एक्सप्लोरर

Odisha Train Accident Investigation: ओडिशा रेल हादसे की जांच में शामिल जूनियर इंजीनियर आमिर खान हैं फरार? रेलवे ने बताई सच्चाई

Coromandel Express Derail: बालासोर में हुए ट्रेन हादसे की जांच सीबीआई कर रही है. इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 292 हो गया है.

Coromandel Train Accident Investigation: ओडिशा के बालासोर (Balasore) जिले में हुई ट्रेन दुर्घटना की जांच जारी है. इस हादसे के मृतकों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है. इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 292 हो गई है. साथ ही हादसे में घायल हुए सैकड़ों लोगों का इलाज चल रहा है. इस बीच मामले की जांच में शामिल रेलवे (Indian Railway) कर्मचारियों के फरार होने की खबरों पर रेलवे ने बयान दिया है. 

साउथ ईस्टर्न रेलवे के सीपीआरओ आदित्य कुमार चौधरी ने मंगलवार (20 जून) को कहा, "ऐसी कुछ मीडिया रिपोर्ट्स आ रही हैं कि बहानगा बाजार रेलवे स्टेशन के कर्मचारी भाग गए हैं या लापता हैं. इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है. ये स्पष्ट किया जाता है कि पूछताछ में शामिल कोई भी कर्मचारी लापता या फरार नहीं है. जहां भी उन्हें सीबीआई की टीम बुला रही है वे वहां पहुंच रहे हैं." मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ओडिशा रेल हादसे के बाद सिग्नल जूनियर इंजीनियर आमिर खान लापता हैं. हालांकि रेलवे ने इन खबरों को खारिज कर दिया है.

रेल मंत्री ने किया बहानगा का दौरा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी मंगलवार को बहानगा का दौरा किया. उन्होंने कहा, "बहानगा के लोगों ने जिस तरह से दुर्घटना के समय एकजुट होकर सेवा की थी, उसके लिए मैं आज उन्हें धन्यवाद देने के लिए आया था. बहानगा अस्पताल के लिए 1 करोड़ रुपये और बहानगा और उसके आसपास के गांवों के लिए भी 1 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. घटना की जांच चल रही है."

ओडिशा के बालासोर में हुआ था ट्रेन हादसा

ओडिशा के बालासोर में बहानगा बाजार रेलवे स्टेशन के पास बीती 2 जून को ये हादसा हुआ था. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के अनुसार तीन ट्रेन से जुड़ी इस दुर्घटना में 287 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी और पांच अन्य ने अस्पतालों में दम तोड़ दिया है जबकि 1,208 लोग घायल हुए थे.  

कोरोमंडल एक्सप्रेस टकराई थी मालगाड़ी से

इस हादसे में शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस, बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी शामिल रही थी. कोरोमंडल एक्सप्रेस बहानगा बाजार स्टेशन के पास एक मालगाड़ी से टकरा गई थी जिससे इसके डिब्बे पटरी से उतर गए थे. कोरोमंडल के कुछ डिब्बे उसी समय वहां से गुजर रही बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस से भी टकरा गए थे. 

पीएम मोदी ने कही थी सख्त कार्रवाई की बात

सीबीआई इस रेल दुर्घटना की जांच कर रही है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस दुर्घटना के बाद कहा था, "इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव के कारण ये दुर्घटना हुई है और जो इसके लिए जिम्मेदार हैं उनकी पहचान कर ली गई है." पीएम मोदी ने भी इस दुर्घटना के बाद घटनास्थल का दौरा किया था और कहा था, "इस हादसे के लिए जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी." 

(इनपुट पीटीआई से भी)

ये भी पढ़ें- 

Opposition Meeting: 'कांग्रेस से सभी पार्टियां ये सवाल पूछेंगी कि...', अरविंद केजरीवाल ने बैठक से पहले क्या कुछ कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget