एक्सप्लोरर

Opposition Meeting: 'कांग्रेस से सभी पार्टियां ये सवाल पूछेंगी कि...', अरविंद केजरीवाल ने बैठक से पहले क्या कुछ कहा?

Lok Sabha Election 2024: पटना में 23 जून को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी दलों की मीटिंग बुलाई है. इसमें अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेता भी शिरकत करने वाले हैं.

Arvind Kejriwal On Opposition Meeting: लोकसभा चुनाव से पहले एकजुट होने का प्रयास कर रहे विपक्षी दलों की 23 जून को बिहार के पटना (Patna) में अहम बैठक होने वाली है. इस बैठक में विपक्षी दल बीजेपी (BJP) के खिलाफ रणनीति बनाने को लेकर चर्चा करेंगे. इस मीटिंग से पहले आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने मंगलवार (20 जून) को कांग्रेस (Congress) को लेकर बड़ी बात कही है. 

दिल्ली की सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र सरकार के अध्यादेश का जिक्र करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा, "23 जून को विपक्षी दलों की बैठक में कांग्रेस से सब पार्टियां ये पूछेंगी कि आप इस मुद्दे (केंद्र का अध्यादेश) पर अपना स्टैंड बताइए. उस बैठक का सबसे पहला मुद्दा अध्यादेश होगा." 

"ये अध्यादेश कहीं भी आ सकता है"

उन्होंने आगे कहा, "मैं अपने साथ संविधान की एक कॉपी लेकर जाऊंगा. मैं वहां सभी पार्टियों को समझाऊंगा कि उन्हें यह नहीं सोचना चाहिए कि दिल्ली एक यूटी है इसलिए इसे सिर्फ इसके लिए लाया गया है. ये अध्यादेश तमिलनाडु, महाराष्ट्र, पंजाब, पश्चिम बंगाल कहीं भी आ सकता है." 

सीएम केजरीवाल ने कांग्रेस से मांगा था समर्थन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन जुटाने को लेकर ममता बनर्जी, शरद पवार, एमके स्टालिन, नीतीश कुमार समेत कई नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं. विपक्ष के लगभग सभी नेताओं ने उनका सपोर्ट करने की बात कही है. अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के समर्थन लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात करने के लिए समय मांगा था. हालांकि अभी तक उन्हें समय नहीं दिया गया है.  

अध्यादेश को लेकर बीजेपी पर निशाना

अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, "बीजेपी की केंद्र सरकार ने शातिर तरीके से काले अध्यादेश के माध्यम से दिल्ली सरकार पर कब्जा करने की कोशिश की है. आज राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण की बैठक हुई. केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्री के ऊपर चीफ सेक्रेटरी और हर मंत्री के ऊपर अफसर बैठा दिया है. केंद्र सरकार का अफसरों पर नियंत्रण रहेगा. ये संविधान की मूल आत्मा जनतंत्र के खिलाफ है."

ये भी पढ़ें- 

Rahul Gandhi: आज देर शाम भारत लौटेंगे राहुल गांधी, बीजेपी ने उठाये ये सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी खतरनाक है Kalibr-PL मिसाइल, जिसका रूस ने भारत को दिया ऑफर? चीन-पाकिस्तान के पैरों तले खिसक जाएगी जमीन!
1500KM तक का टारगेट तबाह... कितनी खतरनाक है Kalibr-PL मिसाइल, जिसका रूस ने भारत को दिया ऑफर?
बिहार: '10 लाख दो वरना मार देंगे', सिवान से JDU सांसद विजयलक्ष्मी देवी को मिली जान से मारने की धमकी
बिहार: '10 लाख दो वरना मार देंगे', सिवान से JDU सांसद विजयलक्ष्मी देवी को मिली जान से मारने की धमकी
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 7 शो कौन से? हिंदी सीरीज का भी रहा जलवा
2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 7 शो कौन से? हिंदी सीरीज का भी रहा जलवा

वीडियोज

UP News: बरेली में पति-पत्नी चोर गैंग का भंडाफोड़! CCTV में कैद हुई वारदात | Crime News | ABP News
Crime News : बीमे के लिए रिश्तों का खूनी चक्रव्यूह | Sansani
Bengal Controversy: बंगाल में चुनाव से पहले मुस्लिम Vs हिन्दू या फिर कोई चुनावी 'खेल' | TMC | BJP
Goa Night Club Fire Incident: 25 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? | Breaking | Romana Isar Khan
Indigo Flight Crisis: IndiGo की लूट, सरकार मौन क्यों? | Sandeep Chaudhary | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कितनी खतरनाक है Kalibr-PL मिसाइल, जिसका रूस ने भारत को दिया ऑफर? चीन-पाकिस्तान के पैरों तले खिसक जाएगी जमीन!
1500KM तक का टारगेट तबाह... कितनी खतरनाक है Kalibr-PL मिसाइल, जिसका रूस ने भारत को दिया ऑफर?
बिहार: '10 लाख दो वरना मार देंगे', सिवान से JDU सांसद विजयलक्ष्मी देवी को मिली जान से मारने की धमकी
बिहार: '10 लाख दो वरना मार देंगे', सिवान से JDU सांसद विजयलक्ष्मी देवी को मिली जान से मारने की धमकी
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 7 शो कौन से? हिंदी सीरीज का भी रहा जलवा
2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 7 शो कौन से? हिंदी सीरीज का भी रहा जलवा
बेंगलुरु में वापस आएगा IPL, ये वादा करने वाले वेंकटेश प्रसाद बने कर्नाटक क्रिकेट संघ के नए अध्यक्ष
बेंगलुरु में वापस आएगा IPL, ये वादा करने वाले वेंकटेश प्रसाद बने कर्नाटक क्रिकेट संघ के नए अध्यक्ष
नाशिक: गहरी खाई में कार गिरने से 5 लोगों की मौत, सप्तश्रृंगी देवी के दर्शन कर लौटते समय हादसा
नाशिक: गहरी खाई में कार गिरने से 5 लोगों की मौत, सप्तश्रृंगी देवी के दर्शन कर लौटते समय हादसा
बैंक में जीरो बैलेंस अकाउंट है तो हो जाएगी आपकी मौज, बदलने वाले हैं ये नियम
बैंक में जीरो बैलेंस अकाउंट है तो हो जाएगी आपकी मौज, बदलने वाले हैं ये नियम
Malai Egg Curry: घर में कैसे बनाएं रेस्तरां से भी अच्छी मलाई एग करी, कैसे बनेगी यह एकदम क्रीमी?
घर में कैसे बनाएं रेस्तरां से भी अच्छी मलाई एग करी, कैसे बनेगी यह एकदम क्रीमी?
Embed widget