत्रालय ने इस बात की घोषणा की. घोषणा के मुताबिक मरकजी रूयत-ए-हिलाल कमेटी ने इस मुद्दे पर आखिरी फैसला लिया है.

ईद उल जुहा के मौके पर छुट्टी का ये फैसला जामा मस्ज़िद के शाही इमाम की अध्यक्षता वाली कमेटी मरकजी रूयत-ए-हिलाल की सिफारिश पर लिया गया है. कमेटी के मुताबिक भारत के अन्य शहरों में चांद दिखने की जानकारी मिली थी. इस जानकारी के चलते ही सरकार को अपना फैसला वापस लेना पड़ा. इसके पहले जारी विज्ञप्ति में 23 अगस्त को ईद- उल- अजहा मनाए जाने की बात कही गई थी.

ईद उल जुहा को लेकर पहले कभी ऐसी स्थिति नहीं बनी है. ईद का चांद करीब 10 दिनों पहले देखा जाता है, लेकिन इस दफा दिल्ली समेत कई जगहों पर चांद नहीं दिखा था, जिसके चलते 23 तारीख को ईद उल जुहा मनाने का फैसला किया गया था. लेकिन बाद में जानकारी आई कि कई राज्यों में चांद देखा गया है जिसके चलते कमेटी ने अपना फैसला बदलते हुए ईद उल जुहा की तारीख 22 अगस्त करने का फैसला लिया. इस फैसले के बाद दिल्ली समेत अन्य राज्यों में भी बकरीद 22 अगस्त को ही मनाई जाएगी.

केन्द्रीय सरकार के दफ्तरों में 22 अगस्त को होगी बकरीद की छुट्टी

बता दें ईद उल जुहा के मौके पर लोग कुर्बानी देते हैं. कुर्बानी से अल्लाह के प्रति अपना प्यार जताया जाता है.

इसके पहले बकरीद को लेकर इस्लामिक सेंटर ऑफ इण्डिया के अध्यक्ष और ऑल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के वरिष्ठ सदस्य मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा था कि बकरीद कुरबानी के सच्चे जज्बे के मुजाहिरे का त्यौहार है और इस वक्त केरल के बाढ़ प्रभावित लोगों को हमारी मदद की सख्त जरूरत है. जिसके चलते उन्होंने लोगों से गुहार लगाई थी कि लोग अपने बकरीद के खर्चे का 10 फीसदी केरल के लोगों की मदद के लिए दें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से परेशान हुए शत्रुघ्न सिन्हा, बोले- यह क्या हो रहा है?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से परेशान हुए शत्रुघ्न सिन्हा, बोले- यह क्या हो रहा है?
सिक्किम के राज्यपाल बने दुष्यंत कुमार गौतम, गंगटोक के राजभवन में ली शपथ
सिक्किम के राज्यपाल बने दुष्यंत कुमार गौतम, गंगटोक के राजभवन में ली शपथ
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget