एक्सप्लोरर

Odisha Train Accident: ओडिशा हादसे के बाद फंसे यात्रियों के लिए पुरी-हावड़ा के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला, जानें डिटेल

Balasore Train Accident: ओडिशा रेल हादसे के कारण यात्रा पूरी नहीं कर सके हावड़ा जाने वाले यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया गया है.

Special Trains: ओडिशा रेल हादसे के कारण कई गाड़ियों के रद्द होने से पुरी में फंसे रह गए उन यात्रियों के लिए पूर्वी तटीय रेलवे (East Coast Railway) ने विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है जिन्हें हावड़ा जाना है. बालासोर में 2 जून को हुए दर्दनाक हादसे के बाद हावड़ा-चेन्नई मेन लाइन पर भद्रक-खड़गपुर रेलवे सेक्शन में ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं. 

ईस्ट कोस्ट रेलवे ने फैसला किया है कि यात्रियों की सुविधा के लिए पुरी और हावड़ा के बीच तीन विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी. इस बारे में रविवार (4 जून) को एक आधिकारिक बयान में जानकारी दी गई. 

पुरी और हावड़ा के बीच चलेंगी ये तीन विशेष ट्रेनें

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पुरी से पुरी-हावड़ा स्पेशल (02801) शाम 7 बजे रवाना होगी और जखपुरा-केंदुझारगढ़-डोंगोआपोसी-खड़गपुर रूट से चलेगी. यह ट्रेन पुरी और हावड़ा के बीच साखीगोपाल, खुर्दा रोड, भुवनेश्वर, कटक, जखपुरा, हरिचंदनपुर, क्योंझरगढ़, डोंगोआपोसी, टाटा और खड़गपुर में रुकेगी. इस ट्रेन में दो स्लीपर क्लास, छह सेकेंड क्लास चेयर कार और दो गार्ड कम सेकेंड क्लास सीटिंग कोच होंगे.

पुरी से पुरी-हावड़ा स्पेशल (02803) रात 9 बजे रवाना होगी और कटक-अंगुल-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रूट से चलेगी. यह ट्रेन पुरी और हावड़ा के बीच साखीगोपाल, खुर्दा रोड, भुवनेश्वर, कटक, ढेंकानाल, अंगुल, रैड़ाखोल, संबलपुर सिटी, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटा और खड़गपुर स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में 11 सेकंड क्लास सीटिंग, 2 एसी चेयर कार, 2 चेयर कार और 2 गार्ड कम सेकेंड क्लास सीटिंग कोच होंगे.

पुरी से पुरी-हावड़ा स्पेशल (02805) रात 10 बजे रवाना होगी और जखपुरा-केंदुझरगढ़-डोंगोआपोसी-खड़गपुर रूट से चलेगी. यह ट्रेन पुरी और हावड़ा के बीच साखीगोपाल, खुर्दा रोड, भुवनेश्वर, कटक, जखपुरा, हरिचंदनपुर, क्योंझरगढ़, डोंगोआपोसी, टाटा और खड़गपुर में रुकेगी. इस ट्रेन में दो मेमू मोटर कार और छह मेमू कोच होंगे.

दुर्घटनास्थल पर बहाली का काम जोरों पर

ताजा आंकड़े के मुताबिक, ओडिशा रेल हादसे में 275 लोगों ने जान गंवाई है और एक हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. रेल मंत्रालय के मुताबिक, दुर्घटनास्थल पर बहाली का काम जोरों पर चल रहा है. अधिकारी बारीकी से इस काम की निगरानी कर रहे हैं. मौके पर एक हजार से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे हैं. मंत्रालय के मुताबिक, सात से ज्यादा पोकलेन मशीनें, दो दुर्घटना राहत ट्रेनें और 3-4 रेलवे और रोड क्रेन मौके पर तैनात हैं. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उम्मीद जताई है कि हादसे वाली जगह पर बुधवार तक रेल सेवा की बहाली हो जाएगी.

यह भी पढ़ें- Odisha Train Accident: रेलवे ने साजिश की संभावना से नहीं किया इंकार, ओडिशा ट्रेन हादसे में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग से छेड़छाड़ के संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शौर्य चक्र विजेता की विधवा को SC ने दी 10 लाख की अतिरिक्त राहत, कहा- 'ऐसे परिवारों को...'
शौर्य चक्र विजेता की विधवा को SC ने दी 10 लाख की अतिरिक्त राहत, कहा- 'ऐसे परिवारों को...'
क्या है ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स बिल 2026? लोकसभा के बाद राज्यसभा से मिली मंजूरी
क्या है ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स बिल 2026? लोकसभा के बाद राज्यसभा से मिली मंजूरी
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget